Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
The Central Government proposes to amend the Drugs Rules, 1945, to introduce a specific licensing framework for the wholesale of bulk drugs. The draft rules mandate that applicants for the sale, stock, or distribution of active or inactive bulk substances must apply for a license in Form 19BC. The licensing authority will issue these licenses in Form 20BC. The rules define the qualifications for a competent person to supervise these operations, requiring either a registered pharmacist or a science graduate with two years of relevant experience. Existing licensees must transition to this new requirement upon the expiry of their current retention period or within 12 months of final publication, whichever is later. New applicants must comply from the date of final publication.
What you must do
Key dates
Who is affected
Thresholds
Exceptions
If you do not comply
Ask about this gazette notification
रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-18112026-278030 CG-DL-E-18112026-278030
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग)
अधिसूचना
नई दिल्ली, 2 नवम्बर, 2026
सा.का.नि. 987(अ).— औषध नियम, 1945 में और संशोधन करने के लिए कतिपय नियमों का निम्नलिखित प्रारूप, जिसे केंद्र सरकार, औषध तकनीकी सलाहकार बोर्ड के परामर्श के पश्चात, औषध और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 (1940 का 23) की धारा 12 की उप-धारा (1) और धारा 33 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बनाने का प्रस्ताव करती है, इसके द्वारा उन सभी व्यक्तियों की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है जिनके इससे प्रभावित होने की संभावना है, और एतद्द्वारा नोटिस दिया जाता है कि उक्त प्रारूप नियमों पर उस तारीख से, जिसको इन प्रारूप नियमों वाले भारत के राजपत्र की प्रतियां जनता को उपलब्ध कराई जाती हैं, तीस दिन की अवधि की समाप्ति पर या उसके पश्चात विचार किया जाएगा।
उक्त अवधि के भीतर किसी भी व्यक्ति से प्राप्त होने वाली आपत्तियों और सुझावों पर केंद्र सरकार द्वारा विचार किया जाएगा।
आपत्तियां और सुझाव, यदि कोई हों, तो उन्हें अवर सचिव (औषध), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली - 110001 को संबोधित किया जा सकता है या drugsdiv-mohfw@gov.in पर ईमेल किया जा सकता है।
प्रारूप नियम
(ii) ये सरकारी राजपत्र में उनके अंतिम प्रकाशन की तारीख से निम्नलिखित रूप में प्रवृत्त होंगे:-
क) वर्तमान अनुज्ञप्तिधारी, जो प्ररूप 20बी या 21बी या 20जी में अनुज्ञप्तियां रखते हैं, वर्तमान प्रतिधारण अवधि की समाप्ति पर या सरकारी राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से 12 महीने के पश्चात, जो भी बाद में हो।
ख) थोक अनुज्ञप्ति (अनुज्ञप्तियों) के अनुदान के लिए नए आवेदक, सरकारी राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से।
उप-नियम (2) में, परंतुक के पश्चात, एक दूसरा परंतुक निम्नलिखित रूप में अंतःस्थापित किया जा सकता है-
“परंतु यह और कि अनुसूची सी और सी(1) के अंतर्गत आने वाली, अनुसूची सी और सी(1) से इतर, अनुसूची एक्स और निष्क्रिय थोक औषध पदार्थ, जैसा भी मामला हो, थोक औषधों (सक्रिय या निष्क्रिय थोक पदार्थ) को बेचने, स्टॉक करने, प्रदर्शित करने या बिक्री के लिए प्रस्थापित करने या वितरित करने के लिए अनुज्ञप्ति के अनुदान हेतु आवेदन, अनुज्ञप्ति प्राधिकारी को एक हजार पांच सौ रुपये के शुल्क के साथ प्ररूप 19बी.सी. में किया जाएगा:
(i) उप-नियम (3) के पश्चात: एक उप-नियम (4) निम्नलिखित रूप में अंतःस्थापित किया जाएगा;
(4) थोक में अनुसूची सी और सी(1) के अंतर्गत आने वाली, अनुसूची सी और सी(1) से इतर, अनुसूची एक्स और निष्क्रिय थोक औषध पदार्थ, जैसा भी मामला हो, थोक औषधों (सक्रिय या निष्क्रिय थोक पदार्थ) को बेचने, स्टॉक करने, प्रदर्शित करने या बिक्री के लिए प्रस्थापित करने या वितरित करने के लिए अनुज्ञप्ति प्ररूप 20बी.सी. में जारी की जाएगी।
औषध नियम, 1945 में, नियम 63 में, उप-नियम (1) में, “या प्ररूप 21बी.बी.” शब्दों के स्थान पर, “प्ररूप 21बी.बी. या प्ररूप 20बी.सी.” शब्द प्रतिस्थापित किए जाएंगे।
औषध नियम, 1945 में, नियम 64 के अंतर्गत:
(i) नियम 64 में, — शीर्षक
“या 21बी” शब्दों के स्थान पर, “21बी या प्ररूप 20बी.सी.” शब्द प्रतिस्थापित किए जाएंगे।
(ii) उप-नियम (1) में,
“या 21बी” शब्दों के स्थान पर, “21बी या प्ररूप 20बी.सी.” शब्द प्रतिस्थापित किए जाएंगे।
(iii) उप-नियम (2) में,
दूसरे परंतुक में:
“या दोनों,” शब्दों के पश्चात, “या प्ररूप 20बी.सी.” शब्द अंतःस्थापित किए जाएंगे।
(iv) उप-नियम (2) में,
दूसरे परंतुक में:
खंड (ii) में, (ग) के पश्चात एक परंतुक निम्नलिखित रूप में अंतःस्थापित किया जाएगा;