ESIC circular · 26 Sept 2025
E.S.I.C. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION Ministry of Labour & Employment, Govt. of India. File No. A-34011/4/2025 सत्यमेव जयते राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी NATIONAL TRAINING ACADEMY द्वितीय तल, ई.पी.एफ.ओ. कॉम्प्लेक्स, सेक्टर - 23, द्वारका, नई दिल्ली 1…
Official record
Open source pageE.S.I.C. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION Ministry of Labour & Employment, Govt. of India. File No. A-34011/4/2025 सत्यमेव जयते राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी NATIONAL TRAINING ACADEMY द्वितीय तल, ई.पी.एफ.ओ. कॉम्प्लेक्स, सेक्टर - 23, द्वारका, नई दिल्ली 110077. IInd Floor, EPFO Complex, Sector 23, Dwarka, New Delhi - 110077. Website: www.esic.nic.in/www.esic.in Dated: 26/09/2025 Subject: Training on Vigilance Matters. Circular Pursuant to Central Vigilance Commission Circular no. 04/08/25 dated 01.08.2025 on the Observance of Vigilance Awareness Week, 2025, structured online training programs for (a) Training of Master Trainers and (b) Training of other executives and officials by the Master Trainers/training institutes/other resources on the following subject matters are being planned for the employees of the ESI Corporation: (i) Investigation & Report (ii) Framing of Chargesheet (iii) Conducting CTE type Intensive Examinations In this connection, National Training Academy (NTA) is organizing a one-day online training program on the above topics for Master Trainers and Group A and Group В officers as per the schedule attached at Annexure A. The link to the training sessions will be provided by email separately. All Master Trainers and Group A & B officers must mandatorily complete the one-day training program on Vigilance at least once. After receiving the training, Master Trainers are required to organise the trainings on the subjects cited above and train the employees in their respective regions and send the reports to the National Training Academy by 15th October 2025, 1st November 2025, and 15th November 2025 in the prescribed proforma attached at Annexure B. Reports should be submitted in Excel format to the email: dir-nta@esic.nic.in. Also, during the 'Vigilance Week's Three Month Campaign 2025, courses under the following categories (Annexure-C) have been identified from iGOT platform for consumption: 1. Ethics & Governance 2. Conduct Rules, 3. Integrity, 4. Attitudinal Change 5. Cyber hygiene & Security 6. Public Procurement. Also, Headquarter Office/DMD/Regional Offices/Sub-Regional Offices/ Hospitals & Medical Colleges are directed to encourage employees to complete at least one course from each of the category from the list provided in annexure -C. However, officials are also encouraged to complete as many courses as possible. The offices have to submit monthly reports on completion using the prescribed proforma attached at Annexure D by the same dates mentioned above. Your faithfully, Le26/9/25 (Dr. Sunita Chaudhary) Director, National Training Academy To, 1. Insurance Commissioner(P&A), Headquarter Office, ESIC, New Delhi. 2. Zonal Insurance Commissioner(s)/ Zonal Medical Commissioner(s), 3. ESIC Regional Director(s)/Director(s)(1/C)/ Jt. Director(s)(1/C) of all ROs/SROS 4. Medical Superintendent(s) of all ESIC Medical Hospitals 5. D(M)Delhi/ D(M)Noida/ Director NTA 6. Dean(s), all ESIC Medical Colleges and Hospitals 7. Website Content Manager for uploading on website. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION Ministry of Labour & Employment, Govt. of India. करा मी नि E.S.I.C. सत्यमेव जयते राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी NATIONAL TRAINING ACADEMY द्वितीय तल, ई.पी.एफ.ओ.कॉम्प्लेक्स, सेक्टर - 23, द्वारका, नई दिल्ली - 110077. IInd Floor, EPFO Complex, Sector 23, Dwarka, New Delhi - 110077. Website: www. ww. esic.nic.in/www.esic.in फ़ाइल सं० :A-34011/4/2025 दिनांक : 26/09/2025 परिपत्र विषय : सतर्कता संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण । केन्द्रीय सतर्कता आयोग परिपत्र संख्या 04/08/25 दिनांक 01.08.2025 के क्रम में, सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2025 के आयोजन हेतु, क.रा. बी.निगम के कर्मचारियों के लिए निम्नलिखित विषयों पर संरचित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम, (क) मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण (ख) मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण संस्थानों /अन्य स्रोतों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं- 1. जाँच एवं प्रतिवेदन 2. आरोप पत्र की रूपरेखा तैयार करना 3. CTE की गहन परीक्षाओ का संचालन इस संदर्भ में, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी द्वारा मास्टर ट्रेनर्स तथा ग्रुप 'ए' एवं 'बी' अधिकारियों के लिए उपरोक्त विषयों पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका कार्यक्रम परिशिष्ट-A में संलग्न है। प्रशिक्षण सत्रों का लिंक पृथक रूप से ईमेल द्वारा भेजा जाएगा। सभी मास्टर ट्रेनर्स एवं ग्रुप 'ए' और 'बी' अधिकारियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे सतर्कता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कम से कम एक बार अवश्य पूर्ण करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत, मास्टर ट्रेनर्स को उपरोक्त विषयों पर अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना होगा तथा प्रशिक्षण प्रतिवेदन 15 अक्टूबर 2025, 1 नवम्बर 2025 एवं 15 नवम्बर 2025 तक निर्धारित प्रपत्र (परिशिष्ट-B) में राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी को भेजना होगा। प्रतिवेदन एक्सेल प्रारूप में ईमेल dir-nta@esic.nic.in पर प्रेषित किए जाएँ। इसके अतिरिक्त, 'सतर्कता सप्ताह की तीन माह की अभियान अवधि 2025' के दौरान iGOT प्लेटफॉर्म से निम्नलिखित श्रेणियों (परिशिष्ट-C)के अंतर्गत पाठ्यक्रम चिन्हित किए गए हैं - 1. नैतिकता एवं सुशासन 2. आचरण नियम 3. 4. सत्यनिष्ठा 5. दृष्टिकोण में परिवर्तन 6. साइबर स्वच्छता एवं सुरक्षा 7. सार्वजनिक क्रय (प्रोक्योरमेंट) मुख्यालय / डी एम डी / क्षेत्रीय कार्यालयों / उप क्षेत्रीय कार्यालयों / अस्पतालों / चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों, को निर्देशित किया जाता है कि वे कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें कि वे परिशिष्ट-C में दी गई सूची में से प्रत्येक श्रेणी का कम से कम एक पाठ्यक्रम अवश्य पूर्ण करें। तथापि, अधिकारियों को यथासंभव अधिकतम पाठ्यक्रम पूर्ण करने हेतु भी प्रेरित किया जाए। क्षेत्रीय कार्यालयों को उपर्युक्त तिथियों तक निर्धारित प्रपत्र (परिशिष्ट-D) में मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। भवदीया, सनीता चौधरी डी. सुनीता चौधत/9125 निदेशक, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी प्रतिः 1. बीमा आयुक्त (कार्मिक एवं प्रशासन), मुख्यालय, क. रा. बी. निगम, नई दिल्ली । 2. सभी अंचल बीमा आयुक्त / आंचलिक चिकित्सा आयुक्त। 3. सभी क्षेत्रीय निदेशक / निदेशक (प्रभारी) / संयुक्त निदेशक (प्रभारी) - सभी क्षेत्रीय/उप- क्षेत्रीय कार्यालय । 4. सभी क.रा.बी. निगम अस्पतालों के चिकित्सा आयुक्त । 5. डी (एम) दिल्ली / डी (एम) नोएडा / निदेशक एन.टी.ए.। 6. सभी क. रा. बी. निगम चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों के अधिष्ठाता । 7. वेबसाइट प्रबंधक वेबसाइट पर अपलोड हेतु ।