IRDAI circular IRDAI/NL/CIR/RSS/85/07/2025 · 25 Jul 2025
Summary
Check the official recordThis Master Circular establishes the obligations for life, general, and stand-alone health insurers regarding rural, social sector, and motor third-party insurance for the financial years 2025-26 and 2026-27. It mandates specific coverage percentages for rural populations, dwellings, shops, and motor vehicles within allocated Gram Panchayats, as well as social sector coverage targets based on total lives insured. General insurers must also meet growth targets for motor third-party insurance for goods-carrying, passenger-carrying vehicles, and tractors. Insurers are required to coordinate with insurance councils for data management, obtain certification from Gram Secretaries, and report compliance quarterly to the IRDAI. The circular provides methodologies for measuring these obligations and establishes reporting requirements through the Insurance Information Bureau.
What you must do
Key dates
Who is affected
Thresholds
Exceptions
If you do not comply
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
संदर्भ: आईआरडीएआई/एनएल/सीआईआर/आरएसएस/85/07/2025 Ref: IRDAI/NL/CIR/RSS/85/07/2025 दिनांक / Date: 25.07.2025
ग्रामीण, सामाजिक क्षेत्र और मोटर अन्य पक्ष दायित्वों संबंधी मास्टर परिपत्र Master Circular on Rural, Social Sector and Motor Third Party Obligations
अध्याय – I प्रारंभिक
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ:
क) यह मास्टर परिपत्र बीमा अधिनियम, 1938 की धारा 34, आईआरडीए अधिनियम, 1999 की धारा 14 तथा भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (ग्रामीण, सामाजिक क्षेत्र और मोटर अन्य पक्ष दायित्व) विनियम, 2024 के विनियम 9 के अधीन जारी किया जाता है। यह मास्टर परिपत्र ग्रामीण, सामाजिक क्षेत्र और मोटर अन्य पक्ष दायित्वों, 2025 संबंधी मास्टर परिपत्र के रूप में जाना जाएगा।
ख) यह मास्टर परिपत्र सभी जीवन, साधारण और स्टैंड-अलोन स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं के लिए लागू है।
ग) ग्रामीण, सामाजिक क्षेत्र और मोटर अन्य पक्ष दायित्वों संबंधी मास्टर परिपत्र, 2024 केवल वित्तीय वर्ष (विव) 2024-25 हेतु बीमाकर्ताओं के दायित्वों के लिए ही लागू होगा। ग्रामीण, सामाजिक क्षेत्र और मोटर अन्य पक्ष दायित्वों संबंधी मास्टर परिपत्र, 2025 वित्तीय वर्ष 2025-26 और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होगा।
2. इस मास्टर परिपत्र के प्रयोजन के लिए परिभाषाएँ
(क) “विनियम” से भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (ग्रामीण, सामाजिक क्षेत्र और मोटर अन्य पक्ष दायित्व) विनियम, 2024 अभिप्रेत हैं;
(ख) “साधारण बीमाकर्ता - 1” से स्टैंड-अलोन स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं (एसएएचआई), कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) तथा भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम (ईसीजीसी) को छोड़कर अन्य साधारण बीमाकर्ता अभिप्रेत हैं।
(ग) “साधारण बीमाकर्ता - 2” से एआईसी और ईसीजीसी को छोड़कर स्टैंड अलोन स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं सहित साधारण बीमाकर्ता अभिप्रेत हैं।
(घ) “परिषदें” से “जीवन बीमा परिषद” और “साधारण बीमा परिषद” अभिप्रेत हैं।
(ङ) “आधारभूत आंकड़े” से अभिप्रेत हैं i. जीवन और साधारण बीमाकर्ताओं-2 के लिए संबंधित ग्राम पंचायत में जीवनों की कुल संख्या ii. साधारण बीमाकर्ताओं-1 के लिए संबंधित ग्राम पंचायत में निवास-स्थानों और दुकानों की कुल संख्या
CHAPTER – I Preliminary
1. Short title and commencement:
a) This master circular is issued under Section 34 of the Insurance Act, 1938, Section 14 of the IRDA Act, 1999 and Regulation 9 of the Insurance Regulatory and Development Authority of India (Rural, Social Sector and Motor Third Party Obligations) Regulations, 2024. This master circular shall be known as Master Circular on Rural, Social Sector and Motor Third Party Obligations, 2025.
b) The master circular is applicable to all life, general and stand-alone health insurers.
c) Master Circular on Rural, Social Sector and Motor Third Party Obligations, 2024 shall be applicable for obligations of Insurers for Financial Year (FY) 2024-25 only. The Master Circular on Rural, Social Sector and Motor Third Party Obligations, 2025 shall be applicable for the FY 2025-26 and FY 2026-27.
2. Definitions for the purpose of this Master Circular
a) “Regulations” means Insurance Regulatory and Development Authority of India (Rural, Social Sector and Motor Third Party Obligations) Regulations, 2024;
b) “General Insurer – 1” means General Insurers other than Stand Alone Health Insurers (SAHI), Agriculture Insurance Company (AIC) & Export Credit Guarantee Corporation of India (ECGC).
c) “General Insurer – 2” means General Insurers including Stand Alone Health Insurers other than AIC & ECGC.
d) “Councils” means “Life Insurance council” and “General Insurance Council”
e) “Base data” means i. Total number of Lives in the respective Gram Panchayat for Life and General Insurers- 2 ii. Total Number of Dwelling & Shops and motor vehicles in the respective Gram Panchayat for General Insurers -1
अध्याय – II बीमाकर्ताओं के दायित्व
3. प्रत्येक बीमाकर्ता यहाँ इस परिपत्र में निर्दिष्ट वित्तीय वर्षों के दौरान प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दायित्व ग्रहण करेगा-
(अ) ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित दायित्वः
क) जीवन बीमा -
i. प्रत्येक जीवन बीमाकर्ता आबंटित ग्राम पंचायतों में वैयक्तिक और/या सामूहिक बीमा पॉलिसियों के अंतर्गत जीवनों के न्यूनतम विनिर्दिष्ट प्रतिशत को कवर करेगा तथा सभी बीमाकर्ता सामूहिक तौर पर ग्राम पंचायतों की विनिर्दिष्ट न्यूनतम संख्या को कवर करेंगे।
ii. आईआरडीएआई (ग्रामीण, सामाजिक क्षेत्र और मोटर अन्य पक्ष दायित्व) विनियम, 2024 के विनियम 7(ग) के अनुसार दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए ग्रामीण क्षेत्र दायित्व निम्नानुसार होगाः-