CBIC / GST notification · 17 Sept 2025
[भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II, खंड 3, उप-खंड (i) में प्रकाशनाथर्] भारत सरकार ͪ वƣ मंत्रालय (राजस्व ͪ वभाग) अͬ धसूचना संख्या 13/2025 – संघ राज्य कर (दर) नई Ǒदल्लȣ, Ǒदनांक 17 ͧ सतंबर, 2025 सा.का.Ǔन.…..(अ).- संघ राज्यक्षेत्र माल और सेवा कर अͬ धǓनयम, 2017 (2017 का 14) कȧ धारा 8 कȧ उप-धारा (1) के तहत प्रदƣ शिक्तयों का प…
Official record
Open source page[भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II, खंड 3, उप-खंड (i) में प्रकाशनार्थ]
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
(राजस्व विभाग)
अधिसूचना संख्या 13/2025 - संघ राज्य कर (दर)
नई दिल्ली, दिनांक 17 सितंबर, 2025
सा.का.नि......(अ).- संघ राज्यक्षेत्र माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 14) की धारा 8 की उप-धारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार, परिषद की सिफारिशों के आधार पर, एतद्द्वारा, भारत सरकार, वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) की अधिसूचना संख्या 21/2018-संघ राज्यक्षेत्र कर (दर), दिनांक 26 जुलाई, 2018, जिसे भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II, खंड 3, उप-खंड (i) में सा.का.नि. 703(अ), दिनांक 26 जुलाई, 2018 के तहत प्रकाशित किया गया था, में निम्नलिखित संशोधन करती है, अर्थात्:-
उक्त अधिसूचना में, सारणी और उससे संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाएगा, अर्थात्:-
"सारणी
| क्र.सं.. | अध्याय, शीर्ष, उप-शीर्ष या टैरिफ मद | वस्तुओं का विवरण | दर |
|---|---|---|---|
| (1) | (2) | (3) | (4) |
| 1. | 3406 | हस्तनिर्मित मोमबत्तियां | 2.5 % |
| 2. | 4202 22, |
4202 29,
4202 31 10,
4202 31 90,
4202 32,
4202 39 | हैंडबैग्स, जिनमें पाउच और पर्स भी आते हैं; ज्वैलरी बॉक्स | 2.5 % | | 3. | 4416,
4421 99 90 | लकड़ी के नक्काशीदार उत्पाद, कलाकृतियां/लकड़ी की सजावटी वस्तुएं (इनमें जड़ाऊ काम, कास्क, बैरल, वैट्स भी आते हैं) | 2.5 % | | 4. | 4414 | पेंटिंग्स, फोटोग्राफ्स, दर्पण आदि के लिए लकड़ी के फ्रेम | 2.5 % | | 5. | 4420 | लकड़ी की मूर्तियां और अन्य आभूषण, लकड़ी की मीनाकारी और जड़ित, ज्वैलरी बॉक्स, लकड़ी के खरादी और रोगन का काम (जिसमें खरादी और रोगन का काम, अंबाड़ी सिसल शिल्प भी आते हैं) | 2.5 % | | 6. | 4503 90 90
4504 90 | कॉर्क की कलाकृतियां (जिसमें शोलापिथ की वस्तुएं भी आती हैं) | 2.5 % | | 7. | 4601 and
4602 | चटाई, चटाई और वनस्पति सामग्री की स्क्रीन, टोकरी का काम, विकरवर्क और वनस्पति सामग्री या अन्य प्लैटिंग सामग्री की अन्य वस्तुएं, लूफा की वस्तुएं [जिसमें बांस, रतन, बेंत और अन्य प्राकृतिक फाइबर, सूखे फूल (प्राकृतिक रूप से सूखे हुए), उनसे निर्मित वस्तुएं, रिंगाल, रामबान वस्तुएं, शोला आइटम, कौना/चुमथांग (सरकंडा) शिल्प, जलकुंभी की वस्तुएं, कोराई मैट भी शामिल हैं] | 2.5 % | | 8. | 4802 | हस्तनिर्मित कागज और पेपरबोर्ड | 2.5 % | | 9. | 4823 | कागज के माचे से बनी वस्तुएं | 2.5% | | 10. | 5607, 5609 | कॉयर की वस्तुएं | 2.5% | | 11. | 5609 00 20,
5609 00 90 | तोरण, दरवाजे की सजावट जो कपास के धागे या ऊनी धागे और आभला (दर्पण) से बनी हो, चाहे उसमें लटकने वाले फ्लैप्स हों या नहीं | 2.5% | | 12. | 57 | हस्तनिर्मित कालीन और अन्य हस्तनिर्मित टेक्सटाइल फ्लोर कवरिंग (इसमें नामदा/गब्बा भी शामिल हैं) | 2.5 % | | 13. | 5804 30 00 | हस्तनिर्मित लेस | 2.5 % | | 14. | 5805 | हाथ से बुने हुए कशीदे | 2.5 % | | 15. | 5808 10 | हाथ से बनी चोटी और अलंकृत ट्रिमिंग, जो अलग-अलग हैं | 2.5 % | | 16. | 5810 | हाथ से कढ़ाई वाली वस्तुएं | 2.5 % | | 17. | 6117, 6214 | हस्तनिर्मित/हाथ की कढ़ाई वाले शॉल | 2.5 % | | 18. | 6802 | पत्थर के नक्काशीदार उत्पाद (जैसे कि मूर्तियां, छोटी मूर्तियां, जानवरों की आकृतियां, राइटिंग सेट, एशट्रे, मोमबत्ती स्टैंड) | 2.5 % | | 19. | 6815 99 90 | पत्थर की कलाकृतियां, पत्थर का जड़ाई का काम | 2.5 % | | 20. | 6912 00 10,
6912 00 20 | मिट्टी और टेराकोटा से बने टेबलवेयर और किचनवेयर, मिट्टी की अन्य वस्तुएं | 2.5% | | 21. | 6913 90 00 | मूर्तियां और अन्य सजावटी सिरेमिक वस्तुएं (ब्लू पॉटरी समेत) | 2.5 % | | 22. | 7009 92 00 | सजावटी फ्रेम वाले दर्पण | 2.5 % | | 23. | 7018 10 | चूड़ियां, मनके और छोटी-मोटी वस्तुएं | 2.5 % | | 24. | 7018 90 10 | कांच की मूर्तियां [उनसे भिन्न जो क्रिस्टल से बनी हैं] | 2.5 % | | 25. | 7020 00 90 | कांच की कलाकृतियां [इनमें बर्तन, जार, वोटिव, कास्क, केक कवर, ट्यूलिप बॉटल, फूलदान भी आते हैं] | 2.5 % | | 26. | 7113 11 10 | चांदी के महीन काम | 1.5 % | | 27. | 7117 | हस्तनिर्मित नकली आभूषण (जिनमें प्राकृतिक बीज, मनके आभूषण, इलायची की माला भी आती है) | 1.5 % | | 28. | 7326 90 99 | लोहे की कलाकृतियां | 2.5 % | | 29. | 7419 80 | पीतल, तांबे/तांबे की मिश्र धातु से बनी कलाकृतियां, जो निकल/चांदी से इलेक्ट्रो-प्लेटेड हों | 2.5 % | | 30. | 7616 99 90 | एल्यूमीनियम की कलाकृतियां | 2.5 % | | 31. | 8306 | घंटियाँ, गॉग और वैसी ही वस्तुएं, जो बेस मेटल की हों और गैर-इलेक्ट्रिक हों; बेस मेटल की मूर्तियां, और अन्य आभूषण; बेस मेटल के फोटोग्राफ, चित्र या वैसे ही फ्रेम; बेस मेटल के दर्पण; (जिनमें बिदरीवेयर, पंचलौगा कलाकृतियां, मूर्ति, स्वामीमलाई कांस्य आइकन, ढोकरा जाली भी आते हैं) | 2.5 % | | 32. | 9405 10 | हस्तनिर्मित लैंप (जिनमें पंचलौगा लैंप भी शामिल हैं) | 2.5 % | | 33. | 9401 50,
9403 80 | बांस, रतन और बेंत का फर्नीचर | 2.5 % | | 34. | 9503 | लकड़ी या धातु या कपड़ा सामग्री से बनी गुड़िया या अन्य खिलौने (जिनमें सावंतवाड़ी के लकड़ी के खिलौने, चन्नपटना खिलौने, तंजावुर की गुड़िया भी आते हैं) | 2.5 % | | 35. | 9504 | गंजिफा कार्ड | 2.5 % | | 36. | 9601 | हाथीदांत, हड्डी, कछुए की खोपड़ी, सींग, बारहसिंगा के सींग, मूंगा, मदर ऑफ पर्ल, समुद्री शंख, और अन्य पशु-नक्काशी सामग्री से बनी वस्तुएं | 2.5 % | | 37. | 9602 | काम की हुई वनस्पति या खनिज नक्काशी सामग्री और उनसे बनी वस्तुएं; मोम, स्टीयरिन, प्राकृतिक गोंद या प्राकृतिक रेजिन, या मॉडलिंग पेस्ट से बनी वस्तुएं आदि (जिनमें लाख, शेलाक की वस्तुएं भी आती हैं) | 2.5 % | | 38. | 9701 | हाथ की पेंटिंग्स, ड्राइंग और पेस्टल (जिनमें मैसूर पेंटिंग, राजस्थान पेंटिंग, तंजौर पेंटिंग, ताड़-पत्ती पेंटिंग, बसोली आदि आते हैं) | 2.5 % | | 39. | 9703 | धातु, पत्थर या किसी अन्य सामग्री की मूल मूर्तियां और मूर्तिकला | 2.5 %” |