IRDAI circular IRDAI/REIN/MSTCIR/MISC/87/5/2024 · 31 May 2024
Summary
Check the official recordThe IRDAI has issued a Master Circular to consolidate and harmonize the regulatory framework for reinsurance operations in India. This circular applies to all insurers, reinsurers, Foreign Reinsurers Branches (FRBs), and Lloyd’s India. It establishes comprehensive requirements for registration, corporate governance, statutory auditor rotation, KMP remuneration, and fund repatriation. The circular mandates a 3-year cooling-off period for auditors, sets limits on variable pay, and outlines procedures for outsourcing non-core activities. It also introduces new collateral requirements for reinsurance placements with Cross Border Reinsurers (CBRs) starting FY 2025-26 and requires insurers to submit advance reinsurance programs. This circular supersedes previous guidelines and comes into force immediately as of May 31, 2024.
What you must do
Key dates
Who is affected
Thresholds
Exceptions
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं और लायड्स इंडिया का पंजीकरण और परिचालन) विनियम, 2024 Insurance Regulatory and Development Authority of India (Registration and Operations of Foreign Reinsurers Branches and Lloyd’s India) Regulations, 2024
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (पुनर्बीमा) विनियम, 2018 Insurance Regulatory and Development Authority of India (Re-insurance) Regulations, 2018
[Image omitted. See the official document.]
31 मई, 2024 31st May, 2024
संदर्भः आईआरडीएआई/आरईआईएन/एमएसटीसीआईआर/विविध/87/5/2024 Ref: IRDAI/REIN/MSTCIR/MISC/87/5/2024 दिनांक/Date: 31/05/2024
पुनर्बीमा संबंधी मास्टर परिपत्र, 2024 Master Circular on Reinsurance, 2024
प्राधिकरण ने पुनर्बीमा परिचालनों के लिए विनियामक ढांचे को मजबूत और सुमेलित करने के उद्देश्य से भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं और लायड्स इंडिया का पंजीकरण और परिचालन) विनियम, 2024 और आईआरडीए (पुनर्बीमा) विनियम, 2018 अधिसूचित किये हैं। आईआरडीए अधिनियम, 1999 की धारा 14, बीमा अधिनियम, 1938 की धारा 34 और आईआरडीएआई (विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं और लायड्स इंडिया का पंजीकरण और परिचालन) विनियम, 2024 के विनियम 33 तथा आईआरडीएआई (पुनर्बीमा) विनियम, 2018 के विनियम 12 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, प्राधिकरण इसके द्वारा विभिन्न अपेक्षाओं और फार्मों को विनिर्दिष्ट करने और उपर्युक्त विनियमों के विभिन्न उपबंधों के संबंध में निदेश/दिशानिर्देश उपलब्ध कराने के लिए यह मास्टर परिपत्र जारी करता है।
The Authority has notified Insurance Regulatory and Development Authority of India (Registration and Operations of Foreign Reinsurers Branches and Lloyd’s India) Regulations, 2024 and IRDAI (Reinsurance) Regulations, 2018, with the objective of strengthening and harmonizing the regulatory framework for reinsurance operations. In exercise of the powers conferred by Section 14 of the IRDA Act, 1999, section 34 of the Insurance Act, 1938 and Regulation 33 of IRDAI (Registration and Operations of Foreign Reinsurers Branches and Lloyd’s India) Regulations, 2024 and Regulation 12 of IRDAI (Reinsurance) Regulations, 2018, the Authority hereby issues this Master Circular to specify various requirements and forms and to provide directions/guidelines on various provisions of the said Regulations.
यह मास्टर परिपत्र सभी बीमाकर्ताओं, पुनर्बीमाकर्ताओं, विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं और लायड्स इंडिया के लिए लागू है। This Master Circular is applicable to all Insurers, Reinsurers, Foreign Reinsurers Branches and Lloyd’s India.
यह मास्टर परिपत्र इसके निर्गम की तारीख से प्रवृत्त होगा। This Master circular shall come into force from the date of its issuance.
इसे सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन प्राप्त है। This has approval of the Competent Authority.
हस्ता. / Sd/- (शार्दूल आदमाणे / Shardul Admane) (महाप्रबंधक / General Manager)
अनुक्रमणिका
| क्र.सं. | विवरण | पृष्ठ सं. |
|---|---|---|
| भाग I | ||
| भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं और लायड्स इंडिया का पंजीकरण और परिचालन) विनियम, 2024 | ||
| अध्याय I: विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं, लायड्स इंडिया, लायड्स इंडिया की सेवा कंपनियों और व्यवसायसंघों का पंजीकरण | ||
| 1. | फार्म आर-1 - विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं के पंजीकरण के लिए आवेदन का फार्मेट | 7-13 |
| 2. | फार्म आर-2 - विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं के पंजीकरण के लिए आवेदन का फार्मेट | 14-15 |
| 3. | फार्म आर-3 - विदेशी पुनर्बीमाकर्ता के शाखा कार्यालय के पंजीकरण प्रमाणपत्र का फार्मेट | 16 |
| 4. | फार्म आर-4 - पंजीकरण प्रमाणपत्र की अनुलिपि (डुप्लिकेट) जारी करने के लिए आवेदन का फार्मेट | 17 |
| 5. | फार्म एस-1 - लायड्स इंडिया के सदस्यों के विवरण के प्रस्तुतीकरण के लिए फार्मेट | 18 |
| 6. | फार्म एस-2 - लायड्स इंडिया की सेवा कंपनी और व्यवसायसंघ के पंजीकरण के लिए आवेदन का फार्मेट | 19-24 |
| फार्म एस-3 - लायड्स इंडिया सेवा कंपनी और लायड्स इंडिया व्यवसायसंघ द्वारा संयुक्त प्रमाणीकरण का फार्मेट | 25 | |
| 7. | फार्म एस-4 - लायड्स इंडिया के व्यवसायसंघ और सेवा कंपनी के लिए संयुक्त पंजीकरण के प्रमाणपत्र का फार्मेट | 26 |
| अध्याय II: विदेशी पुनर्बीमाकर्ता के शाखा कार्यालय के परिचालन | ||
| 8. | कारपोरेट अभिशासन | 27-32 |
| 9. | एफआरबीएस द्वारा सांविधिक लेखा-परीक्षकों की नियुक्ति | 32-36 |
| 10. | मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंधन के अन्य प्रमुख कार्मिकों की नियुक्ति और पारिश्रमिक | 36-37 |
| अध्याय II का परिशिष्ट | ||
| फार्म सीजी-1 – कारपोरेट अभिशासन के अनुपालन का प्रमाणपत्र | 40 | |
| फार्म केएमपी-1 – प्रबंधन के प्रमुख कार्मिकों (केएमपी) का ब्यौरा | 41-43 |
If you do not comply