IRDAI order · 20 Mar 2026
सर्वे सं. 115/1, फाइनंशियल शिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुिा, हैदराबाद - 500032 Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500 032 दूरभाष Phone: 040-20204000; www.irdai.gov.in संदभभ: आईआरिीएआई/पुनबीमा/ओआरिी/एमआईएससी/42/3/2026 Ref: IRDAI/REIN/ORD/MISC/42/3/2026 आदेश ORDER लायड्स इंडडया की एक सेवा कंपनी के रूप…
[Image omitted. See the official document.]
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
संदर्भ: आईआरडीएआई/पुनर्बीमा/ओआरडी/एमआईएससी/42/3/2026
Ref: IRDAI/REIN/ORD/MISC/42/3/2026
आदेश
ORDER
लायड्स इंडिया की एक सेवा कंपनी के रूप में वोलांट ग्लोबल सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लि. तथा लायड्स के सिंडिकेट के रूप में वोलांट 1699 के अनुरोध पर पंजीकरण प्रमाणपत्र सं. लायड्स/एससी/004 का अभ्यर्पण
Surrender of Certificate of Registration No. LLOYD’S/SC/004 upon request of Volante Global Services India Pvt. Ltd. as a Service Company of Lloyd’s India and Volante 1699 as a Syndicate of Lloyd’s.
जबकि बीमा अधिनियम, 1938 की धारा 3 की उप-धारा (2ए) के अनुसरण में मेसर्स वोलांट ग्लोबल सर्विसेज़ प्राइवेट लि. और मेसर्स वोलांट सिंडिकेट 1699 (इसमें इसके बाद ‘मेसर्स वोलांट’ के रूप में उल्लिखित), लायड्स इंडिया की एक सेवा कंपनी, जिनका पंजीकृत कार्यालय यूनिट सं. 1, लेवल 6, 4 नार्थ अवेन्यू, मेकर मैक्सिटी, बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स, बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051, भारत में है, को 13 नवंबर 2024 से पुनर्बीमा व्यवसाय करने के लिए, प्राधिकरण द्वारा संयुक्त पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) सं. लायड्स/एससी/004 प्रदान किया गया था।
मेसर्स वोलांट ने, लायड्स इंडिया के माध्यम से आईआरडीएआई को सूचित किया कि उसके अंतरराष्ट्रीय परिचालनों और परिचालन माडल की समीक्षा करने के बाद, उसने औपचारिक तौर पर परिचालन प्रारंभ न करने का निर्णय किया है। तदनुसार, मेसर्स वोलांट ने आईआरडीएआई (विदेशी पुनर्बीमाकर्ताओं की शाखाओं और लायड्स इंडिया का पंजीकरण और परिचालन) विनियम, 2024 के अध्याय IV के विनियम 18(3)(घ) के उपबंधों के अनुसार अपना सीओआर अभ्यर्पित करने के लिए प्राधिकरण के अनुमोदन हेतु अनुरोध किया है।
मेसर्स वोलांट ने लायड्स इंडिया के माध्यम से आगे पुष्टीकरण किया है कि उसने लायड्स इंडिया सेवा कंपनी के रूप में संयुक्त पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान करने से लेकर भारत में परिचालन प्रारंभ नहीं किया है अथवा कोई भी व्यवसाय नहीं किया है।
अब, इस कारण से, निरस्तीकरण हेतु सीओआर के अभ्यर्पण के लिए मेसर्स वोलांट द्वारा किये गये अनुरोध के अनुसरण में, प्राधिकरण इसके द्वारा निम्नलिखित शर्तों के अधीन, मेसर्स वोलांट ग्लोबल सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लि. और मेसर्स वोलांट सिंडिकेट 1699 को प्रदान किये गये संयुक्त पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) सं. लायड्स/एससी/ 004 दिनांक 13.11.2024 को इसके द्वारा निरस्त करता है:
मेसर्स वोलांट, लायड्स इंडिया के माध्यम से
क) भारत में उक्त शाखा का समापन पूरा होने तक अन्य सरकारी एजेंसियों/विनियामक निकायों से संबंधित सभी प्रयोज्य विधियों का पालन करेगा।
ख) भारत में अनुरक्षित सभी बैंक खातों को बंद करने के बारे में आईआरडीएआई को सूचित करेगा और प्राधिकरण को समर्थक दस्तावेज प्रस्तुत करेगा।
[Image omitted. See the official document.]
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
Whereas, pursuant to sub-section (2A) of section 3 of the Insurance Act, 1938 M/s. Volante Global Services India Pvt. Ltd. and M/s Volante Syndicate 1699 (hereinafter referred to as the ‘M/s Volante’) a service company of Lloyd’s India, having its registered office at Unit No. 1, Level 6, 4 North Avenue, Maker Maxity, Bandra Kurla Complex, Bandra(E), Mumbai – 400051, India, were granted joint Certificate of Registration (CoR) No. LLOYD’S/SC/004 by the Authority, to transact reinsurance business with effect from 13th November, 2024.
M/s Volante, through Lloyd’s India, had informed the IRDAI that, following a review of its international operations and operating model, it has decided not to formally commence operations in India. Accordingly, M/s Volante requested for approval of the Authority to surrender its CoR as per the provisions of Regulation 18(3)(d) of Chapter IV of the IRDAI (Registration and Operations of Foreign Reinsurers’ Branches and Lloyd’s India) Regulations, 2024.
M/s Volante through Lloyd’s India has further confirmed that it has not commenced operations or undertaken any business in India since the grant of Joint Certificate of Registration as a Lloyd's India service company.
NOW THEREFORE, pursuant to the request made by M/s Volante for surrender of CoR for cancellation, the Authority hereby cancels the joint Certificate of Registration (CoR) No. LLOYD’S/SC/004 dated 13.11.2024 granted to M/s. Volante Global Services India Pvt. Ltd. and MS Volante Syndicate 1699, subject to the following conditions:
M/s. Volante, through Lloyd’s India shall
a) adhere to all applicable laws relating to other Government agencies/regulatory bodies till the completion of the closure of the branch in India.
b) inform the IRDAI about the closure of all bank accounts maintained in India and submit supporting documents to the Authority.
इसे सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन प्राप्त है।
This has approval of the Competent Authority.
हस्ताक्षरित / sd/-
महाप्रबंधक (पुनर्बीमा)
General Manager(Reinsurance)