IRDAI circular · 31 Mar 2023
सर्वे सं. 115/1, फाइनंशियल शिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुिा, हैदराबाद - 500032 Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500 032 दूरभाष Phone: 040-20204000; www.irdai.gov.in परिपत्र सं. आईआरिीएआई/एसीटीएल/सीआईआर/पीआरओ/81/3/2023 Cir. No. IRDAI/ACTL/CIR/PRO/81/3/2023 शदनांक/Date: 31.03.2023 परिपत्र Circular प्…
[Image omitted. See the official document.]
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
परिपत्र सं. आईआरडीएआई/एसीटीएल/सीआईआर/पीआरओ/81/3/2023
Cir. No. IRDAI/ACTL/CIR/PRO/81/3/2023
दिनांक/Date: 31.03.2023
परिपत्र
Circular
प्रति/To,
सभी जीवन बीमाकर्ता, साधारण बीमाकर्ता और स्वास्थ्य बीमाकर्ता
All Life insurers, General insurers and Health insurers
विषय: उत्पादों के लिए “यूज़ एण्ड फाइल” प्रक्रिया
Subject: “Use and File” Procedure for Products
संदर्भ/Ref :
यह परिपत्र कुछ श्रेणियों में यूज़ एण्ड फाइल (यूएण्डएफ) की अनुमति देने के उद्देश्य के साथ सामंजस्य रखते हुए बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 की धारा 14(2)(ङ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया जा रहा है तथा यह वर्तमान प्रक्रिया का आशोधन करने और इसके द्वारा बीमा उत्पादों का विपणन करने के लिए गतिकता को समर्थ बनाने एवं इसमें गति लाने की अपेक्षा करता है।
This circular is being issued in exercise of the powers conferred by Section 14 (2) (e) of the Insurance Regulatory and Development Authority Act,1999 in keeping with the objective of allowing Use and File (U&F) in certain categories and seeks to modify the existing procedure thereby enabling dynamism as well as speed to market insurance products.
उपर्युक्त यूएण्डएफ परिपत्रों के अंतर्गत प्रस्तुत किये जाने हेतु अपेक्षित दस्तावेज इसके बाद आईआरडीएआई के पास फाइल करने के बजाय उत्पाद प्रबंध समिति (पीएमसी) को प्रस्तुत किये जाएँगे। उक्त उत्पादों के अंतिम अनुमोदन के लिए पीएमसी उत्तरदायी होगी।
The documents that are required to be submitted under the above mentioned U&F circulars shall hereafter be submitted to the Product Management Committee (PMC), instead of being filed with IRDAI. The PMC shall be responsible for the final approval of the products.
पीएमसी यह सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी होगी कि यूएण्डएफ प्रक्रिया के अंतर्गत अपेक्षित दस्तावेजों का पूरा सेट संपूर्ण हो, डिजिटल तौर पर हस्ताक्षररित हो तथा वर्तमान प्रयोज्य विधिक और विनियामक ढाँचे का अनुपालन करे एवं पीएमसी द्वारा अनुरक्षित किया जाए।
The PMC shall be responsible to ensure that the entire set of documents required under U&F Procedure is complete, correct, digitally signed and are in compliance with the extant applicable legal and regulatory framework, and maintained by the PMC.
आईआरडीएआई निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार जाँच के लिए सभी जीवन बीमाकर्ताओं, साधारण बीमाकर्ताओं और स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं में से मासिक आधार पर अभिनिर्धारित कुछ उत्पादों के संबंध में दस्तावेजों की माँग कर सकता है:
IRDAI may call for documents in respect of a few products identified on monthly basis from amongst all the life insurers, general insurers and health insurers for examination as per the following procedure:
आईआरडीएआई यू&एफ दस्तावेजों की स्थान पर (आनसाइट) जाँच संचालित कर सकता है।
IRDAI may conduct onsite examination of U&F documents.
बीमाकर्ता अनुबंध-क में विनिर्दिष्ट रूप में मानक फार्मेट में सीईओ द्वारा हस्ताक्षररित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेगा।
Insurer shall submit the certificate signed by the CEO in the standard format as specified in Annexure-A.
बीमाकर्ता उत्पाद के प्रारंभ की तारीख से प्रथम चार तिमाहियों के लिए, प्रारंभ किये गये उत्पादों के संबंध में अनुबंध-ख के अनुसार तिमाही रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
The insurer shall submit quarterly report as per Annexure-B, with respect to the products launched for the first four quarters from the date of launch of the product.
बीमाकर्ता उत्पाद प्रारंभ करने से पहले अथवा यूआईएन के आबंटन से सात दिन के अंदर, जो भी पहले हो, यूआईएन के कालक्रमानुसार अपनी वेबसाइट में पालिसी वाक्यरचना/दस्तावेज, विक्रय साहित्य, प्रीमियम परिकलक (कैलकुलेटर) अपलोड करेंगे।
Insurers shall upload the policy wordings/documents, sales literature, premium calculator, in their website in the chronological order of UINs, before the product is launched or within seven days of allotment of UIN, whichever is earlier.
बीमाकर्ता सुनिश्चित करेंगे कि उत्पाद को प्रारंभ करने और बीमा पालिसियों का रखरखाव करने के लिए अपेक्षित प्रणालियाँ, मैनुअल और समस्त आवश्यक बुनियादी व्यवस्था विद्यमान हों।
Insurers shall ensure that the systems, procedures, manuals and all essential infrastructure required for launching the product and maintenance of insurance policies are put in place.
इस परिपत्र में उल्लिखित उत्पादों से आशय आधारभूत उत्पादों एवं आधारभूत उत्पाद के साथ संबद्ध राइडरों / ऐड-आनों से है।
The products referred to in this circular mean base products as well as riders/add-ons attached to the base product.
ऊपर संदर्भित परिपत्रों के उपबंध इस परिपत्र के अंतर्गत विनिर्दिष्ट सीमा को छोड़कर अन्य सीमाओं तक विधिमान्य रहेंगे।
The provisions of the above referred circulars shall remain valid except to the extent specified under this circular.
यह परिपत्र 1 अप्रैल 2023 से प्रवृत्त होता है।
The circular comes into force with effect from 1^st April 2023.