पृʿ / Page | 1 सवő सं. 115/1, फाइनंिशयल िडİːŌƃ, नानकरामगुडा, हैदराबाद - 500032 Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500 032 दूरभाष Phone: 040-20204000; www.irdai.gov.in संदभर्: आईआरडीएआई/एफ&आई/सीआईआर/आईएनवी/142/12/2025 19 िदसंबर, 2025 Ref.: IRDAI/F&I/CIR/INV/142/12/2025 19th December, 2025 पįरप…
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
संदर्भ: आईआरडीएआई/एफ&आई/सीआईआर/आईएनवी/142/12/2025 19 दिसंबर, 2025 Ref.: IRDAI/F&I/CIR/INV/142/12/2025 19th December, 2025
परिपत्र / CIRCULAR
प्रति / To, सभी बीमाकर्ता और पुनर्बीमाकर्ता All Insurers and Reinsurers
विषय: बीमाकर्ताओं को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं (एआईएफआईएस) के एटी1 बांडों और टियर 2 पूँजी में निवेश करने के लिए अनुमति देना Sub: Permitting insurers’ investments in AT1 bonds and Tier 2 Capital of RBI regulated All India Financial Institutions (AIFIs)
वर्तमान विनियामक ढाँचे के अंतर्गत, आईआरडीएआई बीमाकर्ताओं को बैंकों की एटी1 बांडों और टियर 2 पूँजी बननेवाले कर्ज पूँजी लिखतों तथा अधिमान्य शेयर पूँजी लिखतों में निवेश करने की अनुमति देता है।
इसके अतिरिक्त, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं (एआईएफआईएस) को बासेल III पूँजी ढाँचे संबंधी विवेकपूर्ण विनियमों के अंतर्गत 1 अप्रैल, 2024 से अतिरिक्त टियर 1 बांडों और टियर 2 पूँजी जारी करने की अनुमति दी है।
आईआरडीएआई निरंतर विनियामक पहलों के भाग के रूप में तथा बीमाकर्ताओं को निवेशों और संविभाग विविधीकरण हेतु अधिक व्यापक गुंजाइश रखने में समर्थ बनाने के लिए इसके द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं (एआईएफआईएस) के द्वारा जारी किये गये निम्नलिखित लिखतों में निवेश के लिए अनुमति देता है।
i. एटी1 बांड और ii. टियर 2 पूँजी बननेवाले कर्ज पूँजी लिखत और अधिमान्य शेयर पूँजी लिखत (बेमियादी संचयी अधिमान्य शेयरों को छोड़कर)।
उपर्युक्त लिखतों में निवेश बैंकों में बीमाकर्ताओं के निवेशों के लिए लागू वर्तमान उपबंधों के अनुरूप किये जाने चाहिए जो बीमाकर्ताओं के बीमांकिक, वित्त और निवेश कार्यों संबंधी मास्टर परिपत्र दिनांक 17 मई, 2024 के अध्याय 3 के पैरा 1.6(ख) और (घ) में सम्मिलित किये गये हैं।
बीमाकर्ताओं से अनुरोध है कि उक्त निवेश करते समय वे पीएसयू बैंकों के उपर्युक्त लिखतों में निवेशों के लिए विनिर्दिष्ट वर्तमान श्रेणी कूटों का प्रयोग करें।
यह परिपत्र आईआरडीएआई (बीमाकर्ताओं के बीमांकिक, वित्त और निवेश कार्य) विनियम, 2024 की अनुसूची III के खंड 12(6) के अनुरूप जारी किया जाता है।
Under the current regulatory framework, IRDAI allows insurers to invest in AT1 Bonds and Debt Capital Instruments and Preference Share Capital Instruments forming Tier 2 capital of Banks.
Further, RBI allowed All India Financial Institutions (AIFIs) to issue Additional Tier 1 Bonds and Tier 2 capital w.e.f 1st April, 2024 under Prudential Regulations on Basel III Capital Framework.
IRDAI as part of continuous regulatory initiatives and to enable insurers to have wider scope for investments and portfolio diversification hereby permits investments in the following instruments issued by RBI regulated All India Financial Institutions (AIFIs).
i. AT1 bonds and ii. Debt Capital Instruments and Preference Share Capital Instruments (except Perpetual Cumulative Preference shares) forming Tier 2 Capital.
Investments in the above instruments are to be made in line with existing provisions applicable to the insurers’ investments in banks which are covered under para 1.6(b) and (d) of Chapter 3 of Master Circular on Actuarial, Finance and Investment Functions of Insurers dated 17th May, 2024.
The insurers are required to use the existing category codes specified for investments in the above instruments of PSU banks while making these investments.
This circular is issued in line with clause 12(6) of Schedule III of IRDAI (Actuarial, Finance and Investment Functions of Insurers) Regulations, 2024.
हस्ता. / Sd./- (अम्मु वेंकट रमना / Ammu Venkataramana) (महाप्रबंधक / General Manager)
पृष्ठ / Page | 2 सर्वे सं. 115/1, फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुडा, हैदराबाद - 500032 Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500 032 दूरभाष Phone: 040-20204000; www.irdai.gov.in
Research the source law
This record is not yet linked to a specific provision. Browse the law library, choose the affected provision and ask against the exact statutory text.
Browse source laws