Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the circular below or open the official source.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION (Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
मुख्यालय Headquarters' पंचदीप भवन, सी.आई.जी. रोड, नई दिल्ली-110002 PANCHDEEP BHAWAN, C.I.G. MARG, NEW DELHI-110 002 Phone: 011-23604700 Email: dir-gen@esic.nic.in Website: www.esic.nic.in / www.esic.in
फ़ाइल संख्या:जेड-17/12/1/विविध/2025-स्था.1
दिनांक:25-07-2025
परिपत्र
यह उल्लेखनीय है कि सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, उप क्षेत्रीय कार्यालयों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सा महाविद्यालयों और कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पतालों के टेलीफोन नंबर संप्रेषण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम एक संगठन होने के नाते स्थापित करना और उन्हें बनाए रखना चाहता है।
तथापि, कार्यालय प्रमुखों के लैंडलाइन नंबरों का आकस्मिक जांच के तौर पर बीमा आयुक्त (कार्मिक एवं प्रशासन) के वैयक्तिक कक्ष द्वारा नमूना सर्वेक्षण किया गया था। ऐसी अपेक्षा की गई थी कि कार्यालय प्रमुख के निजी सचिव/वैयक्तिक सहायक या कोई अन्य वैयक्तिक स्टाफ फोन उठाएंगे। तथापि, यह निराशाजनक था कि ऐसे बहुत से लैंडलाइन नंबर या तो खराब थे या बिलकुल भी नहीं उठाए गए। कुछ मामलों में, यह ज्ञात हुआ कि सम्पूर्ण लैंडलाइन नंबर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के सामान्य (ईपीबीएएक्स) बोर्ड के साथ जुड़े हुए हैं। सक्षम प्राधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया है।
यह निर्देश दिया जाता है कि सभी कार्यालय प्रमुखों के लैंडलाइन दूरभाष नंबर चालू स्थिति में हों तथा संबंधित कार्यालय प्रमुखों के वैयक्तिक स्टाफ द्वारा इसका उचित रख-रखाव किया जाए। लैंडलाइन के माध्यम से अपेक्षित संचार प्रक्रिया के संबंध में निम्नलिखित बिंदुओं का भी पालन किया जाए तथा उनका उचित कार्यान्वयन किया जाए:-
सामान्य शाखा, मुख्यालय, क.रा.बी.निगम को निर्देश दिया जाता है कि वे क.रा.बी.निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के सभी लैंडलाइन नंबरों का सही डेटा रखना सुनिश्चित करें और उन बिलों का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा हो। सामान्य शाखा, क.रा.बी.निगम को यह भी निर्देश दिया जाता है कि वे इन सभी लैंडलाइन नंबरों को संकलित कर जनसंपर्क शाखा, मुख्यालय को उपलब्ध कराएँ ताकि वेबसाइट और अन्य संचार माध्यमों से पणधारियों के बीच इनका पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा सके।