Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the gazette notification below or open the official source.
रजस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-20112026-278082 CG-DL-E-20112026-278082
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 874] नई दिल्ली, मंगलवार, नवम्बर 10, 2026/कार्तिक 19, 1948 No. 874] NEW DELHI, TUESDAY, NOVEMBER 10, 2026/KARTIKA 19, 1948
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली, 3 नवम्बर, 2026
**सा.का.नि. 976(अ).—**राष्ट्रपति, संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, अस्का में (स्टाफ नर्स) भर्ती नियम, 2001 को उन बातों के सिवाय अधिक्रांत करते हुए, जिन्हें ऐसे अधिक्रमण से पहले किया गया है या करने का लोप किया गया है, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, अस्का, ओडिशा में परिचर्या अधिकारी के पद पर भर्ती की पद्धति का विनियमन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाते हैं, अर्थात्:-
8584 GI/2026 (1)
उक्त पद पर नियुक्ति का पात्र नहीं होगा:
परंतु यदि केन्द्रीय सरकार का यह समाधान हो जाता है कि ऐसा विवाह ऐसे व्यक्ति और विवाह के अन्य पक्षकार पर लागू स्वीय विधि के अधीन अनुज्ञेय है और ऐसा करने के लिए अन्य आधार हैं, तो वह किसी व्यक्ति को इस नियम के प्रवर्तन से छूट दे सकेगी।
शिथिल करने की शक्ति: जहां केन्द्रीय सरकार की यह राय है कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां वह उसके लिए जो कारण हैं उन्हे लेखबद्ध करके तथा संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श करके, इन नियमों के किसी उपबंध को किसी वर्ग या प्रवर्ग के व्यक्तियों की बाबत, आदेश द्वारा शिथिल कर सकेगी।
व्यावृत्ति: इन नियमों की कोई बात ऐसे आरक्षणों, आयु-सीमा में छूट और अन्य रियायतों पर प्रभाव नहीं डालेगी, जिनका केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में समय–समय पर जारी किए गए आदेशों के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों, भूतपूर्व सैनिकों और अन्य विशेष प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए उपबंध करना अपेक्षित है।
| पद का नाम । | पद की संख्या । | वर्गीकरण । | वेतन मैट्रिक्स में स्तर। | चयन अथवा अचयन पद । | सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए आयु-सीमा । |
|---|---|---|---|---|---|
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| परिचर्या अधिकारी। | 03* (2026) *कार्यभार के आधार पर परिवर्तन किया जा सकता है। | साधारण केन्द्रीय सेवा, समूह ‘ख’, अराजपत्रित, अननुसचिवीय। | वेतन मैट्रिक्स में स्तर-7 (44900-142400 रुपये)। | लागू नहीं। | तीस वर्ष से अधिक नहीं। (केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किए गए अनुदेशों या आदेशों के अनुसार सरकारी सेवकों की दशा में पाँच वर्ष तक शिथिल की जा सकती है।) टिप्पण : आयु-सीमा निर्धारण की निर्णायक तारीख कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापित की जाएगी। |