Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the circular below or open the official source.
A-01/02/RevisedSeniority(Astt.)/2024-E-II
I/2996036/2025
[Image omitted. See the official document.]
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION (Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
मुख्यालय Headquarters' पंचदीप भवन, सी.आई.जी. रोड, नई दिल्ली-110002 PANCHDEEP BHAWAN, C.I.G. MARG, NEW DELHI-110 002 Phone: 011-23604700 Email: dir-gen@esic.nic.in Website : www.esic.nic.in / www.esic.in
No. A-01/02/RevisedSeniority(Astt.)/2024-E-II
Dated 26/8/2025
सेवा में,
विषय:- वर्ष 2021,2022,2023 एवं 2024 के लिए सहायक/प्रधान लिपिक की अंतिम क्षेत्रीय वरिष्ठता सूची के संबंध में।
महोदय/महोदया,
अनुरोध है कि नियमित सहायक/प्रधान लिपिक के संबंध में वर्ष 2021,2022,2023 एवं 2024 (वर्षवार) के लिए अंतिम क्षेत्रीय वरिष्ठता सूची निम्नलिखित प्रपत्र में पृथक रूप से प्रस्तुत करे ताकि उक्त वर्षो के लिए सहायक की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची तैयार की जा सके:-
| क्रम सं | नाम एवं शैक्षणिक योग्यता (श्री/श्रीमती) | आरक्षण स्थिति (अनु.जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (पी.एच) | जन्मतिथि | कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निरंतर सेवा की तिथि | प्र.श्रे.लि के संवर्ग में नियमित पदोन्नति की तिथि | सहायक/प्रधान लिपिक संवर्ग में नियमित पदोन्नति की तिथि | मूल नियुक्ति की तिथि | वर्तमान तैनाती | अभ्युक्ति |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
वर्ष 2021, 2022, 2023 तथा 2024 के लिए सहायक/प्रधान लिपिक की अंतिम क्षेत्रीय वरिष्ठता सूची सॉफ्ट कॉपी(एक्ससेल प्रारूप) में तथा सत्यापित पीडीएफ प्रारूप में उपर्युक्त वर्णित निर्धारित प्रपत्र में भेजी जाए। इसे अग्रेषित करते समय, यह सुनिश्चित किया जाए कि वरिष्ठता सूची में उनके कार्यभार ग्रहण करने के वर्ष में नियुक्त/भर्ती सभी व्यक्तियों के नाम शामिल हों। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्रीय वरिष्ठता सूची को सभी प्रकार से अंतिम रूप दे दिया गया है तथा क्षेत्रीय स्तर पर किसी भी कर्मचारी की कोई आपत्ति लंबित नहीं है। शैक्षिक अर्हता कॉलम में, कर्मचारी के संबंध में अर्हता के नामपद्धति में एकरूपता बनाई रखी जाए(अर्थात दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, अन्य डिप्लोमा/प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम आदि)।
यह भी अनुरोध है कि सुनिश्चित किया जाए कि उपर्युक्त वरिष्ठता सूचियाँ सभी प्रकार से पूर्ण कर इस कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से jd-dmin2@esic.nic.in पर दिनांक 29.08.2025 तक प्राप्त हो जाएं।
यह सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया जाता है।
भवदीय,
[Image omitted. See the official document.]
सहायक निदेशक-II
A-01/02/RevisedSeniority(Astt.)/2024-E-II
I/2996036/2025