IRDAI order · 01 Apr 2026
सर्वे सं. 115/1, फाइनंशियल शिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुिा, हैदराबाद - 500032 Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500 032 दूरभाष Phone: 040-20204000; www.irdai.gov.in 1 संदभभ: आईआरिीएआई/आईएफआरएस/ओआरिी/शर्वशर्वध/44/04/2026 01 अप्रैल, 2026 Ref: IRDAI/IFRS/ORD/MISC/44/04/2026 01st April, 2026 आदेश / ORD…
[Image omitted. See the official document.]
संदर्भ: आईआरडीएआई/आईएफआरएस/ओआरडी/विविध/44/04/2026
Ref: IRDAI/IFRS/ORD/MISC/44/04/2026
01 अप्रैल, 2026
01^st^ April, 2026
इंड एएस के संबंध में संयुक्त विशेषज्ञ समूह का गठन
Constitution of Joint Expert Group (JEG) on Ind AS
यह 30 मार्च, 2026 को जारी की गई भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (बीमाकर्ताओं के बीमांकिक, वित्त और निवेश कार्य) विनियम, 2026 की अधिसूचना के अनुसरण में है।
उपर्युक्त विनियमों की अनुसूची IIक का खंड 6 (भाग I): इंड एएस वित्त कार्य, एक संयुक्त विशेषज्ञ समूह के गठन के लिए व्यवस्था करता है, जिसमें भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई), भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) के प्रतिनिधि होंगे।
उपर्युक्त को ध्यान में रखते हुए, उक्त संयुक्त विशेषज्ञ समूह का गठन निम्नानुसार किया गया है:
संयुक्त विशेषज्ञ समूह अध्यक्ष:
सदस्य:
उक्त समूह के विचारार्थ विषय हैं :
i. परिवर्तन संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए सिफारिशों सहित कार्यान्वयन समर्थन उपलब्ध कराना।
ii. अपनाई गई प्रक्रिया के स्वतंत्र वैधीकरण के लिए विस्तार और दृष्टिकोण की सिफारिश करना तथा बीमांककों की संबद्धता सहित, लेखा-परीक्षा की अपेक्षाओं के संबंध में स्पष्टता उपलब्ध कराना।
iii. इंड एएस वित्तीय विवरणों की तैयारी में नियुक्त बीमांकक की भूमिका की सिफारिश करना।
iv. स्पष्टता में वृद्धि करने के लिए इंड एएस वित्तीय विवरण फार्मेटों और प्रकटीकरणों के लिए संशोधनों, यदि कोई हों, की सिफारिश करना।
v. इंड एएस के कार्यान्वयन को सुसाध्य बनाने के लिए संगत किन्हीं अन्य समस्याओं की जाँच करना और उनका समाधान करना।
समूह का कार्यकाल
उक्त संयुक्त विशेषज्ञ समूह गठन की तारीख से दो वर्ष की अवधि के लिए प्रचलन में होगा।
This is pursuant to the notification of the Insurance Regulatory and Development Authority of India (Actuarial, Finance and Investment Functions of Insurers), (Amendment) Regulations, 2026 issued on 30^th^ March, 2026.
Clause 6 (Part I) of Schedule IIA: Ind AS Finance Functions of the said Regulations, provides for constitution of a Joint Expert Group comprising representatives from the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI), Institute of Chartered Accountants of India (ICAI), Institute of Actuaries of India (IAI), Securities and Exchange Board of India (SEBI) and National Financial Reporting Authority (NFRA).
In view of the above, the Joint Expert Group (JEG) is constituted as below:
Joint Expert Group Chair:
Members:
Terms of References for the group are:
i. To provide implementation support, including recommendation to address transition issues.
ii. To recommend the scope and approach for independent validation of process adopted and provide clarity on audit requirements, including involvement of actuaries.
iii. To recommend the role of the Appointed Actuary in preparation of Ind AS financial statements.
iv. To recommend revisions, if any, to Ind AS financial statement formats and disclosures to enhance clarity, while also considering developments in Ind AS.
v. To examine and address any other issues relevant to facilitating the implementation of Ind AS.
Tenure of the group
The Joint Expert Group shall remain in force for a period of two years from the date of constitution.
हस्ताक्षरित / sd/-
(ए. रमण राव / A. Ramana Rao)
मुख्य महाप्रबंधक (सा.प्र.&मा.सं.) / CGM (GA&HR)
सर्वे सं. 115/1, फाइनंशियल डिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुडा, हैदराबाद - 500032
Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500 032
दूरभाष Phone: 040-20204000; www.irdai.gov.in