IRDAI circular · 13 Jan 2023
Website Owned and belongs to Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) Insurance Regulatory and Development Authority of India(IRDAI) is a statutory body set up for protecting the interests of the policyholders and regulating, promoting and ensuring orderly growth of the insurance industry in Indi…
[Image omitted. See the official document.] भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
INSURANCE REGULATORY AND
DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
| संदर्भ: आईआरडीएआई/आईएनवी/सीआईआर/16/01/2023 | 13 जनवरी 2023 |
|---|---|
| REF: IRDAI/INV/CIR/16/01/2023 | 13 January 2023 |
परिपत्र
CIRCULAR
विषय: सावरिन ग्रीन बांड (एसजीआरबीएस) – श्रेणीकरण और वर्गीकरण
Sub: Sovereign Green Bonds (SGrBs) – Categorisation and Classification
भारत सरकार ने अर्थव्यवस्था की कार्बन प्रगाढ़ता को कम करने के उद्देश्य से तथा जलवायु परिवर्तन, वातावरण के न्यूनीकरण, अनुकूलन, वित्त और परिरक्षण के साथ संबद्ध पैरिस वातावरण परिवर्तन समझौता, 2015 के अंतर्गत राष्ट्रीय तौर पर निर्धारित अंशदान (एनडीसी) प्राप्त करने के लिए एक उपाय के रूप में बजट 2022-23 में सावरिन ग्रीन बांड (एसजीआरबीएस) जारी करने का प्रस्ताव किया है।
The Government of India, with the objective of reducing the carbon intensity of the economy and as a measure for achieving Nationally Determined Contribution (NDC) under the Paris Climate Change Accord, 2015 connected to climate change, mitigation, adaptation, finance and preservation of environment, has proposed to issue Sovereign Green Bonds (SGrBs) in Budget 2022-23.
बीमाकर्ताओं के बुनियादी संरचना निवेश संविभाग के विसेंकेन्द्रण (डी-कान्सन्ट्रेशन) और विविधीकरण के उद्देश्य से तथा परिवेशगत, सामाजिक और अभिासासन (ईएसजी) पहलों में सहभागिता के परिप्रेक्ष्य से एवं धारणीय विकास और परिवेश के स्तर को घटने से रोकने में सक्रिय सहभागिता के लिए बीमाकर्ताओं को सावरिन ग्रीन बांडों में निवेश करने हेतु विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
With the objective of de-concentration and diversification of the infrastructure investment portfolio of the insurers and from the perspective of participation in Environmental, Social and Governance (ESG) initiatives and for proactive participation in sustainable development and in preventing environment degradation, insurers are encouraged to consider investing in Sovereign Green Bonds.
सावरिन ग्रीन बांडों में निवेश को "बुनियादी संरचना में निवेश" के रूप में माना जाएगा तथा "केन्द्र सरकार प्रतिभूतियों" के रूप में निम्नलिखित श्रेणी कूट के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाएगा।
Investment in Sovereign Green Bonds shall be treated as "Investment in Infrastructure" and shall be classified as "Central Government Securities" under the following Category Code:
| सं. / No. | निवेश श्रेणी शीर्ष / Investment Category Heads | सीएटी कोड /CAT Code |
|---|---|---|
| ए / A05 | सावरिन ग्रीन बांड / Sovereign Green Bonds | सीएसजीबी / CSGB |
[Image omitted. See the official document.]
(अम्मु वेंकटरमणा/Ammu VenkataRamana)
महाप्रबंधक(वित्त व निवेश)/GM(F&I)
सर्वे नं. 115/1, फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुडा, हैदराबाद-500 032, भारत
✆: +91-40-20204000, वेबसाइट: www.irdai.gov.in
Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad-500 032, India
✆: +91-40-20204000, Website : www.irdai.gov.in