FILwbs ANA INSURANCE REGULATORY AND =a firclei. DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA व्युघेव कुटुम्बकम् ONE EARTH + ONE FAMILY * ONE FUTURE संदर्भ सं. आईआरडीएआई/जीए&एचआर/जीडीएल/विविध/1 70/09/2023 14 सितंबर, 2023 Ref No: IRDAI/GA&HR/GDL/MISC/170/09/2023 14 Sep, 2023 कार्यालय आदेश Office Order संदर्भ : साइबर सुरक्षा संबंधी अं…
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
संदर्भ सं.: आईआरडीएआई/जी&एचआर/जीडीएल/विविध/170/09/2023 Ref No: IRDAI/GA&HR/GDL/MISC/170/09/2023
14 सितंबर, 2023 14th Sep, 2023
कार्यालय आदेश Office Order
संदर्भ: साइबर सुरक्षा संबंधी अंतर-अनुशासन स्थायी समिति का गठन Ref: Constitution of Inter-Disciplinary Standing Committee on Cyber Security
आईआरडीएआई सूचना और साइबर सुरक्षा दिशानिर्देश दिनांक 24 अप्रैल, 2023 के प्रकाशन के उपरांत तथा सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के साथ, साइबर सुरक्षा संबंधी एक स्थायी समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया है जो वर्तमान अथवा उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में अंतर्निहित आशंकाओं की नियमित रूप से समीक्षा करेगी तथा साइबर सुरक्षा की संस्थिति और बीमा उद्योग की आघात-सहनीयता को आगे और मजबूत करने के लिए आईआरडीएआई सूचना और साइबर सुरक्षा ढांचे में उपयुक्त परिवर्तन सुझाएगी।
Subsequent to publication of IRDAI Information and Cyber Security Guidelines dated 24th Apr, 2023 and with the approval of the Competent Authority, it has been decided to constitute a Standing Committee on Cyber Security which will regularly review the threats inherent in the existing or emerging technologies and suggest appropriate changes to IRDAI Information and Cyber Security Framework to further strengthen cyber-security posture and resilience of Insurance Industry.
इसके अतिरिक्त, आईआरडीएआई सूचना और साइबर सुरक्षा दिशानिर्देश, 2023 के कार्यान्वयन में विनियमित संस्थाओं से प्राप्त सुझावों पर भी वर्तमान ढांचे में उपयुक्त परिवर्तन सुझाने के लिए उक्त समिति के द्वारा विचार किया जाएगा।
Further, the suggestions received from the Regulated Entities in implementation of IRDAI Information and Cyber Security guidelines, 2023 will also be considered by the committee for suggesting appropriate changes in the current framework.
उपर्युक्त समिति का गठन निम्नलिखित सदस्यों के साथ की गई है: The above Committee is constituted with following members:
यदि अपेक्षित हो तो उक्त समिति विशिष्ट विषयों/सुझावों की जाँच करने के लिए बाह्य सदस्य/सदस्यों को आमंत्रित कर सकती है। The committee may invite external member/s, if required, to examine specific issues / suggestions.
यह सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया जाता है। This is issued with the approval of the Competent Authority.
(हस्ताक्षर) (पी.एस. जगन्नाथम / P.S. Jagannatham) मुख्य महाप्रबंधक (सा. प्र. & मा. सं.) / CGM (GA & HR)
Research the source law
This record is not yet linked to a specific provision. Browse the law library, choose the affected provision and ask against the exact statutory text.
Browse source laws