कर्मचारी राज्य बीमा निगम
(श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार)
EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION
(Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
मुख्यालय
Headquarters
पंचदीप भवन, सी०आई०जी० मार्ग, नई दिल्ली-110002
PANCHDEEP BHAWAN, C.I.G. MARG, NEW DELHI-110002
दूरभाष Phone : 011-23604700 ई-मेल E-mail : dir-gen@esic.gov.in
वेबसाइट Website : www.esic.gov.in
फ़ाइल सं. : ए-49012/2/2026-रा.भा.
दिनांक : 27/09/2026
सेवा में / To
- बीमा आयुक्त, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी, क.रा.बी.निगम, द्वारका, नई दिल्ली
Insurance Commissioner, National Training Academy, ESIC, Dwarka, New Delhi.
- सभी अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक/निदेशक/प्रभारी संयुक्त निदेशक/प्रभारी उप निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय/उप क्षेत्रीय कार्यालय, क.रा.बी.निगम।
All Additional Commissioners & Regional Directors/Directors/ Joint Directors (In-charge) /Deputy Directors (In-charge), Regional Offices/Sub-Regional Offices, ESIC.
- चिकित्सा अधीक्षक, क.रा.बी.निगम अस्पताल/आदर्श अस्पताल।
Medical Superintendents, ESIC Hospitals/Model Hospitals.
- संकायाध्यक्ष, क.रा.बी.निगम चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल/दंत्य महाविद्यालय/नर्सिंग महाविद्यालय, स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान।
Deans, ESIC Medical Colleges /Dental Colleges/Nursing Colleges, Postgraduate Institute of Medical Sciences & Research.
- निदेशक, निदेशालय (चिकित्सा) दिल्ली/निदेशालय(चिकित्सा) नोएडा, क.रा.बी.निगम।
Director, Directorate (Medical), Delhi/Directorate (Medical), Noida, ESIC.
विषय : निगम इकाइयों में मासिक हिंदी प्रगति रिपोर्ट के नए संरूप को लागू किए जाने के संबंध में।
Subject: Regarding implementation of the new format of the Monthly Hindi Progress Report in the units of the Corporation.
महोदय/महोदया,
Sir/Madam
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय द्वारा दिनांक 22-23 दिसंबर 2025 को विशाखपट्टणम में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में निगम में लागू मासिक हिंदी प्रगति रिपोर्ट को सरल और अधिक प्रभावी बनाने एवं इसमें एकरूपता लाने हेतु नए संरूप को लागू किए जाने का निर्णय किया गया था।
It was decided in the all-India Official Language Conference organized by the Headquarters, Employees' State Insurance Corporation at Visakhapatnam on 22-23 December 2025 to implement a new format of the Monthly Hindi Progress Report of the Corporation, with a view to making it simpler and more effective and bringing uniformity in the same.
उक्त निर्णय के अनुपालन में, मासिक हिंदी प्रगति रिपोर्ट के नए संरूप को एक्सेल में विकसित किया गया तथा निगम की समस्त इकाइयों के राजभाषा कार्मिकों/राजभाषा कार्य को निष्पादित कर रहे कार्मिकों को नए संरूप से अवगत कराने तथा उनके सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से दिनांक 24.07.2026 को मुख्यालय द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था।
In compliance with the aforesaid decision, the new format of the Monthly Hindi Progress Report has been developed, and a special training session was organised by the Headquarters on 24.07.2026 to familiarise the Official Language personnel/personnel doing Official Language work in all units of the Corporation with the new format and to obtain their suggestions.
प्रशिक्षण में निगम की विभिन्न इकाइयों के नामित कार्मिकों द्वारा सहभागिता की गई तथा नए संरूप के संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। तदनुसार इसे सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से निगम की सभी इकाइयों में आगामी माह (अक्तूबर 2026) से लागू करने का निर्णय किया गया है।
The nominated personnel from various units of the Corporation participated in the training, and positive feedback was received regarding the new format. Accordingly, it has been decided to implement the same in the units of the Corporation from the ensuing month (October 2026), with the approval of the Competent Authority.
अतः अनुरोध है कि संलग्न नए संरूप में मासिक हिंदी प्रगति रिपोर्ट तैयार कर अपने-अपने आंचलिक कार्यालय (राजभाषा) के उपनिदेशक (राजभाषा) को नियमित रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
Therefore, it is requested to ensure that the Monthly Hindi Progress Report is prepared in the enclosed new format and submitted regularly to the Deputy Director (OL) of your Zonal Office (OL).
यदि नए संरूप के संबंध में किसी प्रकार की कठिनाई हो अथवा इसमें सुधार हेतु कोई उपयोगी सुझाव हो, तो उसे ईमेल rajbhasha-hq@esic.gov.in पर साझा किया जा सकता है
In case of any difficulty concerning the new format or any useful suggestion for its improvement, the same may be shared at rajbhasha-hq@esic.gov.in.
संबंधित अधिकारी कृपया यह भी सुनिश्चित करें कि रिपोर्ट में उपलब्ध कराई जाने वाली सूचना सही, पूर्ण एवं अद्यतन हो तथा निर्धारित संरूप में ही प्रस्तुत की जाए।
The concerned officers shall also ensure that the information provided in the report is accurate, complete and up-to-date and that the report is submitted strictly in the prescribed format.
कृपया नए संरूप के विषय में निम्नलिखित बिंदुओं का संज्ञान लें
Please take note of the following points regarding the new format:
- मासिक हिंदी प्रगति रिपोर्ट के नए संरूप को एक्सेल शीट में तैयार किया गया है।
The new format of the Monthly Hindi Progress Report is prepared in an Excel sheet.
एक्सेल शीट को ऑटोमेट करने के लिए पूर्व निर्धारित सूत्रों [Image omitted. See the official document.] एवं कंडीशनल फॉर्मेटिंग का प्रयोग किया गया है।
The Excel sheet has been automated using predefined formulas [Image omitted. See the official document.] and conditional formatting.
- पीले रंग [Image omitted. See the official document.] में लक्ष्य एवं सूचनाएँ प्रदान की गई हैं। कृपया, तदनुसार लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करें।
The targets and information have been provided in [Image omitted. See the official document.] yellow. Please try to achieve the targets accordingly.
- धूसर रंग [Image omitted. See the official document.] में ड्रॉप डाउन दिए गए हैं। कृपया सभी ड्रॉप डाउन का प्रयोग करें।
The dropdowns have been provided in [Image omitted. See the official document.] grey. Please use all the dropdowns.
- सेल में लाल रंग [Image omitted. See the official document.] आने का तात्पर्य है कि वांछित लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है अथवा सूचना नहीं दी गई है।
The appearance of red color [Image omitted. See the official document.] in a cell indicates that the required target has not been achieved or the information has not been provided.
- सेल में हरा रंग [Image omitted. See the official document.] न्यूनतम लक्ष्य प्राप्त का प्रतीक है।
The appearance of green color [Image omitted. See the official document.] in a cell indicates that the minimum target has been achieved.
- एक्सेल शीट में सभी प्रकार की सूचनाएं भरने के पश्चात इसे पीडीएफ के रूप में सेव करके ‘ई-ऑफिस’ की संबंधित फाइल में ड्राफ्ट के रूप में अपलोड करें।
After entering all the required information in the Excel sheet, save it in PDF format and upload it as a draft in the concerned file of the e-office.
- मासिक हिंदी प्रगति रिपोर्टें इन्ट्रा ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाएं।
The Monthly Hindi Progress Report should be sent through Intra e-Office only.
- इन्ट्रा ई-ऑफिस से रिपोर्ट न भेज पाने की स्थिति में यह रिपोर्ट अपने संबंधित अंचल की ईमेल पर ही भेजें।
In case the report cannot be sent through Intra e-office, the same may be sent to the e-mail ID of the concerned Zone only: -
- i) आंचलिक कार्यालय (राजभाषा), उत्तर अंचल : राजेश शर्मा, उप निदेशक (राजभाषा)
Zonal Office (OL), North Zone: Rajesh Sharma, Deputy Director (OL)
ई-मेल E-mail : ol-northzone@esic.gov.in
- ii) आंचलिक कार्यालय (राजभाषा), पश्चिम अंचल : अंकिता बनर्जी, उप निदेशक (राजभाषा)
Zonal Office (OL), West Zone: Ankita Banerjee, Deputy Director (OL)
ई-मेल E-mail : ol-westzone@esic.gov.in
- iii) आंचलिक कार्यालय (राजभाषा), पूर्व अंचल : मीनू सरदार, उप निदेशक (राजभाषा)
Zonal Office (OL), East Zone: Meenu Sarda, Deputy Director (OL)
ई-मेल E-mail : ol-eastzone@esic.gov.in
- iv) आंचलिक कार्यालय (राजभाषा), उत्तर-पूर्व अंचल : रोजलीन हेमरोम, उप निदेशक (राजभाषा)
Zonal Office (OL), North-East Zone: Roselin Hemrom, Deputy Director (OL)
ई-मेल E-mail : ol-northeastzone@esic.gov.in
- v) आंचलिक कार्यालय (राजभाषा), दक्षिण अंचल : सतीश कुमार, उप निदेशक (राजभाषा)
Zonal Office (OL), South) Zone: Satish Kumar, Deputy Director (OL)
ई-मेल E-mail : ol-southzone@esic.gov.in
- मासिक हिंदी प्रगति रिपोर्ट यथासंभव 10 तारीख तक प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
The Monthly Hindi Progress Report should be submitted by the 10^th of every month, as far as possible.
- आंचलिक कार्यालय (राजभाषा) से मासिक हिंदी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा प्राप्त होने पर उसकी अनुपालन रिपोर्ट अनिवार्यतः भेजी जाए।
Upon receipt of the review of the Monthly Hindi Progress Report from the Zonal Office (OL), the compliance report shall invariably be submitted.
- इसे एक्सेल सहित सभी संबंधितों को ई-मेल के माध्यम से भी भेजा जा रहा है।
It is also being sent through e-mail to all concerned, including Excel.