Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the regulation below or open the official pdf.
रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
असाधारण EXTRAORDINARY भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i) प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 506] नई दिल्ली, सोमवार, सितम्बर 9, 2024/भाद्र 18, 1946 No. 506] NEW DELHI, MONDAY, SEPTEMBER 9, 2024/BHADRA 18, 1946
कारपोरेट कार्य मंत्रालय अधिसूचना
नई दिल्ली, 9 सितम्बर, 2024
सा.का.नि. 548(अ).—केन्द्रीय सरकार, प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (2003 का 12) की धारा 63 की उपधारा (2) के खंड (कग) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात् :-
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ.—(1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम प्रतिस्पर्धा (संयोजन का मापदण्ड) नियम, 2024 है।
(2) ये 10 सितम्बर, 2024 को प्रवृत्त होंगे।
2. परिभाषाएँ.—(1) इन नियमों में, जब तक कि संदर्भ में अन्यथा अपेक्षित न हो, "अधिनियम" से प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (2003 का 12) अभिप्रेत है;
(2) उन शब्दों और पदों के जो इसमें प्रयुक्त हैं और परिभाषित नहीं हैं वही अर्थ होंगे जो उस अधिनियम में हैं।
3. संयोजन का मापदंड.—(1) अधिनियम की धारा 6 की उपधारा (4) के प्रयोजनों के लिए, संयोजन के पक्षकार, उनकी संबंधित समूह संस्थाएँ और संबद्ध संस्थाएं जो निम्नलिखित मापदण्डों को पूरा करते है, उस उपधारा के अधीन ऐसे संयोजन के लिए नोटिस दे सकते है, अर्थात् :-
(क) वे समान या समरूप या प्रतिस्थापन योग्य उत्पाद या सेवा का उत्पादन या प्रदान नहीं करते हैं;
(ख) वे उत्पाद या सेवा के उपबंध में उत्पादन, आपूर्ति, वितरण, भंडारण, विक्रय और सेवा या व्यापार से संबंधित किसी भी कार्यकलाप से संबद्ध नहीं हैं.-
(2) इन नियमों में,-
(क) संयोजन के पक्ष और उनकी संबंधित समूह ईकाइयों से अभिप्रेत है:
(ख) एक उद्यम को दूसरे उद्यम का सहयोगी माना जाता है यदि उस दूसरे उद्यम के पास:
[फा. सं. कॉम्प-05/4/2023-कॉम्प-एमसीए] मनोज पाण्डेय, अपर सचिव
MINISTRY OF CORPORATE AFFAIRS NOTIFICATION
New Delhi, the 9th September, 2024
G.S.R. 548 (E).—In exercise of the powers conferred by clause (ac) of sub-section (2) of section 63 of the Competition Act, 2002 (12 of 2003), the Central Government hereby makes the following rules, namely:-
1. Short title and commencement.– (1) These rules may be called the Competition (Criteria of Combination) Rules, 2024.
(2) They shall come into force with effect from the $10^{\text{th}}$ day of September, 2024.
2. Definitions.– (1) In these rules, unless the context otherwise requires, "Act" means the Competition Act, 2002 (12 of 2003).
(2) The words and expressions used in these rules but not defined, shall have the same meanings, respectively assigned to them in the Act.
3. Criteria of Combination.– (1) For the purposes of sub-section (4) of section 6 of the Act, the parties to a combination, their respective group entities and their affiliates who fulfils the following criteria, may give notice for such combination under that sub-section, namely: -
(2) In these rules,––
[F. No. Comp-05/4/2023-Comp-MCA] MANOJ PANDEY, Addl. Secy.
Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.