Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
Direct motor insurance companies must underwrite motor third party insurance business according to a mandatory calculation formula based on gross direct premium income. Every insurer submits quarterly financial returns in Schedule - MTP - A to the authority within forty-five days from the quarter end. New insurers receive an exemption from these obligations and calculations for their first two financial years of operation. No insurer refuses to underwrite a liability only motor policy covering motor third party risk at any office.
What you must do
Key dates
Who is affected
Exceptions
Ask about this regulation
रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD. NO. D. L.-33004/99
असाधारण EXTRAORDINARY भाग III—खण्ड 4 PART III—Section 4 प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 210] No. 210]
नई दिल्ली, शुक्रवार, जून 5, 2015/ज्येष्ठ 15, 1937 NEW DELHI, FRIDAY, JUNE 5, 2015/JYAISTHA 15, 1937
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकार अधिूचना हैदराबाद, 2 जून, 2015
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकार (मोटर तृतीय पक्ष बीमा व्यवसाय के संबंध में बीमाकर्ता का दायित्व) विनियम, 2015
फा. सं. भा.बी.वि.वि./विनियम/8/98/2015.—बीमा विनियामक और विकास प्राधिकार अधिनियम, 1999 (1999 का 41) की धाराओं 14 और 26 तथा बीमा अधिनियम, 1938 की धारा 32डी के साथ पठित बीमा अधिनियम, 1938 (1938 का 4) की धारा 114ए द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्राधिकार बीमा सलाहकार समिति के साथ परामर्श करने के बाद इसके द्वारा निम्नलिखित विनियम बनाता है, अर्थात् :-
विनियमों का संक्षिप्त नाम और प्रारंभ
(1) (क) ये विनियम भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकार (मोटर तृतीय पक्ष बीमा व्यवसाय के संबंध में बीमाकर्ता का दायित्व) विनियम, 2015 के नाम से जाने जाएँगे।
(ख) ये विनियम सरकारी राजपत्र में इनके प्रकाशन की तारीख को प्रभावी होंगे।
परिभाषाएं
(2) इन विनियमों में जब तक संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो--
(ङ) 'नया बीमाकर्ता' से वह बीमाकर्ता अभिप्रेत है जिसने उस वित्तीय वर्ष, जिसके लिए मोटर तृतीय पक्ष बीमा व्यवसाय के संबंध में दायित्व निर्धारित किये जाते हैं, के तत्काल पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष के दौरान अपने व्यवसाय के परिचालन प्रारंभ किये हों।
दायित्व
(3) एक वित्तीय वर्ष (x) के लिए मोटर तृतीय पक्ष बीमा व्यवसाय के संबंध में दायित्व निम्नानुसार प्राप्त किया जाना चाहिएः
$$X = \left[ \frac{C/A + D/B}{2} \right] \times \frac{E \times 90}{100}$$
अपवाद
(4) पहली बार मोटर बीमे का जोखिम-अंकन करने के लिए लाइसेंस प्राप्त, मोटर बीमा व्यवसाय अंकित करने वाले नये बीमाकर्ता को पहले वर्ष, जिसमें उसके परिचालन प्रारंभ किये गये हों, को मिलाकर उसके परिचालनों के पहले दो वित्तीय वर्षों के दौरान दायित्व की अपेक्षा को लागू करने से छूट दी जाएगी।
(5) ऐसे बीमाकर्ता को अन्य मौजूदा बीमाकर्ताओं के लिए न्यूनतम दायित्व की अपेक्षाएँ निर्धारित करने के लिए की जाने वाली गणनाओं से भी ऐसी अवधि के लिए छूट दी जाएगी जब तक न्यूनतम दायित्व की अपेक्षाएँ उस बीमाकर्ता पर लागू न हों।