ESIC circular · 17 Sept 2026
संया : ए-49/16/5/2023-रा.भा. दनांक : 10-09-2026 सेवा म, बीमा आयु#, रा$ीय %िश(ण अकादमी, क.रा.बी.िनगम, नई द-ली। सभी अपर आयु#/(े1ीय िनदेशक, (े1ीय काया2लय, क.रा.बी.िनगम। सभी िनदेशक/%भार3 संयु# िनदेशक/%भार3 उप िनदेशक, उप (े1ीय काया2लय, क.रा.बी.िनगम। िनदेशक, िनदेशालय(िचक7सा), द-ली/नोएडा, क.रा.बी.िनगम। सभी िचक7सा अधी(क, क.रा.…
Official record
Open source pageए-49/16/5/2023-रा.भा.(निगमइकाइयां) | I/4360104/2026
[Image omitted. See the official document.]
मुख्यालय Headquarters' पंचदीप भवन सी०आई०जी० रोड, नई दिल्ली-110002 PANCHDEEP BHAWAN, C.I.G. MARG, NEW DELHI-110 002 Phone: 011-23604700 Email: dir-gen@esic.nic.in Website: www.esic.nic.in / www.esic.in
संख्या : ए-49/16/5/2023-रा.भा. दिनांक : 10-09-2026
सेवा में,
विषय: राजभाषा पखवाड़ा के समापन समारोह के अवसर पर महानिदेशक, क.रा.बी.निगम की अपील का वाचन।
महोदया/महोदय,
राजभाषा पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह के अवसर पर महानिदेशक, क.रा.बी.निगम द्वारा की गई अपील का वाचन किया जाना है। तदनुसार उक्त अपील आवश्यक कार्रवाई हेतु इस पत्र के साथ संलग्न पाएं।
संलग्नक: यथोपरि।
भवदीय Digitally signed by Sham Sunder Kathuria Date: 10-09-2026 14:55:40 (श्याम सुंदर कथूरिया) निदेशक(राजभाषा)
प्रतिलिपि-
वेबसाइट सामग्री प्रबन्धक को इसे क.रा.बी.निगम की वेबसाइट पर अपलोड करने के अनुरोध के साथ प्रेषित।
निदेशक(राजभाषा)
[Image omitted. See the official document.]
पंचदीप भवन, सी.आई.जी. मार्ग, नई दिल्ली-110 002 Panchdeep Bhawan, C.I.G. Marg, New Delhi-110 002 Tel. : 011-23215487 Website: www.esic.gov.in / www.esic.in
अपील
राजभाषा हिंदी करोड़ों भारतीयों के साथ-साथ संपूर्ण विश्व में फैले हिंदी प्रेमियों का एक प्रभावी स्वर है। हिंदी के माध्यम से सरकारी कामकाज का निष्पादन जन-सामान्य के भाषा-स्वाभिमान का पोषक है। सरकारी कार्यालय, जो विशेष रूप से सामाजिक हित से जुड़कर कार्य कर रहे हों, उनके लिए 'हिंदी' संवाद और सम्प्रेषण हेतु महत्वपूर्ण बन जाती है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने सेवा संकल्प के गौरवपूर्ण 75 वर्ष, पूरा करने जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा संहिता (कोड) 2020, लागू होने के साथ, कर्मचारी राज्य बीमा योजना के विस्तारित कार्यान्वयन में कई नए क्षेत्रों की व्याप्ति से सामाजिक सुरक्षा का दायरा और भी सशक्त हुआ है। नियोक्ताओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आसान बनाई जा रही है और उनकी सुविधा के लिए सर्वक्षमा योजना लाई गई है। इस व्यापक योजना के विस्तार में हिंदी बहुत सहायक सिद्ध हुई है। इसकी सहजता ने संशय को निर्मूल कर विश्वास स्थापित करने का कार्य किया है।
आप सभी से अपील है कि कामगारों के हित में लागू नवीन सामाजिक सुरक्षा संहिता के आलोक में हिंदी की सहायता लेकर सहज तरीके से योजना का प्रसार करें और जन-साधारण के लिए निगम की सुविधाएं सरल भाषा में प्रचारित करें। यही, संघ की राजभाषा नीति का ध्येय है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
[Image omitted. See the official document.] (अशोक कुमार सिंह) महानिदेशक
पंचदीप भवन, सी.आई.जी. मार्ग, नई दिल्ली-110 002 • Panchdeep Bhawan, C.I.G. Marg, New Delhi-110 002 Tel. : 011-23235391, 23232708 | E-mail: dir-gen@esic.nic.in | Website: www.esic.gov.in/www.esic.in