e-Gazette statutory gazette instrument · 28 Nov 2025
7952 GI/2025 (1) रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99 REGD. No. D. L.-33004/99 xxxGIDHxxx xxxGIDExxx असाधारण EXTRAORDINARY भाग II—खण् ड 3—उप-खण् ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i) प्राजधकार से प्रकाजित PUBLISHED BY AUTHORITY विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (वैज्ञानिक और औद्योगिक अिुसंधाि ववभाि) अगिसूचना नई दिल्ली, 21 न…
Official record
Open source pageरजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-28112025-268070 CG-DL-E-28112025-268070
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 785] नई दिल्ली, बुधवार, नवम्बर 26, 2025/अग्रहायण 5, 1947 No. 785] NEW DELHI, WEDNESDAY, NOVEMBER 26, 2025/AGRAHAYANA 5, 1947
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग)
अधिसूचना
नई दिल्ली, 21 नवम्बर, 2025
सा.का.नि. 871(अ).—राष्ट्रपति, संविधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग में समूह 'क' पद के लिए भर्ती पद्धति और सेवा शर्त का विनियमन करते हुए निम्नलिखित नियम बनाते हैं, अर्थात्:-
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ.- (1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग, समूह 'क' राजपत्रित पद (अननुसचिवीय, वैज्ञानिक और तकनीकी) नियम 2025 है।
(2) ये राजपत्र में प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।
7952 GI/2025
(1)
2. परिभाषाएं.- इन नियमों में, जब तक संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो, -
3. पदों का नाम, वर्गीकरण, पदों की संख्या और वेतन मैट्रिक्स में स्तर,-
(1) पदों का नाम, उनका वर्गीकरण, पदों की संख्या और वेतन मैट्रिक्स में स्तर वे होंगे जो नीचे विनिर्दिष्ट हैं:-
| क्रम सं. | पदनाम | वर्गीकरण | पदों की संख्या | 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में स्तर |
|---|---|---|---|---|
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) |
| 1 | वैज्ञानिक 'बी' | साधारण केन्द्रीय सेवा, समूह 'क' राजपत्रित, (अननुसचिवीय वैज्ञानिक और तकनीकी) | 04 | स्तर-10 (56100-177500 रू.) |
| 2 | वैज्ञानिक 'सी' | साधारण केन्द्रीय सेवा, समूह 'क' राजपत्रित, (अननुसचिवीय वैज्ञानिक और तकनीकी) | 18 | स्तर -11 (67700-208700 रू.) |
| 3 | वैज्ञानिक 'डी' | साधारण केन्द्रीय सेवा, समूह 'क' राजपत्रित, (अननुसचिवीय वैज्ञानिक और तकनीकी) | 08 | स्तर -12 (78800-209200 रू.) |
| 4 | वैज्ञानिक 'ई' | साधारण केन्द्रीय सेवा, समूह 'क' राजपत्रित, (अननुसचिवीय वैज्ञानिक और तकनीकी) | 00 | स्तर -13 (123100-215900 रू.) |
| 5 | वैज्ञानिक 'एफ' | साधारण केन्द्रीय सेवा, समूह 'क' राजपत्रित, (अननुसचिवीय वैज्ञानिक और तकनीकी) | 02 | स्तर-13क (131100-216600 रू.) |
| 6. | वैज्ञानिक 'जी' | साधारण केन्द्रीय सेवा, समूह 'क' राजपत्रित, (अननुसचिवीय वैज्ञानिक और तकनीकी) | 00 | स्तर -14 (144200-218200 रू.) |
| कुल | 32 |
टिप्पण 1.- प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियां पोषक श्रेणी के उन वैज्ञानिकों से पहले भरी जाएंगी, जिन्हें स्कीम के अधीन अगली उच्चतर श्रेणी में प्रोन्नति के लिए सिफारिश किया जाएगा। यदि स्कीम के अधीन अगली श्रेणी में प्रोन्नति पर विचार हेतु सिफारिश किए गए वैज्ञानिकों की संख्या, प्रोन्नति श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से अधिक है, तो पदों की संख्या उस सीमा तक प्रोन्नति श्रेणी में स्वतः रूप से इस शर्त पर उन्नत हो जाएगी, कि सभी श्रेणियों की सम्मिलित स्वीकृत संख्या समान रहे। टिप्पण 2.- नौकरी छोड़कर चले जाने के कारण उत्पन्न होने वाली रिक्तियां संबंधित वैज्ञानिक या तकनीकी श्रेणी के प्रवेश स्तर की श्रेणी में सामान्यतः प्रत्यावर्तित हो जाएंगी। तथापि, कार्यात्मक आवश्यकताओं के आधार पर तथा सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, इनमें से कुछ रिक्तियों को प्रवेश स्तर से ऊपर के पदों के लिए, रिक्ति के स्तर के आधार पर तथा समग्र स्वीकृत संख्या के भीतर अलग-अलग अभ्यर्थियों की उच्चतर अर्हताओं और कौशल के अनुरूप, इन भर्ती नियमों में विहित भर्ती पद्धति द्वारा भरा जा सकता है।
4. प्रारम्भिक गठन.- इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख को नियमित आधार पर वैज्ञानिक 'बी', वैज्ञानिक 'सी', वैज्ञानिक 'डी', वैज्ञानिक 'ई', वैज्ञानिक 'एफ' और वैज्ञानिक 'जी' के पद धारण करने वाले पदधारियों को इन नियमों के उपबंधों के अनुसार नियुक्त किया गया माना जाएगा और इन नियमों के शुरू होने से ठीक पहले उक्त पदों पर उनकी निरंतर सेवा को प्रोन्नति, पुष्टि, ज्येष्ठता आदि के लिए अर्हक सेवा के प्रयोजन के लिए विचार किया जाएगा।