IRDAI notice · 30 Sept 2025
Official title
PUBLIC NOTICE - FAKE WEBSITE
Summary
Check the official recordThe Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) warns the public about a fraudulent website at https://policyholdergov.org. This website misuses the official IRDAI emblem and icons of other government bodies. It attempts to collect personal details and induce online premium payments from policyholders. IRDAI clarifies that it does not collect premiums, charge fees for claim settlements, or facilitate financial transactions on its website. The official consumer education website is https://policyholder.gov.in. The public must avoid the fraudulent website and rely only on official IRDAI portals for authentic information. IRDAI has escalated this matter to the relevant authorities for urgent action.
What you must do
Key dates
Who is affected
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) एक सांविधिक निकाय है जिसकी स्थापना पालिसीधारकों के हितों का संरक्षण करने, बीमा उद्योग का विनियमन, संवर्धन करने तथा इसकी सुव्यवस्थित वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 (1999 का 41) की धारा 3(1) के अधीन की गई है।
यह देखा गया है कि आईआरडीएआई की आधिकारिक उपभोक्ता शिक्षण वेबसाइट के रूप में एक कपटपूर्ण वेबसाइट छल-कपट कर रही है। आईआरडीएआई की आधिकारिक उपभोक्ता शिक्षण वेबसाइट का निर्धारण यूआरएल: https://policyholder.gov.in के साथ किया जा सकता है। उक्त कपटपूर्ण वेबसाइट निम्नलिखित यूआरएल: https://policyholdergov.org पर स्थित है।
यह पाया गया है कि उक्त कपटपूर्ण वेबसाइट आईआरडीएआई के आधिकारिक प्रतीक-चिह्न (एम्ब्लेम) तथा वित्तीय सेवाएँ विभाग, india.gov.in, और बीमा लोकपाल परिषद के आइकानों का दुरुपयोग कर रही है। इसके अलावा, वह अनधिकारिक कार्यकलापों में लिप्त पाई गई है जैसे पालिसीधारकों को आनलाइन प्रीमियम भुगतान करने के लिए प्रेरित करना और उनका निजी विवरण प्राप्त करने के लिए प्रयास करना।
यह स्पष्ट किया जाता है कि आईआरडीएआई अपनी वेबसाइट पर प्रीमियम की वसूली नहीं करता, दावे के निपटान के लिए कोई धनराशि नहीं लेता, अथवा अपनी वेबसाइट पर कोई भी वित्तीय लेनदेन करने की सुविधा नहीं देता। आईआरडीएआई की आधिकारिक उपभोक्ता शिक्षण वेबसाइट केवल पालिसीधारकों को बीमा जागरूकता, उनके अधिकारों, और शिकायत निवारण विकल्पों के संबंध में प्रामाणिक सूचना उपलब्ध कराने के लिए विद्यमान है।
उक्त विषय अत्यावश्यक और उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए संबंधित प्राधिकारियों तक उच्चतर स्तर पर ले जाया जा चुका है।
जनसाधारण को साग्रह सूचित किया जाता है कि वे उपर्युक्त कपटपूर्ण वेबसाइट में प्रवेश करने अथवा उसके साथ क्रियाशील रहने से बचें तथा केवल प्रामाणिक सूचना के लिए केवल आईआरडीएआई के आधिकारिक पोर्टलों पर ही निर्भर रहें (जैसा कि इसके नीचे दिया गया है):
The Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) is a statutory body established under Section 3(1) of the Insurance Regulatory and Development Authority Act, 1999 (No. 41 of 1999) to protect the interests of policyholders, regulate, promote, and ensure orderly growth of the insurance industry.
It has been noticed that a fraudulent website is masquerading as IRDAI’s official Consumer Education Website. IRDAI’s official Consumer Education Website can be assessed with the URL: https://policyholder.gov.in. The fraudulent website is hosted at the following URL: https://policyholdergov.org.
It has been observed that the fraudulent website is misusing the official emblem and icons of IRDAI, the Department of Financial Services, india.gov.in, and the Council of Insurance Ombudsman. Further, the fraudulent website has been found to be engaged in unauthorized activities such as attempting to induce policyholders to make premium payments online and collecting their personal details.
It is clarified that IRDAI does not collect premium, take money for the settlement of Claim, or facilitate any financial transactions on its website. The official consumer education website of IRDAI exists only to provide authentic information to policyholders on insurance awareness, their rights, and Grievance Redressal options.
The matter has already been escalated to the concerned authorities for urgent and appropriate action.
The general public is strongly advised to refrain from accessing or engaging with the said fraudulent website and to rely only on the IRDAI’s official portals (as given hereunder) for authentic information:
Date / दिनांक: 30.9.2025
स्थान / Place : हैदराबाद / Hyderabad
मुख्य महाप्रबंधक / Chief General Manager
पीपी&जीआर विभाग / PP&GR Department