PFRDA circular PFRDA/2026/09/REG-PF/03 · 23 Feb 2026
Official title
Sharing of Subscriber Information with Pension Funds under NPS Vatsalya Scheme & Asset Allocation Flexibility
Summary
Check the official recordThe PFRDA has issued guidelines enabling Central Recordkeeping Agencies (CRAs) to share structured subscriber information with Pension Funds (PFs) for the NPS Vatsalya scheme to improve outreach, communication, and service delivery. This data sharing is subject to strict privacy, security, and regulatory compliance, including the Digital Personal Data Protection Act, 2023. Additionally, the circular provides PFs with flexibility in asset allocation. PFs may either adopt the previously prescribed allocation pattern or design their own, including structures similar to the Moderate Scheme (MSF) with up to 100% equity exposure. PFs choosing their own allocation must ensure transparency through clear disclosure to subscribers at onboarding and prominent publication on their websites, while maintaining compliance with the NPS Master Circular.
What you must do
Who is affected
Thresholds
If you do not comply
परिपत्र
परिपत्र सं.: पीएफआरडीए/2026/09/आरईजी-पीएफ/03 दिनांक: 23 फरवरी, 2026
सेवा में:
सभी पेंशन निधियों (पीएफ) के सीईओ एनपीएस न्यास के सीईओ एनपीएस के सभी हितधारक
विषय: एनपीएस वात्सल्य योजना के अंतर्गत पेंशन निधियों के साथ अभिदाताओं की जानकारी साझा करना एवं परिसंपत्ति आवंटन में लचीलापन
1. पृष्ठभूमि
पीएफआरडीए ने दिनांक 7 जनवरी, 2026 के परिपत्र सं. पीएफआरडीए/2026/02/एनपीएस वात्सल्य/01 के माध्यम से एनपीएस वात्सल्य योजना दिशानिर्देश, 2025 जारी किए थे।
2. अभिदाताओं की जानकारी साझा करने के संबंध में
2.1 भौगोलिक वितरण, लैंगिक विविधता, अंशदान प्रकृति तथा व्यक्तिगत संचार आदि से संबंधित अभिदाताओं की सुव्यवस्थित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि संबंधित सीआरए द्वारा एनपीएस वात्सल्य के अंतर्गत आवश्यक अभिदाताओं की जानकारी संबंधित पेंशन निधियों के साथ साझा की जाएगी। इस डाटा को पीएफआरडीए द्वारा दिनांक 12 जनवरी, 2026 के परिपत्र के माध्यम से जारी प्रारूप में ही साझा किया जाएगा।
2.2 इस डाटा को निम्नलिखित शर्तों के अध्यधीन ही साझा किया जा सकेगा:
2.3 इस विनियामक ढाँचे का उद्देश्य है:
2.4 संबद्ध मध्यवर्ती यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी प्रणालियाँ, डाटा के आदान-प्रदान की प्रक्रिया, डाटा प्रवाह नियंत्रण तथा अनुपालन तंत्र उपर्युक्त कार्यढांचे के अनुरूप हों। डाटा संरक्षण मानकों के किसी भी उल्लंघन अथवा अभिदाताओं की जानकारी के दुरुपयोग की स्थिति में विनियामक स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
3. परिसंपत्ति आवंटन लचीलापन
3.1 दिनांक 7 जनवरी, 2026 को जारी एनपीएस वात्सल्य योजना दिशा-निर्देश, 2025 के पैरा 12 में एनपीएस वात्सल्य के अंतर्गत परिसंपत्ति आवंटन का प्रारूप निर्धारित किया गया है तथा यह उल्लेख किया गया है कि उक्त दिशा-निर्देशों में निर्धारित सांकेतिक सीमाओं के भीतर विभिन्न पेंशन निधियों के अंतर्गत परिसंपत्ति आवंटन अलग-अलग भी हो सकता है। इससे निवेश कार्यनीति एवं कार्य निष्पादन में विविधता की संभावना बढ़ जाएगी।
3.2 इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि पेंशन निधियाँ अपने विवेक के अनुसार निम्नलिखित विकल्प अपना सकती हैं: