PFRDA circular PFRDA/2026/41/REG-POP/07 · 30 Jul 2026
Official title
Circular - Permitting the Point of Presence (PoP) for engagement of ‘other persons’ as Pension Agents for distribution of Pension Schemes under Regulation 2(1)(j)(iv) of PFRDA (Point of Presence) Regulations, 2018
Summary
Check the official recordThe Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) has expanded the categories of entities that Points of Presence (PoPs) may engage as Pension Agents for the distribution of pension schemes. Under this circular, PoPs are now permitted to engage Cluster-Based Business Organizations (CBBOs) involved in the formation and promotion of Farmer Producer Organizations (FPOs) that are empanelled or appointed by government ministries, departments, or specified agencies like NABARD and NAFED. Additionally, PoPs may engage registered Co-operative Societies, Unions, or Federations. For co-operative entities, PoPs are required to conduct enhanced due diligence, including a profitability assessment, prior to engagement. This directive supplements existing operational frameworks for Pension Agents.
What you must do
Key dates
Who is affected
[Image omitted. See the official document.]
पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण PENSION FUND REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY
परिपत्र
परिपत्र सं.: पीएफआरडीए /2026/41/आरईजी-पीओपी/07 दिनांक : 30 जुलाई, 2026
सेवा में,
सभी उपस्थिति अस्तित्व (पीओपी) तथा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत अन्य हितधारक।
विषय : पीएफआरडीए (उपस्थिति अस्तित्व) विनियम, 2018 के विनियम 2(1)(ञ)(iv) के अंतर्गत पेंशन योजनाओं के वितरण हेतु ‘अन्य व्यक्तियों’ को पेंशन अभिकर्ताओं (एजेंट) के रूप में संलग्न करने हेतु उपस्थिति अस्तित्व (पीओपी) को अनुमति प्रदान करने के संबंध में।
यह परिपत्र, पीएफआरडीए (उपस्थिति अस्तित्व) विनियम, 2018 तथा उसके संशोधनों के अंतर्गत पेंशन अभिकर्ताओं की संलग्नता एवं परिचालन कार्यढाँचे के सम्बन्ध में प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जारी परिपत्र सं. पीएफआरडीए /2025/12/आरईजी-पीओपी/01 दिनांक 23 सितंबर, 2025, परिपत्र सं. पीएफआरडीए /2025/17/आरईजी-पीओपी/02 दिनांक 16 अक्टूबर, 2025, परिपत्र सं. पीएफआरडीए /2026/20/आरईजी-पीओपी/04 दिनांक 20 मार्च, 2026 तथा परिपत्र सं. पीएफआरडीए /2026/26/आरईजी-पीओपी/05 दिनांक 12 मई, 2026 की निरंतरता में जारी किया जाता है।
(क) क्लस्टर-आधारित व्यावसायिक संगठन (सीबीबीओ) : उपस्थिति अस्तित्व (पीओपी), ऐसे क्लस्टर-आधारित व्यावसायिक संगठनों (सीबीबीओ) को पेंशन अभिकर्ता के रूप में संलग्न कर सकते हैं, जिन्हें किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन, संवर्धन अथवा मार्गदर्शन के उद्देश्य से केंद्र सरकार के मंत्रालयों/ विभागों, राज्य सरकारों अथवा अन्य कार्यान्वयन एजेंसियों, जैसे कि स्मॉल फार्मर्स एग्री-बिजनेस कंसोर्टियम (एसएफएसी), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी), राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) अथवा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा सूचीबद्ध, नियुक्त अथवा संलग्न किया गया हो।
(ख) सहकारी समितियाँ : उपस्थिति अस्तित्व (पीओपी), बहु-राज्य सहकारी समितियाँ अधिनियम, 2002 अथवा केंद्रीय अथवा राज्य सहकारी समितियाँ अधिनियम के अंतर्गत केंद्रीय अथवा राज्य के सहकारिता निबंधक (रजिस्ट्रार) के साथ पंजीकृत सहकारी समिति, सहकारी संघ अथवा सहकारी महासंघ को पेंशन अभिकर्ता के रूप में संलग्न कर सकते हैं। ऐसी संलग्नता इस शर्त के अधीन होगी कि उपस्थिति अस्तित्व (पीओपी), संबंधित सहकारी समिति, सहकारी संघ अथवा सहकारी महासंघ को पेंशन अभिकर्ता के रूप में संलग्न करने से पूर्व उसकी लाभप्रदता के आकलन सहित उचित समुचित सावधानी बरतेगा।
इस परिपत्र को, पीएफआरडीए (उपस्थिति अस्तित्व) विनियम, 2018 के विनियम 2(1)(ञ)(iv) के अंतर्गत पेंशन अभिकर्ताओं (एजेंट) की संलग्नता के सम्बन्ध में प्राधिकरण द्वारा पूर्व में जारी परिपत्रों के साथ पढ़ा जाएगा। पूर्व में जारी परिपत्रों में विनिर्दिष्ट अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथा-आवश्यक परिवर्तन सहित लागू रहेंगी।
यह परिपत्र पीएफआरडीए अधिनियम, 2013 की धारा 14 तथा पीएफआरडीए (उपस्थिति अस्तित्व) विनियम, 2018 के विनियम 45 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है।
भवदीय,
(हस्ताक्षर) आशीष कुमार मुख्य महाप्रबंधक विनियमन अंशदान प्रबंधन विभाग
किसी भी विसंगति की स्थिति में, अंग्रेजी संस्करण ही मान्य होगा।
[Image omitted. See the official document.]
PENSION FUND REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY
CIRCULAR
Circular No.: PFRDA/2026/41/REG-POP/07 Date: 30 July, 2026
To,
All Point of Presence (PoPs) and other stakeholders under the National Pension System (NPS)
Subject: Permitting the Point of Presence (PoP) for engagement of ‘other persons’ as Pension Agents for distribution of Pension Schemes under Regulation 2(1)(j)(iv) of PFRDA (Point of Presence) Regulations, 2018
This is in continuation of Circular No. PFRDA/2025/12/REG-POP/01 dated 23rd September 2025, Circular No. PFRDA/2025/17/REG-POP/02 dated 16th October 2025, Circular No. PFRDA/2026/20/REG-POP/04 dated 20th March 2026 and Circular No. PFRDA/2026/26/REG-POP/05 dated 12th May 2026, issued by the Authority from time to time regarding the engagement and operational framework of Pension Agents under the PFRDA (Point of Presence) Regulations, 2018 and amendments thereof.