PFRDA notice · 16 Jul 2026
ई-500, पाँचवाँ तल, टावर ई, वʒŊ टŌेड सŐटर, नौरोजी नगर, नई िदʟी – 110029 दूरभाष: 011-26517501, 26133730, 26133730 फैƛ: 011-26517507 ई-500, पाँचवाँ तल, टावर ई, वʒŊ टŌेड सŐटर, नौरोजी नगर, नई िदʟी – 110029 दूरभाष: 011-26517501, 26133730, 26133730 फैƛ: 011- 26517507, www.pfrda.org.in फाइल सं.: PFRDA/16/3/01/0001/2021-REG-PF…
[Image omitted. See the official document.] पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण
PENSION FUND REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY
फाइल सं.: PFRDA/16/3/01/0001/2021-REG-PF
दिनांक: 16.07.2026
पेंशन निधियों के प्रायोजकों के चयन हेतु
प्रस्ताव आमंत्रित करने की सूचना - ऑन-टैप आधार पर
पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) भारत में पेंशन क्षेत्र को बढ़ावा देने, विकसित करने और विनियमित करने के अधिदेश के साथ संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित एक सांविधिक विनियामक निकाय है। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंतर्गत 30 जून, 2026 की स्थिति के अनुसार 9.95 करोड़ से अधिक अभिदाता हैं। एनपीएस और एपीवाई के अंतर्गत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों के ₹17.7 लाख करोड़ तक पहुंचने के साथ देश की सेवानिवृत्ति प्रणाली का निरंतर विस्तार हो रहा है।
पीएफआरडीए (पेंशन निधियों का पंजीकरण) दिशानिर्देश, 2026 के उपबंधों के अनुसार पेंशन निधियों के प्रायोजकों के रूप में चयन हेतु पात्र संस्थाओं से आवेदन/प्रस्ताव आमंत्रित करता है। इन योजनाओं का विनियमन/प्रशासन प्राधिकरण द्वारा पीएफआरडीए अधिनियम, उसके अधीन अधिसूचित नियमों तथा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जारी विनियमों/दिशानिर्देशों/परिपत्रों/अधिसूचनाओं के उपबंधों के अनुसार किया जाता है। तथापि, सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए 'डिफ़ॉल्ट योजना' का प्रबंधन भारत सरकार की दिनांक 31 जनवरी, 2019 की अधिसूचना सं. 1/3/2016-पीआर के अनुरूप पेंशन निधियों द्वारा जारी रहेगा। पूर्व में पेंशन निधियों का पंजीकरण निर्धारित पंजीकरण अवधियों के दौरान आमंत्रित आवेदनों के माध्यम से किया जाता था। प्राधिकरण के निर्णय के अनुसरण में, पंजीकरण प्रक्रिया अब सतत 'ऑन-टैप' आधार पर खोली जा रही है और प्राधिकरण की अगली अधिसूचना तक खुली रहेगी।
चयन प्रक्रिया पीएफआरडीए (पेंशन निधियों का पंजीकरण) दिशानिर्देश, 2026 के अनुसार संपन्न की जाएगी। प्रारंभिक छंटनी दिशानिर्देशों में विनिर्दिष्ट पूर्व-अर्हता मानदंडों के आधार पर की जाएगी। छंटनी में चयनित आवेदकों को पेंशन निधि के प्रायोजक के रूप में चयन हेतु अर्ह होने के लिए दिशानिर्देशों में विनिर्दिष्ट निरर्हता मानदंडों के अंतर्गत आए बिना तकनीकी और वाणिज्यिक प्रस्ताव की शर्तों को पूरा करना होगा।
ऐसे चयनित प्रायोजकों को अपने प्रायोजन के अधीन पेंशन निधि को एक पृथक कंपनी के रूप में निगमित करना होगा तथा पीएफआरडीए (पेंशन निधि) विनियम, 2015 और उसमें किए गए बाद के संशोधनों में उल्लिखित अपेक्षित मानदंडों की पूर्ति के अधीन पेंशन निधियों को पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा पंजीकृत किया जाएगा।
पेंशन निधि से संबंधित भूमिका, कार्य, उत्तरदायित्व, बाध्यताएं, कर्तव्य, देयताएं तथा अन्य सभी गतिविधियां पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2013[1], उसके अधीन बनाए गए नियमों और विनियमों, जिनमें पीएफआरडीए (पेंशन निधि) विनियम, 2015 और पीएफआरडीए (एनपीएस न्यास) विनियम, 2015 भी सम्मिलित हैं, तथा उनमें किए गए बाद के संशोधनों, पीएफआरडीए द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों, परिपत्रों या अधिसूचनाओं और पीएफआरडीए (पेंशन निधियों का पंजीकरण) दिशानिर्देश, 2026 में उल्लिखित निबंधनों एवं शर्तों द्वारा शासित होंगी।
पात्रता मानदंड, चयन के चरण, पेंशन निधियों द्वारा प्रभारित किया जा सकने वाला निवेश प्रबंधन शुल्क, प्राधिकरण को देय विनियामक शुल्क तथा प्रस्ताव प्रस्तुत करने के प्रारूपों का पूर्ण विवरण समय-समय पर यथा-अद्यतन पीएफआरडीए (पेंशन निधियों का पंजीकरण) दिशानिर्देश, 2026 में दिया गया है, जिसकी एक प्रति पीएफआरडीए की वेबसाइट www.pfrda.org.in[2] पर उपलब्ध है।
-हस्ता/-
मुख्य महाप्रबंधक
(विनियमन निधि प्रबंधन - पेंशन निधियां)
[1] https://www.pfrda.org.in/regulatory-framework/compendium-of-pfrda-act-rules-regulations
[2] https://www.pfrda.org.in/w/regulatory-framework/guidelines/registration-of-pension-funds-guidelines-2026-?p_l_back_url=%2Fregulatory-framework%2Fguidelines&p_l_back_url_title=Guidelines
ई-500, पाँचवाँ तल, टावर ई, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली – 110029
दूरभाष: 011-26517501, 26133730, 26133730 फैक्स: 011-26517507
ई-500, पाँचवाँ तल, टावर ई, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली – 110029 दूरभाष: 011-26517501, 26133730, 26133730 फैक्स: 011-26517507, www.pfrda.org.in