Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the circular below or open the official source.
[Image omitted. See the official document.]
संख्या : ए-49/16/5/2024-रा.भा.
दिनांक : 01/9/2025
सेवा में,
विषय : राजभाषा पखवाड़ा - 2025 के आयोजन के संबंध में।
महोदय/महोदया,
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक 15/07/2025 के अ.शा.पत्र सं. 11034/06/2025-राजभाषा (नीति) का संदर्भ लें (प्रति संलग्न) जिसके अनुसार वर्ष 2025 में हिंदी दिवस का आयोजन माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में हिंदी दिवस गांधी नगर, गुजरात में आयोजित किया जाएगा जिसमें निगम की सभी इकाइयों की अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
साथ ही निगम इकाइयों में दिनांक 14 से 28 सितम्बर, 2025 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जाए तथा इसके पश्चात अगले कार्य दिवस पर पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया जाए।
अतः सभी इकाइयों से अनुरोध किया जाता है कि राजभाषा पखवाड़ा के दौरान निम्नलिखित कार्यकलाप आयोजित करें:-
प्रत्येक पत्रादि के शीर्ष पर 'राजभाषा पखवाड़ा- 2025' अवश्य अंकित किया जाए।
कार्यालय के मुख्य द्वार पर राजभाषा पखवाड़े का बैनर प्रदर्शित किया जाए। हिंदी भाषा में कुछ प्रमुख सूक्तियों के कम-से-कम 10 पोस्टर/बैनर/स्टैंडी अथवा एक-दो डिजिटल डिस्प्ले को अपनी इकाई के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए।
पखवाड़े के दौरान मुख्यालय द्वारा निर्धारित प्रतियोगिताएं दिनांक 16.09.2025 से आयोजित की जा सकती हैं।
समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाए।
पखवाड़े के दौरान इस प्रकार के आयोजन किए जाएं जो अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी भाषा के प्रयोग के प्रोत्साहित करें। इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों का यह भी उद्देश्य होना चाहिए कि हिंदी में मौलिक कार्य, जैसे- टिप्पण, मसोदे, पत्राचार आदि को बढ़ाया जा सके।
हिंदी के प्रयोगों प्रयोग की दृष्टि से प्रचार सामग्री, हिंदी पुस्तकें, शब्दवालियां, पत्रिकाएं, टिप्पण आदि के नमूने आदि प्रदर्शित किए जा सकते हैं।
अधीनस्थ सभी शाखाओं तथा शाखा कार्यालयों को प्रायः प्रयोग होने वाली छोटी-छोटी नेमी टिप्पणयों की सूची उपलब्ध कराई जाए जो उनके लिए टिप्पणियां आदि लिखने में सहायक हो सकें।
इकाई प्रमुख द्वारा बैठक आयोजित की जाए जिसमें इकाई प्रमुख द्वारा कार्मिकों से हिंदी में काम करने हेतु अपील की जाए। हिंदी के उत्तरोत्तर प्रयोग संबंधी निर्देशों के कार्यान्वयन में आने वाली कठिनाइयों पर बैठक में विचार-विमर्श किया जाए।
राजभाषा पखवाड़े के दौरान इकाइयों में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाए, जिसमें हिंदी टिप्पण/आलेखन, यूनीकोड, ई-टूल्स तथा राजभाषा संबंधी आधायिक रिपोर्टों के बारे में में कार्मिकों का आवश्यक जानकारी दी जाए।
सभी अधिकारियों/कर्मचारियों (जिन्हें हिंदी का ज्ञान है (प्रवीण/कार्यसाधक) द्वारा अपना कार्यालयीन कामकाज (टिप्पण-आलेखन आदि) हिंदी में ही किया जाए।
11.अधिकाधिक टिप्पणी, मसोदे, पत्राचार और प्रपत्र जैसे कार्य मूल रूप से हिंदी में किए जाने पर बल दिया जाए।
इस अवधि के दौरान प्रकाशित की जाने वाली गृह पत्रिकाओं को 'राजभाषा विशेषांक' के रूप में प्रकाशित किया जाए।
समय-समय पर जारी किए गए राजभाषा नीति संबंधी अनुदेश कर्मचारियों को परिचालित किए जाएं।
सरल हिंदी के प्रयोग पर विशेष बल दिया जाए।
आयोजन में यथासंभव सादगी बरती जाए।
राजभाषा पखवाड़ा तथा मुख्य समारोह/पुरस्कार वितरण समारोह की रिपोर्ट दिनांक 10.10.2025 तक अवश्य मुख्यालय भेजी जाए।