Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the gazette notification below or open the official source.
Law this touches
रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-04112026-277682 CG-DL-E-04112026-277682
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 866] नई दिल्ली, मंगलवार, नवम्बर 3, 2026/कार्तिक 12, 1948 No. 866] NEW DELHI, TUESDAY, NOVEMBER 3, 2026/KARTIKA 12, 1948
कारपोरेट कार्य मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली, 3 नवम्बर, 2026
सा.का.नि. 968(अ).— केन्द्रीय सरकार, कंपनी अधिनियम, 2013 (2013 का 18) की धारा 469 के साथ पठित धारा 23 की उपधारा (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, कंपनी (अनुज्ञेय अधिकारिताओं में साधारण शेयर सूचीबद्ध करना) नियम, 2024 का और आगे संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात् :-
संपूर्ण कंपनी (अनुज्ञेय अधिकारिताओं में साधारण शेयर सूचीबद्ध करना) नियम, 2024 में (इसमें इसके पश्चात मूल नियम के रूप में निर्दिष्ट), में जहां भी ‘शेयर’ शब्द आता है, उसके स्थान पर ‘‘इंस्ट्रूमेंट्स’’ शब्द रखा जाएगा।
मूल नियमों में, नियम 2 के उप-नियम (1) में, खंड (ख) के बाद, निम्नलिखित खंड जोड़ा जाएगा, अर्थात्:-
‘(खक) ‘‘इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स’’ से, भारतीय कंपनी द्वारा जारी किए गए इक्विटी शेयर, परिवर्तनीय डिबेंचर, अधीमानी शेयर अभिप्रेत है;’
‘‘(ग) अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र की अधिकारिता में गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनियां, जहां तक वे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 (2019 का 50) के प्रावधानों और उसके अधीन बनाए गए नियमों के अनुसार हैं।’’
मूल नियमों में, नियम 4 में, दोनों स्थानों पर आने वाली ‘‘मौजूदा शेयरधारकों’’ शब्दों के स्थान पर ‘‘मौजूदा धारक’’ शब्द प्रतिस्थापित किए जाएंगे।
मूल नियमों में, नियम 5 में,
"बशर्ते कि नकारात्मक निवल मूल्य वाली कंपनी भी सूचीबद्ध होने के लिए अपने इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स जारी करने के लिए पात्र होगी, यदि जारीकर्ता इस नियम के प्रयोजन के लिए अनुज्ञेय अधिकारिता में संबंधित प्रतिभूति बाजार नियामक द्वारा इस संबंध में बनाए गए नियमों के अनुसार योग्य संस्थागत खरीदारों को शुद्ध पेशकश का कम से कम पचहत्तर प्रतिशत आवंटित करने का वचन देता है।"
| “प्ररूप सं. लीप-1 रजिस्ट्रार के समक्ष विवरणिका को प्रस्तुत करने संबंधी प्ररूप (अनुज्ञेय अधिकारिता-1 में इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स सूचीबद्ध करना) [कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 23 की उप-धारा (3) और कंपनी (अनुज्ञेय अधिकारिता में इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स सूचीबद्ध करना) नियम, 2024 के नियम 4 के अनुसरण में] | [Image omitted. See the official document.] सत्यमेव जयते | प्ररूप की भाषा अंग्रेजी ○ हिंदी ● |
प्ररूप दायर करने के लिए अनुदेशिका किट का संदर्भ लें *से चिन्हित सभी फील्ड अनिवार्य हैं।
* कंपनी की कारपोरेट पहचान संख्या (सीआईएन): ________________ [पूर्व-भरित]
(क) कंपनी का नाम ________________
(ख) कंपनी के रजिस्ट्रीकृत कार्यालय का पता: ________________ ________________
(ग) कंपनी की *ई-मेल आईडी: ________________