Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the circular below or open the official source.
G-12011/2/2026-MSU
l/4578718/2026
कर्मचारी राज्य बीमा निगम
(श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार)
EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION
(Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
मुख्यालय/HEADQUARTERS
पंचदीप भवन, सीआईजी मार्ग, नई दिल्ली-110002
Panchdeep Bhawan, CIG Marg, New Delhi- 02
Phone No. 011-23604700
Website: www.esic.gov.in
Email: dir-gen@esic.gov.in
संदर्भ सं.: जी-12011/2/2026-प्र.से.ए/2
दिनांक: 2 नवंबर, 2026
कार्य आवंटन
विषय: मानव संसाधन प्रबंधन प्रभाग में कार्य आवंटन - मानव संसाधन प्रबंधन (नीति) एवं मानव संसाधन प्रबंधन (एम.एस.यू) में विभाजन
1. अधोहस्ताक्षरी को 16 अक्टूबर, 2026 एवं 28 अक्टूबर, 2026 को आयोजित आंतरिक विचार-विमर्श का संदर्भ लेने का निदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें बीमा आयुक्त कार्यालय द्वारा मानव संसाधन प्रबंधन प्रभाग की कार्य भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों का स्पष्ट विभाजन दो शाखाओं, अर्थात् मानव संसाधन प्रबंधन (नीति) एवं मानव संसाधन प्रबंधन (एम.एस.यू) में करने का अधिदेश दिया गया था, ताकि एचआरएम प्रभाग में समाहित पूर्ववर्ती प्रबंधन सेवा इकाई (एम.एस.यू) के कार्यों सहित, कार्य का निर्बाध संचालन एवं सुगम हस्तांतरण सुनिश्चित किया जा सके।
2. तदनुसार, मानव संसाधन प्रबंधन प्रभाग का कार्य इस प्रकार आवंटित किया जाता है कि मानव संसाधन प्रबंधन (नीति) नीति निर्माण, समीक्षा एवं संबंधित अध्ययनों का कार्य देखेगी, जबकि मानव संसाधन प्रबंधन (एम.एस.यू) समन्वय, संकलन, निगरानी एवं अन्य गैर-नीतिगत कार्य, जिसमें प्रभाग से संबंधित कार्य (प्रभाग के सुचारु संचालन हेतु) भी शामिल है, देखेगी। कार्यों का आवंटन तालिका 1 एवं तालिका 2 में दिया गया है, तथा प्रत्येक शाखा के कार्मिकों का विवरण तालिका 3 में दिया गया है।
तालिका 1: मानव संसाधन प्रबंधन (नीति) – कार्य
| क्र. सं. | कार्य | कार्य का दायरा |
|---|---|---|
| क. संवर्ग एवं जनशक्ति प्रबंधन | ||
| 1 | संवर्ग प्रबंधन | संवर्ग पुनर्गठन, युक्तिकरण एवं संवर्ग संख्या की समीक्षा |
| 2 | जनशक्ति नियोजन | -स्टाफिंग मानदंड एवं जनशक्ति आवश्यकताओं का आकलन। |
| -क.रा.बी.नि. अधिकारियों हेतु प्रतिनियुक्ति नीति | ||
| 3 | भर्ती नियम (आरआर) एवं तैनाती नीति | -संबंधित प्रभागों/शाखाओं के समन्वय से भर्ती नियमों की समीक्षा/निर्माण |
| -संबंधित प्रभागों/शाखाओं के समन्वय से तैनाती नीतियों की समीक्षा/निर्माण | ||
| 4 | संविदात्मक जनशक्ति नीति | संगठनात्मक आवश्यकताओं के अनुसार नियत-अवधि संविदात्मक जनशक्ति की नीति, जनशक्ति नियोजन एवं आकलन। |
| ख. करियर प्रबंधन एवं कार्य-निष्पादन | ||
| 5 | कार्य-निष्पादन प्रबंधन | कार्य-निष्पादन मूल्यांकन/प्रबंधन ढाँचा। |
| 6 | उत्पादकता से जुड़ी बोनस योजना | नीति; सरकार (वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग) के आदेशों को अपनाना; एसओपी; तथा गणना की अंतर्निहित पद्धति |
| ग. सक्षमता प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण | ||
| 7 | सक्षमता प्रबंधन | सक्षमता मानचित्रण, सक्षमता रूपरेखा एवं सक्षमता पासपोर्ट |
| घ. संगठनात्मक विकास एवं प्रशासनिक दक्षता | ||
| 8 | संगठनात्मक पुनर्गठन | कार्यात्मक वितरण एवं प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने हेतु उपाय |
| 9 | शक्तियों का प्रत्यायोजन (डीओपी) | संबंधित प्रभागों/शाखाओं के समन्वय से विभिन्न पदों के शक्तियों के प्रत्यायोजन का निर्माण, समीक्षा एवं युक्तिकरण |
| 10 | कार्यकलाप सूची एवं जॉब कार्ड | मुख्यालय स्थित प्रभागों/शाखाओं की कार्यकलाप सूची तथा विभिन्न संवर्गों के जॉब कार्ड का निर्माण/समीक्षा |
| 11 | प्रक्रिया पुनरभियांत्रिकी | कार्यप्रवाह में सुधार तथा दक्षता एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु उपाय |
| 12 | कार्य/पद्धति अध्ययन | कार्य/पद्धति अध्ययन के माध्यम से समस्या क्षेत्रों की पहचान एवं सुधार हेतु नीतियों का विकास; |
| आंतरिक प्रबंधन परामर्शदाता के रूप में कार्य करना | ||
| 13 | कार्यालय प्रक्रिया नियमावली | नियमावली का संशोधन, प्रस्तुतीकरण का माध्यम, डेस्क/कार्य-आवंटन मानदंड; |
| 14 | एबीएएस | एबीएएस से संबंधित नीतियाँ |
| ङ. मानव संसाधन विश्लेषण एवं अध्ययन | ||
| 15 | मानव संसाधन विश्लेषण एवं एमआईएस | जनशक्ति नियोजन एवं साक्ष्य-आधारित मानव संसाधन प्रबंधन हेतु |
| 16 | मानव संसाधन अध्ययन | -मानव संसाधन नीति |
| -संगठनात्मक विकास। | ||
| 17 | ई-एचआरएमएस | कार्यात्मक स्वामित्व, जिसमें व्यावसायिक आवश्यकताएँ एवं कर्मचारी मास्टर डेटा का मानकीकरण शामिल है, जबकि तकनीकी विषय आईसीटी के पास रहेंगे |
| च. अन्य | ||
| 18 | अन्य रणनीतिक मानव संसाधन विषय | सक्षम प्राधिकारी द्वारा सौंपे जाने के अनुसार |