Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने श्रम और रोजगार मंत्रालय से प्राप्त हिंदी दिवस संबंधी संदेश और अपील को सूचना तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए जारी किया है। क्षेत्रीय कार्यालयों, उप क्षेत्रीय कार्यालयों, अस्पतालों और महाविद्यालयों के सभी प्रमुख अपने कार्यालयों में राजभाषा हिंदी का प्रयोग बढ़ाते हैं। अधिकारीगण राजभाषा अधिनियम, नियमों और गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्यों का अनुपालन सुनिश्चित करते हैं।
What you must do
Key dates
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION (Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
मुख्यालय Headquarters पंचदीप भवन, सी०आई०जी० रोड, नई दिल्ली-110002 PANCHDEEP BHAWAN, C.I.G MARG, NEW DELHI-110 002 Phone 011-23604700 Email: dir-gen@esic.nic.in Website : www.esic.nic.in / www.esic.in
पत्रांक: ए-49/17/6/2025-रा.भा. दिनांक: 25-09-2025
सेवा में,
विषय: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से प्राप्त अपील।
महोदय/महोदया,
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 14 सितंबर, 2025 को हिंदी दिवस के अवसर पर माननीय श्रम और रोज़गार मंत्री जी तथा माननीय श्रम और रोज़गार राज्य मंत्री जी के संदेश तथा सचिव (श्रम और रोज़गार) महोदया की अपील की प्रति सूचनाथ्र्त एवं यथापेक्षित कार्रवाई हेतु संलग्न है।
संलग्नक: यथोपर्ति।
भवदीय, Digitally signed by Sham Sunder Kathuria Date: 25-09-2025 18:18:20 (श्याम सुंदर कथूरिया) निदेशक (राजभाषा)
प्रतिलिपि:
वेबसाइट सामग्री प्रबन्धक को इसे क.रा.बी.निगम की वेबसाइट पर अपलोड करने के अनुरोध के साथ प्रेषित।
[Image omitted. See the official document.]
निदेशक (राजभाषा)
डॉ. मनसुख मांडविया DR. MANSUKH MANDAVIYA
मंत्री श्रम एवं रोजगार व युवा कार्यक्रम एवं खेल भारत सरकार Minister Labour & Employment and Youth Affairs & Sports Government of India
14 सितंबर 2025
संदेश
हिंदी दिवस के अवसर पर श्रम और रोजगार मंत्रालय तथा इसके नियंत्रणधीन कार्यालयों के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भाषा विचार एवं भाव की अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम है और भावों के संप्रेषण, विचारों के आदान-प्रदान एवं विशाल जनमानस के संबोधन हेतु एक ऐसी भाषा की आवश्यकता होती है, जो आम लोगों या अधिकांश लोगों द्वारा बोली, समझी जाने वाली भाषा हो। भारतीय संविधान निर्माताओं से इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया एवं संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 में राजभाषा संबंधी प्रावधान किए। चूंकि हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिनांक 14 सितंबर, 1949 को दिया गया था अतः प्रत्येक वर्ष दिनांक 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
यह सर्वविदित है कि हिंदी भाषा ने आज के समय के अनुसार देश के भाषिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आधुनिक तकनीकी पक्षों को समाहित किया है। अब यह भाषा मात्र संवाद की भाषा तक ही सीमित नहीं है बल्कि रोजगार की भाषा भी बन चुकी है। इसका प्रमुख कारण हिंदी का स्वयं को तकनीकी रूप से सक्षम बना लेना और रोजगार सृजित करने वाली भाषा के रूप में विकसित होना है।
हिंदी में काम करना बहुत ही आसान एवं सहज है। सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि हम सरल एवं सहज हिंदी का प्रयोग करें। हमारे मंत्रालय का प्रमुख कार्य समाज के संगठित और असंगठित वर्ग के कामगारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है और यह तभी बेहतर ढंग से हो सकता है जब हम अपने काम काज में सरल हिंदी का प्रयोग करें।
मैं आह्वान करता हूं कि आप सभी अपना समस्त प्रशासनिक कार्य राजभाषा हिंदी में ही संपन्न करने हेतु कृतसंकल्प होकर राष्ट्रभाषा हिंदी का गौरव बढ़ाएं।
पुनः हिंदी दिवस की शुभकामनाओं के साथ।
जय हिन्द!
(डॉ. मनसुख मांडविया)
शोभा करंदلاجे SHOBHA KARANDLAJE
राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार Minister of State For Labour & Employment and Micro, Small & Medium Enterprises Government of India
14 सितंबर 2025
संदेश
हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
भाषा विचारों एवं भावनाओं को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। सरल, सहज और बोधगम्य राजभाषा, शासन-प्रशासन में जनसाधारण की सहभागिता सुनिश्चित करती है। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी भाषा को संघ की राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था। इसलिए हम प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
Who is affected
Ask about this circular