Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the circular below or open the official source.
HRM-POLOODAE(19)/1/2026-HRMD
I/4629488/2026
[Image omitted. See the official document.] कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) Employees' State Insurance Corporation (Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
[Image omitted. See the official document.] सत्यमेव जयते
मानव संसाधन प्रबंधन प्रभाग Human Resource Management Division मुख्यालय/Headquarters, पंचदीप भवन, सी. आई. जी. मार्ग, नई दिल्ली-110002 Panchdeep Bhawan, C.I.G. Marg, New Delhi – 110002 Website: https://esic.gov.in
फ़ाइल संख्या .HRM-POL0ODAE(19)/1/2026-HRMD/1 दिनांक: 16 नवंबर, 2026
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में विभिन्न पदों के लिए शक्तियों का प्रत्यायोजन, जैसा कि मानव संसाधन प्रबंधन प्रभाग के पास उपलब्ध है, एक्सेल फ़ाइलों में संकलित किया गया है। मुख्यालय में हुए विचार-विमर्श के अनुसरण में, अद्यतन शक्तियों का प्रत्यायोजन जारी करने हेतु इसकी व्यापक समीक्षा एवं समेकन करने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार, विद्यमान शक्तियों के प्रत्यायोजन के उपलब्ध संस्करण/संस्करणों वाली एक्सेल फ़ाइल/फ़ाइलों की प्रति निम्नलिखित को ई-मेल द्वारा भेजी जा रही है: 1.1. मुख्यालय के सभी प्रभाग/शाखाएँ; 1.2. आंचलिक कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, उप क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखा कार्यालय; 1.3. राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी एवं निदेशालय (चिकित्सा) दिल्ली; तथा 1.4. कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सा महाविद्यालय।
यह भी देखा गया है कि कुछ प्रभागों/शाखाओं/इकाई कार्यालयों में निम्नलिखित में से एक या अधिक स्थितियाँ हैं: 2.1. कोई विद्यमान शक्तियों का प्रत्यायोजन परिभाषित नहीं है; 2.2. अनुमोदित शक्तियों का प्रत्यायोजन उपलब्ध नहीं है; और/अथवा 2.3. उनके कुछ अथवा सभी कर्मचारियों के लिए कोई शक्तियों का प्रत्यायोजन न होना ।
उपर्युक्त के दृष्टिगत, अनुच्छेद 1 में उल्लिखित सभी कार्यालयों के प्रमुखों से अनुरोध है कि वे निम्नलिखित, जैसा लागू हो, प्रस्तुत करें: 3.1. संबंधित कार्यालय के अधीन पदों पर लागू विद्यमान शक्तियों के प्रत्यायोजन की पुष्टि, तत्पश्चात प्रभावी संशोधनों सहित, यदि कोई हों, समर्थक दस्तावेज़/दस्तावेज़ों की प्रति एवं साथ संलग्न प्राधिकार पत्र/पत्रों सहित; 3.2. विद्यमान शक्तियों के प्रत्यायोजन में संशोधन/सुधार/वृद्धि/विलोपन हेतु प्रस्तावित परिवर्तन/सुझाव, यदि कोई हों, औचित्य सहित; तथा 3.3. शक्तियों के प्रत्यायोजन की किसी नई मद/मदों हेतु प्रस्ताव, औचित्य सहित।
पृष्ठ 1/3
HRM-POLOODAE(19)/1/2026-HRMD
I/4629488/2026
इनमें कर्मचारियों की निम्नलिखित श्रेणियाँ शामिल होनी चाहिए: क. प्रशासनिक पद