IRDAI circular IRDAI/IID/CIR/MISC/177/10/2023 · 10 Oct 2023
Official title
Amendment to Master Guidelines on AMLCFT
Summary
Check the official recordThe Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) has amended its 2022 Master Guidelines on Anti-Money Laundering (AML) and Counter Financing of Terrorism (CFT). The updates mandate that regulated entities apply the more stringent AML/CFT standards when operating in foreign jurisdictions. Financial groups must implement group-wide programs for information sharing and risk management. The amendments introduce specific requirements for beneficiary due diligence in life insurance, mandate risk assessments for new products and technologies, and clarify procedures for handling Politically Exposed Persons (PEPs). Additionally, insurers are required to file Suspicious Transaction Reports (STRs) with FIU-IND if performing due diligence would result in tipping off a customer. These changes aim to strengthen compliance and risk mitigation across the insurance sector.
What you must do
Who is affected
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
संदर्भः आईआरडीएआई/आईआईडी/सीआईआर/विविध/177/10/2023 Ref: IRDAI/IID/CIR/MISC/177/10/2023 दिनांक / Date: 10.10.2023
परिपत्र CIRCULAR
विषय: - धन-शोधन निवारण / आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने संबंधी मास्टर दिशानिर्देशों का संशोधन Sub: - Amendment to Master Guidelines on Anti-Money Laundering / Counter Financing of Terrorism (AML/CFT) 2022
यह प्राधिकरण द्वारा संदर्भः आईआरडीएआई/आईआईडी/जीडीएल/विविध/160/8/2022 दिनांक 1 अगस्त, 2022 के अनुसार जारी किये गये एएमएल/सीएफटी संबंधी मास्टर दिशानिर्देश, 2022 के संदर्भ में है। This has reference to Master Guidelines on AML/CFT, 2022 issued by the Authority vide Ref: IRDAI/IID/GDL/MISC/160/8/2022 dated 1st August, 2022.
इस संबंध में समीक्षा करने के बाद उक्त मास्टर दिशानिर्देशों के कुछ उपबंध आशोधित किये गये हैं जैसा कि नीचे उल्लेख किया गया है। In this regard, on review, certain provisions of the Master Guidelines shall stand modified as mentioned below.
क) पैरा 2.2 के बाद, निम्नलिखित पैरा निविष्ट किया जाएगा, अर्थात् – A) After para 2.2, the following para shall be inserted, namely –
“2.2क यदि ग्राहक संबंधी समुचित सावधानी अथवा आईआरडीएआई द्वारा विनिर्दिष्ट एएमएल / सीएफटी मानकों तथा मेजबान देश के विनियमनकर्ताओं द्वारा विनिर्दिष्ट मानकों में अंतर है, तो विनियमित संस्थाओं की विदेशी शाखाएँ / बहुमत द्वारा स्वामित्व-प्राप्त सहायक संस्थाएँ उक्त दोनों में से अधिक कठोर अपेक्षाओं को अपनाएँगी। यदि मेजबान देश गृह देश की आवश्यकताओं के अनुरूप एएमएल / सीएफटी उपायों के उचित कार्यान्वयन की अनुमति नहीं देता, तो वित्तीय समूह धन-शोधन निवारण / आतंकवाद के वित्तपोषण के मुकाबले से संबंधित जोखिमों का प्रबंध करने के लिए उपयुक्त अतिरिक्त उपाय लागू करेंगे, और आईआरडीएआई को सूचित करेंगे।”
“2.2A In case there is a variance in Client Due Diligence or AML / CFT standards specified by IRDAI and the standards specified by regulators of the host country, foreign branches / majority-owned subsidiaries of the regulated entities shall adopt the more stringent requirements of the two. If the host country does not permit the proper implementation of AML / CFT measures consistent with the home country requirements, financial groups shall apply appropriate additional measures to manage the Money Laundering / Terrorist Financing risks, and inform IRDAI.”
ख) पैरा 4.5 के बाद, निम्नलिखित पैरा निविष्ट किया जाएगा, अर्थात् – B) After para 4.5, the following para shall be inserted, namely –
“4.6 वित्तीय समूह एमएल / टीएफ के विरुद्ध समूह-व्यापी कार्यक्रम लागू करेंगे, जो वित्तीय समूह की सभी शाखाओं और बहुमत द्वारा स्वामित्व-प्राप्त सहायक संस्थाओं के लिए लागू होंगे तथा उनके लिए उपयुक्त होंगे। इन्हीं में शामिल होंगे: “4.6 Financial groups shall implement group-wide programmes against ML / TF, which should be applicable, and appropriate to, all branches and majority-owned subsidiaries of the financial group. The same shall include:
(क) सीडीड़ी और एमएल/टीएफ जोखिम प्रबंध के प्रयोजनों के लिए अपेक्षित सूचना की साझेदारी करने के लिए नीतियां और क्रियाविधियां; (a) policies and procedures for sharing information required for the purposes of CDD and ML/TF risk management;
(ख) जब एएमएल / सीएफटी प्रयोजनों के लिए आवश्यक हो तब शाखाओं और सहायक संस्थाओं से ग्राहक, लेखा, और लेनदेन संबंधी सूचना समूह-स्तरीय अनुपालन, लेखा-परीक्षा, और / या एएमएल / सीएफटी संबंधी कार्यों हेतु प्राप्त करने की व्यवस्था। इसमें ऐसे लेनदेनों या कार्यकलापों की सूचना और विश्लेषण शामिल किया जाना चाहिए जो असाधारण प्रतीत होते हैं (यदि ऐसा विश्लेषण किया गया हो)। इसी प्रकार, शाखाएँ और सहायक संस्थाएँ इन समूह-स्तरीय कार्यों से संबंधित ऐसी सूचना प्राप्त करें जब वे जोखिम प्रबंध के लिए संगत और उपयुक्त हों; तथा (b) the provision, at group-level compliance, audit, and/or AML / CFT functions, of customer, account, and transaction information from branches and subsidiaries when necessary for AML / CFT purposes. This should include information and analysis of transactions or activities which appear unusual (if such analysis was done). Similarly, branches and subsidiaries should receive such information from these group-level functions when relevant and appropriate to risk management; and
(ग) गुप्त पूर्व-सूचना (टिपिंग आफ़) का निवारण करने के लिए रक्षोपायों सहित, विनिमय की गई सूचना की गोपनीयता और उपयोग के संबंध में पर्याप्त रक्षोपाय।” (c) adequate safeguards on the confidentiality and use of information exchanged, including safeguards to prevent tipping-off.”
ग) पैरा 8.2.2 के प्रथम उप-पैरा में शब्द “पूर्व में प्राप्त” के बाद निम्नलिखित को निविष्ट किया जाएगा। C) In the first sub-para of para 8.2.2, the following shall be inserted after the words “previously obtained”.
“इस प्रकार से कि विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले ग्राहकों के लिए, ग्राहकों के विषय में समुचित सावधानी के अंतर्गत संगृहीत सूचना अथवा डेटा को अद्यतन और सुसंगत रखा जाना चाहिए।” “such that the information or data collected under client due diligence is kept up-to-date and relevant, particularly for high risk clients.”