Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
महानिदेशक ने राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह 2025 के अवसर पर सभी इकाइयों में अपील का वाचन करने का निर्देश दिया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी बीमाकृत व्यक्तियों तथा सभी पणधारकों के साथ हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में संवाद करते हैं। जागरूकता शिविरों और बैठकों में हिंदी को प्राथमिकता दी जाती है। सभी संबंधित अधिकारी और कार्यालय प्रमुख इस अपील के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हैं।
What you must do
[Image omitted. See the official document.] कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION (Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
मुख्यालय Headquarters पंचदीप भवन सी.आई.जी. रोड, नई दिल्ली-110002 PANCHDEEP BHAWAN, C.I.G MARG, NEW DELHI-110 002 Phone: 011-23604700 Email: dir-gen@esic.nic.in Website: www.esic.nic.in / www.esic.in
संख्या : ए-49/16/5/2023-रा.भा. दिनांक : 24-09-2025
सेवा में,
विषय : राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह-वर्ष 2025 के अवसर पर महानिदेशक, क.रा.बी.निगम की अपील।
महोदया/महोदय,
राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह-वर्ष 2025 के अवसर पर क.रा.बी.निगम की सभी इकाइयों में महानिदेशक, क.रा.बी.निगम द्वारा की गई अपील का वाचन किया जाना है। तद्नुसार, महानिदेशक महोदय की अपील आवश्यक कार्रवाई हेतु इस पत्र के साथ संलग्न पाएं।
संलग्नकः यथोपरि।
भवदीय, Digitally signed by Sham Sunder Kathuria Date: 24-09-2025 (शाम सुंदर कथूरिया) निदेशक (राजभाषा)
प्रतिलिपि :
वेबसाइट सामग्री प्रबन्धक को इसे क.रा.बी. निगम की वेबसाइट पर अपलोड करने के अनुरोध के साथ प्रेषित।
[Image omitted. See the official document.] निदेशक (राजभाषा)
[Image omitted. See the official document.] कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) Employees' State Insurance Corporation (Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
[Image omitted. See the official document.] सत्यमेव जयते
पंचदीप भवन, सी.आई.जी. मार्ग, नई दिल्ली-110 002 Panchdeep Bhawan, C.I.G. Marg, New Delhi-110 002 Tel. : 011-23215487 Website: www.esic.gov.in / www.esic.in
राजभाषा हिंदी में कामकाज, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीयता की भावना के अनुरूप है। एक सामाजिक सुरक्षा संगठन के तौर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग संविधान का अनुपालन एवं सामाजिक सेवा भावना का द्योतक है। इसी का प्रतिफल है कि विश्व पटल पर भारत अपने कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाले एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
आप सभी से यह अपील है कि बीमाकृत व्यक्तियों की सेवा सहित सभी पणधारकों से हिंदी के साथ-साथ भारतीय भाषाओं में संवाद करें। जागरूकता शिविरों, सुविधा समागम, बैठकों, आदि में हिंदी को प्राथमिकता दें। इससे तैयार होने वाले वातावरण से देश के हर एक कोने में कामकाज के निपटान में सुविधा होगी। समय परिवर्तन और नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ भाषा संबंधी तकनीकी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। इससे कार्य में सुगमता, तत्परता और व्यापकता आएगी।
सभी भारतीय भाषाएँ परस्पर एक-दूसरे की सहयोगी ही रही हैं। हिंदी भी प्रांतीय भाषाओं के बिना अधूरी है, क्षेत्रीय भाषाओं तथा बोलियों के उपयोगी शब्द हिंदी को समृद्ध बनाने में सहायक हो सकते हैं।
भारत सरकार ने राजभाषा के प्रति अपनी वचनबद्धता दर्शाते हुए प्रतिवर्ष हिंदी दिवस को गरिमामयी वातावरण में पूरे देश में मनाने की सकारात्मक पहल की थी। यह परम्परा अनेक पड़ाव पार कर चुकी है और आज प्रत्येक भाषा-भाषी इससे गहराई से जुड़ा है। आप सभी राजभाषा को गर्व से अपनाएं, सरल हिंदी का प्रयोग करें, राजभाषा पखवाड़े के समापन-उत्सव को एक नई शुरुआत मानें।
शुभकामनाओं सहित!
[Image omitted. See the official document.] (अशोक कुमार सिंह) महानिदेशक
Key dates
Who is affected
Ask about this circular