SEBI circular HO/(449)2026-ITD-5_DIV1/I/19448/2026 · 24 Aug 2026
Official title
Alignment of SEBI's Cyber Incident Reporting Portal with FIRE Format
Summary
Check the official recordSEBI updates its Cyber Incident Reporting Portal to align with the Format for Incident Reporting Exchange (FIRE) framework. This framework provides standardized definitions and common information fields for cyber incident reporting. Regulated entities must report cyber incidents through the portal at https://siportal.sebi.gov.in. The portal now supports multi-stage reporting to track the incident life cycle from initial report to final closure. Entities must implement necessary systems and amend relevant bye-laws, rules, or regulations to comply with these requirements. This circular applies to all SEBI-regulated entities and operates alongside existing cybersecurity and cyber resilience frameworks.
What you must do
Key dates
Who is affected
[Image omitted. See the official document.]
परिपत्र / CIRCULAR
HO/(449)2026-ITD-5_DIV1/I/19448/2026 24.08.2026
|
प्रति,
सभी ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड (एआईफ़) सभी बैंकर टू इश्यू और सेल्फ-सर्टिफाइड सिंडीकेट बैंक (एससीएसबी) सभी क्लीयरिंग कारपोरेशन सभी कलेक्टिव इनवेस्टमेंट स्कीमें (सीआईएस) सभी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियाँ (सीआरए) सभी कस्टोडियन सभी डिबेंचर ट्रस्टी (डीटी) सभी डिपॉजिटरी सभी डेसिग्नेटेड डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (डीडीपी) सभी डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (डिपॉजिटरीज़ के जरिए) सभी निवेश सलाहकार (आईए) / अनुसंधान विश्लेषक (आरए) सभी केवाईसी रजिस्ट्रेशन एजेंसियाँ (केआरए) सभी मर्चेंट बैंकर (एमबी) सभी म्यूचुअल फंड (एमएफ) / असेट मैनेजमेंट कंपनियाँ (एएमसी) सभी पोर्टफोलियो प्रबंधक सभी रजिस्ट्रार टू इश्यू और शेयर ट्रांसफर एजेंट (आरटीए) सभी स्टॉक ब्रोकर (एक्सचेंजों के जरिए) सभी स्टॉक एक्सचेंज सभी वेंचर कैपिटल फंड (वीसीएफ) BSE लिमिटेड (इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र एडमिनिस्ट्रेशन और सुपरवाइज़री बॉडी) BSE लिमिटेड (रिसर्च एनालिस्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन और सुपरवाइज़री बॉडी) |
To,
All Alternative Investment Funds (AIFs) All Bankers to an Issue (BTI) and Self-Certified Syndicate Banks (SCSBs) All Clearing Corporations All Collective Investment Schemes (CIS) All Credit Rating Agencies (CRAs) All Custodians All Debenture Trustees (DTs) All Depositories All Designated Depository Participants (DDPs) All Depository Participants through Depositories All Investment Advisors (IAs) / Research Analysts (RAs) All KYC Registration Agencies (KRAs) All Merchant Bankers (MBs) All Mutual Funds (MFs)/ Asset Management Companies (AMCs) All Portfolio Managers All Registrar to an Issue and Share Transfer Agents (RTAs) All Stock Brokers through Exchanges All Stock Exchanges All Venture Capital Funds (VCFs) BSE Limited (Investment Adviser Administration and supervisory body IAASB) BSE Limited (Research Analysts Administration and supervisory body-RAASB) |
[Image omitted. See the official document.]
| महोदय/महोदया, | Sir/ Madam, |
| विषय: साइबर हमलों की घटनाओं की जानकारी देने के लिए बनाए गए एक ही पोर्टल (साइबर इंसिडेंट रिपोर्टिंग पोर्टल) के तहत फायर फॉर्मेट के अनुसार जानकारी देने की व्यवस्था करना | Subject: Alignment of SEBI's Cyber Incident Reporting Portal with FIRE format |
| 1. शेयर बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) में तकनीक जिस तरह तेजी से अपने पैर पसार रही है, उसके साथ-साथ साइबर हमलों की घटनाओं की तादाद भी बढ़ती जा रही है और अलग-अलग पैंतरे अपनाकर इन घटनाओं को अंजाम भी दिया जाने लगा है । इस तरह पैदा हो रहे खतरों से समय रहते निपटने और शेयर बाजार की समूची व्यवस्था में सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से यह जरूरी है कि इस तरह की घटनाओं की भनक लगते ही इनकी जानकारी दे दी जाए, ताकि इनकी वजह से हो सकने वाले नुकसान को कम किया जा सके और साथ ही सुरक्षा के लिहाज से और पुख्ता इंतजाम किए जा सकें । | 1. With the rapid pace of technological developments in securities market, the frequency and sophistication of cyber incidents are also on the rise. To proactively address these evolving threats and ensure the security of securities market ecosystem, prompt reporting of these incidents are crucial to contain the attack, implement mitigation measures and strengthen defences. |
| 2. सेबी ने पहले से ही सी.एस.सी.आर.एफ. के ढाँचे के Annexure-O (B: Guidelines on Handling Cybersecurity Incidents) में साइबर हमलों की घटनाओं की जानकारी देने के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हुए हैं, जिनके अनुसार सेबी के विनियामक (रेग्यूलेटरी) दायरे में आने वाली सभी एंटिटियों के लिए यह अनिवार्य किया हुआ है कि वे साइबर हमलों की घटनाओं की जानकारी 6 घंटों के भीतर इस ईमेल पर दें: mkt_incidents@sebi.gov.in और साथ ही 24 घंटों के भीतर सेबी के "इंसिडेंट रिपोर्टिंग पोर्टल" पर दें । | 2. SEBI has already prescribed guidelines for reporting of cyber incidents under Annexure-O (B: Guidelines on Handling Cybersecurity Incidents) of CSCRF framework, mandating that all regulated entities report cyber incident through mkt_incidents@sebi.gov.in within 6 hours and SEBI Incident Reporting Portal within 24 hours. |
[Image omitted. See the official document.]
| 3. साइबर हमलों की घटनाओं की जानकारी देने की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से, सेबी ने अपने इंसिडेंट रिपोर्टिंग पोर्टल के तहत फायर फॉर्मेट [जो फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड (एफ.एस.बी.) द्वारा निर्धारित किया गया है] के अनुसार जानकारी देने की व्यवस्था कर दी है । इस फॉर्मेट के तहत जानकारी देने की व्यवस्था और बेहतर हो गई है, क्योंकि अब एक ही जैसे फील्ड रखे गए हैं, एक ही जैसी परिभाषाएँ निर्धारित कर दी गई हैं, और साइबर हमलों की घटनाओं की जानकारी पहले जिस तरह दी जाती थी अब उसके लिए कुछ वर्ग निर्धारित कर दिए गए हैं, जिससे कि अब उनका वर्गीकरण भी सही हो गया है । इससे यह साफ पता चल पाएगा कि साइबर हमलों की घटनाएँ कहाँ-कहाँ हुईं और किस-किस देश में हुईं, ताकि आगे की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सके । | 3. In order to streamline the reporting of cyber incidents, SEBI has aligned its Incident Reporting Portal with "Format for Incident Reporting Exchange (FIRE)" Framework developed by Financial Stability Board (FSB). FIRE enables a structured incident reporting by defining common information fields, standardized definitions, and consistent classification of incident attributes promoting harmonisation across sectors or jurisdictions. |
| 4. इस पोर्टल पर साइबर हमलों की घटनाओं की जानकारी अब हर स्तर पर देनी होगी । एक तो ठीक उसी समय, जिस समय किसी साइबर हमले की घटना की भनक मिले और फिर उसके बाद उस पर आगे जब-जब कुछ हो तब-तब भी जानकारी साझा करनी होगी, और तब तक साझा करते रहने होगी जब तक उसका हल न निकल जाए । यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है क्योंकि साइबर हमले की घटना की जिस समय भनक मिलती है, उस समय सब कुछ पहले से पता नहीं होता । | 4. The portal will facilitate reporting of incidents in stages to reflect incident life cycle from initial reporting to intermediate updates and final closure, while acknowledging that certain information may not be available at the time of initial reporting. |
| 5. सेबी के विनियामक (रेग्यूलेटरी) दायरे में आने वाली एंटिटियों के लिए यह जरूरी है कि वे साइबर हमलों की घटनाओं की जानकारी सेबी के "साइबर इंसिडेंट रिपोर्टिंग पोर्टल" के जरिए (https://siportal.sebi.gov.in पर लॉगिन करके) दें । सेबी के विनियामक (रेग्यूलेटरी) दायरे में आने वाली एंटिटियों के लिए यह | 5. Regulated Entities (REs) shall report cyber incidents through the Cyber Incident Reporting Portal of SEBI which can be accessed by logging into https://siportal.sebi.gov.in. Regulated Entities are required to take necessary |