ESIC circular · 27 Oct 2026
Employees' State Insurance Corporation circular published on 27 Oct 2026. Open the official source document for the full text.
Official record
Open source pageG-12011/2/2026-MSU l/4548779/2026
[Image omitted. See the official document.]
कर्मचारी राज्य बीमा निगम
(श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार)
EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION
(Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
क.रा.बी.नि.
E.S.I.C.
[Image omitted. See the official document.]
मुख्यालय/HEADQUARTERS
पंचदीप भवन, सीआईजी मार्ग, नई दिल्ली-110002
Panchdeep Bhawan, CIG Marg, New Delhi- 02
Phone No. 011-23604700
Website: www.esic.gov.in
Email: dir-gen@esic.gov.in
संख्या : जी-12011/2/2026-प्र.से.ए. दिनांक 26.10.2026
परिपत्र
विषय: कर्मचारी राज्य बीमा निगम मुख्यालय में मानव संसाधन प्रबंधन प्रभाग की स्थापना और कार्य आवंटन संबंधी।
वर्तमान प्रबंधन सेवा एकक (एम.एस.यू.) शाखा मुख्यालय को मानव संसाधन प्रबंधन प्रभाग में समाहित किया जाएगा और इसके प्रबंधन अध्ययन, संगठनात्मक दक्षता, जनशक्ति उपयोग, शक्तियों के प्रत्यायोजन और प्रक्रिया सुधार संबंधी कार्यों को इस नए प्रभाग के साथ जोड़ा जाएगा।
शक्तियों के प्रत्यायोजन के संबंध में, यह प्रभाग केवल नीति निर्माण, समीक्षा और युक्तिकरण का कार्य करेगा। संस्वीकृत शक्तियों के अंतर्गत व्यक्तिगत मामलों का निपटान और वास्तविक प्रयोग संबंधित प्रभाग/शाखा द्वारा ही किया जाता रहेगा।
G-12011/2/2026-MSU l/4548779/2026
तदनुसार, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, उप-क्षेत्रीय कार्यालयों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पतालों, चिकित्सा महाविद्यालयों और संस्थानों को सलाह दी जाती है कि इन नीतिगत क्षेत्रों से संबंधित मामलों को मुख्यालय के संबंधित प्रभाग/शाखा को ही भेजा जाए। नीति निर्माण/समीक्षा, संवर्ग पुनर्गठन, भर्ती विनिमय, जनशक्ति मानदंड, कार्य निष्पादन ढांचा, आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, योग्यता रूपरेखा, संगठनात्मक पुनर्गठन, शक्तियों का प्रत्यायोजन और अन्य कार्यनीतिक मामले उचित माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन प्रभाग को सीधे भेजे जाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय नेमी स्थापना, वैयक्तिक और सेवा संबंधी मामले स्वयं के स्तर पर मौजूदा नियमों, निर्देशों और शक्तियों के प्रत्यायोजन के अनुसार करते रहेंगे।