IRDAI order · 17 Jun 2026
संदर्भ सं.: आईआरडीएआई/जीए&एचआर/ओआरडी/विविध/90/06/2026 17 जून 2026 Ref No: IRDAI/GA&HR/ORD/MISC/90/06/2026 17th June, 2026 कार्ाालर् आदेश Office Order संदर्ाः बीमा क्षेत्र में कृत्रत्रम बुद्धि (एआई) अत्रर्शासन संबंधी कार्ा दल Ref: Working Group on Artificial Intelligence (AI) Governance in the Insurance Sector 1. हाल ही…
संदर्भ सं.: आईआरडीएआई/जीए&एचआर/ओआरडी/विविध/90/06/2026
Ref No: IRDAI/GA&HR/ORD/MISC/90/06/2026
17 जून 2026
$17^{\text{th}}$ June, 2026
कार्यालय आदेश
Office Order
संदर्भः बीमा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धि (एआई) अभिशासन संबंधी कार्य दल
Ref: Working Group on Artificial Intelligence (AI) Governance in the Insurance
Sector
यह सुनिश्चित करने के लिए कि इन प्रौद्योगिकियों का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करने तथा पालिसीधारकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए उद्योग पर्याप्त रूप से तैयार है, बीमा पारिस्थितिकी तंत्र (ईकोसिस्टम) पर उनके प्रभाव का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वे भी नैतिक, परिचालनगत और साइबर सुरक्षा जोखिमों के नये आयाम प्रस्तुत कर सकती हैं।
तदनुसार, एआई प्रौद्योगिकियों के अंगीकरण, अभिशासन, और निगरानी पर बीमा क्षेत्र में विनियमित संस्थाओं का मार्गदर्शन करने के लिए एआई संबंधी समर्पित कार्य दल गठित करने की आवश्यकता महसूस की गई है। उक्त कार्य दल यह सुनिश्चित करने के लिए अभिशासन ढाँचों, सर्वोत्तम प्रथाओं और रक्षोपायों के संबंध में दिशानिर्देश उपलब्ध कराएँगे कि बीमा क्षेत्र में नवोन्मेषण का अनुसरण ऐसे तरीके से किया जाना चाहिए जो न केवल उचित, पारदर्शी और आघात-सहनीय हो, अपितु यह भी सुनिश्चित करे कि पालिसीधारकों के डेटा को हर समय सुरक्षित रखा जाए।
कृत्रिम बुद्धि संबंधी कार्य दल (डब्ल्यूजी-एआई):
| I. | प्रो. संदीप के. शुक्ला, निदेशक, आईआईआईटी, हैदराबाद | अध्यक्ष |
| II. | श्री नंदकुमार सरवडे, भूतपूर्व सीईओ, आरईबीआईटी | सदस्य |
| III. | श्री आशुतोष बहुगुणा, वैज्ञानिक, सर्ट-इन | सदस्य |
| IV. | श्री मनोज नायक, सीआईएसओ, एसबीआई जीवन बीमाकर्ता | सदस्य |
| V. | श्री शिवनाथ सोमनाथन, सीआईएसओ, स्टार स्वास्थ्य बीमाकर्ता | सदस्य |
| VI. | श्री स्टीव डीसूजा, सीआरओ, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमाकर्ता | सदस्य |
| VII. | श्री दीपक गायकवाड, महाप्रबंधक और सीआईएसओ, आईआरडीएआई | सदस्य संयोजक |
एआई संबंधी उक्त कार्य दल के विचारार्थ विषय निम्नानुसार हैं :
I. एआई की संभावित चुनौतियों और जोखिमों सहित, समग्र रूप में बीमा क्षेत्र पर एआई के प्रभाव का अध्ययन करना तथा बीमाकर्ताओं, पालिसीधारकों और अधिक विस्तृत बीमा पारिस्थितिक तंत्र (ईकोसिस्टम) के लिए उसके निहितार्थों का निर्धारण करना;
II. बीमा क्षेत्र में एआई अभिशासन के अंगीकरण/उपयोग, परिपक्वता, और अभिनियोजन और उसके वर्तमान स्तर का निर्धारण करना;
III. बीमा क्षेत्र में विनियमित संस्थाओं के द्वारा प्रयुक्त एआई प्रणालियों की वस्तु सूची (इन्वेंटरी) का संरचनात्मक निर्धारण संचालित करना;
IV. बीमा क्षेत्र पर फोकस सहित, एआई संबंधी वैश्विक विनियामक और पर्यवेक्षी दृष्टिकोणों की समीक्षा करना, यह समझना कि एआई संबंधी जोखिमों का समाधान कैसे किया जाता है;
V. दावों, धोखाधड़ी निवारण, आदि सहित, बीमा क्षेत्र में एआई उपकरणों या माडलों के नैतिक, पारदर्शी और स्पष्टीकरणयोग्य एआई अभिशासन ढाँचा सुझाना;
VI. बीमा क्षेत्र पर सीमांत एआई उपकरणों के प्रभाव का निर्धारण करना तथा एआई प्रेरित स्वचालित आक्रमणों से जोखिमों का न्यूनीकरण करने के लिए उचित सुरक्षा नियंत्रण लागू करने के लिए एक ढाँचा सुझाना;
VII. एआई-संबंधी जोखिमों पर विशिष्ट फोकस सहित, बीमा उद्योग के लिए क्षेत्र-व्यापी दबाव परीक्षणों की आवश्यकता की जाँच करना, तैयारी और आघात-सहनीयता का निर्धारण करना, तथा बीमा क्षेत्र में संस्थाओं के लिए परिणामी अनुपालन की आवश्यकताओं के साथ, उपयुक्त मूल्यांकन, न्यूनीकरण और निगरानी के उपाय प्रस्तावित करना;
VIII. अभिनियोजन-पूर्व और अभिनियोजन के बाद की संपरीक्षण आवश्यकताओं का समाधान करनेवाला एआई संपरीक्षण ढाँचा सुझाना;