IRDAI circular · 31 May 2022
zadies. ERR INSURANCE REGULATORY AND Amit Fiot tsav lirclei. DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA परिपत्रसं., आईआरडीएआई/एसीटी/सीआईआर/एसएलएम/106/5/2022.. दिनांकः30.05.2022 Cir No .IRDAI/ACT/CIR/SLM/106/5/2022 Date: 30.05.2022 Ufa / TO, सभी जीवन बीमाकर्ता To all life insurers विषय: प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए श…
[Image omitted. See the official document.]
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
INSURANCE REGULATORY AND
DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
परिपत्रसं. आईआरडीएआई/एसीटी/सीआईआर/एसएलएम/106/5/2022
Cir No .IRDAI/ACT/CIR/SLM/106/5/2022
दिनांक:30.05.2022
Date: 30.05.2022
प्रति / TO,
सभी जीवन बीमाकर्ता
To all life insurers
विषय: प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए शोधनक्षमता मार्जिन
Subject: Solvency margin for Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana
यह परिपत्र बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 की धारा 14(2)(ङ) के अधीन जारी किया जाता है।
प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के लिए शोधनक्षमता संबंधी पूँजीगत अपेक्षाओं में छूट की माँग करते हुए जीवन बीमाकर्ताओं से प्राप्त अभ्यावेदनों की जाँच करने के उपरांत, यह निर्णय लिया गया है कि इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए पूँजी का कुशलतापूर्वक उपयोग करने एवं देश में बीमा व्यापन में वृद्धि करने के उद्देश्य से, नीचे पैरा 3 के अनुसार शोधनक्षमता कारकों में संशोधन किया जाए।
पीएमजेजेबीवाई के लिए, आईआरडीएआई (बीमांकिक रिपोर्ट और जीवन बीमा व्यवसाय के लिए सारांश) विनियम, 2016 के फार्म केटी-1 के अनुसार अपेक्षित शोधनक्षमता मार्जिन के परिकलन के लिए दूसरा कारक 0.10% से संशोधित कर 0.05% कर दिया गया है।
यह परिपत्र तत्काल प्रभाव से प्रवृत्त होगा।
This circular is issued under section 14(2)(e) of the Insurance Regulatory and Development Authority Act, 1999.
On examination of representations received from life insurers seeking relaxation in the solvency capital requirements for Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY), it has been decided to revise the solvency factors as per para 3 below, with the objective of efficient capital utilization for popularizing this scheme and increasing the insurance penetration in the country.
For PMJJBY, the second factor for calculation of Required Solvency Margin as per Form KT-1 of IRDAI (Actuarial Report and Abstract for Life Insurance Business) Regulations, 2016 is revised from 0.10% to 0.05%.
This circular shall come into force with immediate effect
[Image omitted. See the official document.]
(एस.पी. चक्रवर्ती / S P Chakraborty)
विभाग-प्रमुख (बीमांकन) / HOD (Actuarial)
सर्वे नं. 115/1, फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुडा, हैदराबाद-500 032, भारत | Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad-500 032, India
✆ : +91-40-20204000 वेबसाइट : www.irdai.gov.in | ✆ : +91-40-20204000 Website: www.irdai.gov.in