Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the circular below or open the official source.
A-40/12/NPSCircularandAdvisory/2026-A/Cs-IV
I/4620359/2026
[Image omitted. See the official document.]
कर्मचारी राज्य बीमा निगम
(श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार)
EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION
(Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
[Image omitted. See the official document.]
मुख्यालय/HEADQUARTERS
पंचदीप भवन, सीआईजी मार्ग, नई दिल्ली-110002
Panchdeep Bhawan, CIG Marg, New Delhi- 02
Phone No. 011-23604700
Website: www.esic.gov.in
Email: dir-gen@esic.gov.in
विषय: सी.सी.एस. (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का कार्यान्वयन) नियम, 2021 के कड़े अनुपालन तथा विगत 6 माह (मई 2026 से अक्टूबर 2026) के एन.पी.एस. अंशदान (NPS Contribution) की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संबंध में।
उपर्युक्तविषय के संबंध में, क.रा.बी. निगम (ESIC) की समस्त अधीनस्थ इकाइयों (क्षेत्रीय कार्यालयों/उप-क्षेत्रीय कार्यालयों/अस्पतालों/चिकित्सा महाविद्यालयों/DMD) का ध्यान आकृष्ट किया जाता है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित CCS (Implementation of NPS) Rules, 2021 एवं मुख्यालय द्वारा जारी परिपत्र दिनांक-25/01/2018 और 27/05/2026, 10/09/2026 के माध्यम से NPS अंशदान को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से जमा कराने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद इकाइयों द्वारा निर्धारित समय-सीमा का पालन न करने एवं अंशदान अपलोड/प्रेषण में विलंब की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
उपरोक्तनियमों का अनुपालन न होना अत्यंत गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना जाएगा। सभी DDO तथा PAO/DDF अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि वेतन बिल के साथ-साथ एनपीएस अंशदान की प्रक्रिया समानांतर रूप से बिना किसी विलंब के पूरी की जाए। किसी भी स्तर पर प्रक्रियात्मक विलंब पाए जाने पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) तथा उप निदेशक वित्त (DDF)/PAO की व्यक्तिगत प्रशासनिक जवाबदेही (Personal Administrative Responsibility) तय की जाएगी।
सभी क्षेत्रीय कार्यालयों/चिकित्सा महाविद्यालयों/अस्पतालों/उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुखों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाली इकाइयों के पिछले 6 माह (मई 2026 से अक्टूबर 2026) के एनपीएस प्रेषण की स्थिति की समीक्षा करें तथा पिछले 6 माह मे NPS अंशदान जमा करने की तिथि और देरी का कारण इस परिपत्र के जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से मुख्यालय की पेंशन शाखा को ईमेल-fa4-hq@esic.gov.in में प्रेषित करें।
संयुक्त निदेशक
Digitally Signed by
Satyajit Kumar
Date: 12-11-2026
14:39:01
प्रतिलिपि (Copy to):