Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
The Employees’ State Insurance Corporation proposes new recruitment regulations for the post of Deputy Director to replace the 2014 regulations. The draft defines the method of recruitment, eligibility criteria, and service conditions for 597 posts. Recruitment occurs through 50 percent promotion and 50 percent direct recruitment, with provisions for deputation or absorption if these methods fail. Candidates must submit objections or suggestions to the Joint Director (DPC) within 45 days of the publication of this notification in the Official Gazette. The Corporation will consider all feedback received before the deadline. The regulations include specific requirements for age, educational qualifications, and mandatory training for successful probation and promotion.
What you must do
Key dates
Who is affected
Thresholds
Exceptions
If you do not comply
Ask about this circular
रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-11112026-277841 CG-DL-E-11112026-277841
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग III—खण्ड 4 PART III—Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 652] नई दिल्ली, मंगलवार, नवम्बर 3, 2026/कार्तिक 12, 1948 No. 652] NEW DELHI, TUESDAY, NOVEMBER 3, 2026/KARTIKA 12, 1948
कर्मचारी राज्य बीमा निगम
अधिसूचना
नई दिल्ली, 3 नवम्बर, 2026
सं. ए-12(11)5/2024-स्था. I.—निम्नलिखित प्रारूप विनियम, जिन्हें निगम, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (2020 का 36) की धारा 157 की उपधारा (1), उपधारा (2) के खंड (ग) एवम धारा 24 की उपधारा (8) के खंड (क) और (9) के साथ पठित, द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम, उप निदेशक भर्ती विनियम, 2014 जिन्हें निगम द्वारा, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 (1948 का 34) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करके बनाया गया था, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा संबंधी उक्त संहिता की धारा 164 द्वारा निरस्त किया गया है, का अधिक्रमण करते हुए, ऐसे अधिक्रमण से पूर्व किए जाने वाले कार्यों को अथवा किए जाने को छोड़कर, बनाने का प्रस्ताव किया जाता है और इन्हें धारा 158 में यथा वांछित प्रावधान के अनुसार इससे प्रभावित होने वाले सभी संभावित व्यक्तियों की सूचना के लिए एतद्द्वारा अधिसूचित किया जाता है और यह नोटिस दिया जाता है कि उक्त प्रारूप अधिसूचना पर, सरकारी राजपत्र जिसमें यह अधिसूचना प्रकाशित हुई है, की प्रतियां प्रकाशित होने की तारीख से इन्हें आम जनता को उपलब्ध कराए जाने के 45 दिनों की अवधि के समाप्त होने के बाद विचार किया जाएगा।
यदि कोई आपत्तियां और सुझाव हों, तो उन्हें श्री संजीव यादव, संयुक्त निदेशक (डीपीसी), कर्मचारी राज्य बीमा निगम, कमरा संख्या 225, पंचदीप भवन, सी.आई.जी. मार्ग, नई दिल्ली-110002 को या ई-मेल dpc-e1hq@esic.gov.in पर भेजा जा सकता है। आपत्तियों और सुझावों को प्रोफॉर्मा में भेजा जाना चाहिए जिसके कॉलम (1) में व्यक्ति / संगठन का नाम और पता और कॉलम (2) में संशोधित किए जाने हेतु प्रस्तावित प्रावधान और कॉलम (3) में प्रतिस्थापित किए जाने हेतु प्रस्तावित संशोधित प्रावधान और कॉलम (4) में उसके कारणों को निर्दिष्ट किया जाना चाहिए।
उक्त मसौदा अधिसूचना के संबंध में किसी भी व्यक्ति से निर्धारित समाप्ति अवधि से पहले प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर निगम द्वारा विचार किया जाएगा।
नई दिल्ली, दिनांक: …………. 2026
सं. ए-12(11)5/2024-स्था. I.—सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (2020 का 36) की धारा 157 की उपधारा (1), उपधारा (2) के खंड (ग) एवम धारा 24 की उपधारा (8) के खंड (क) और (9) के साथ पठित, द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम, उप निदेशक भर्ती विनियम, 2014 को अधिक्रमित करते हुए, उन मामलों को छोड़कर जो ऐसे अधिक्रमण से पहले किए गए या करने से रह गए हैं, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, केंद्रीय सरकार के अनुमोदन से, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में उप निदेशक के पद पर भर्ती की पद्धति को विनियमित करने के लिए निम्नलिखित विनियम बनाता है, अर्थात्:-
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ- (1) ये विनियम कर्मचारी राज्य बीमा निगम, उप निदेशक भर्ती विनियम, 2026 कहे जायेंगे।
2. पदों की संख्या, वर्गीकरण, वेतन मैट्रिक्स में स्तर - पदों की संख्या, उनका वर्गीकरण, और उनसे सम्बद्ध वेतन मैट्रिक्स में स्तर वही होगा जो इन विनियमों के साथ संलग्न अनुसूची के कॉलम (2) से (4) में यथा विनिर्दिष्ट होंगे।
3. भर्ती की पद्धति, उम्र-सीमा, अर्हताएं, आदि - भर्ती की पद्धति, आयु सीमा, अर्हताएं और उनसे संबंधित अन्य मामले उक्त अनुसूची के कॉलम (5) से (13) में यथा विनिर्दिष्ट होंगे।
4. निरर्हता — ऐसा कोई व्यक्ति—