FSSAI notification · 26 May 2025
3383 GI/2025 (1) रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99 REGD. No. D. L.-33004/99 xxxGIDHxxx xxxGIDExxx असाधारण EXTRAORDINARY भाग III—खण्ड 4 PART III—Section 4 प्राजधकार से प्रकाजित PUBLISHED BY AUTHORITY स्ट्वास्ट््य एवं पररवार कल्याण मंत्रालय (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राजधकरण) अजधसूचना नई दिल्ली, 23 मई, 2025 फा. सं…
Official record
Open source pageरजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99 REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-26052025-263372 CG-DL-E-26052025-263372
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग III—खण्ड 4 PART III—Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 381] नई दिल्ली, शुक्रवार, मई 23, 2025/ज्येष्ठ 2, 1947 No. 381] NEW DELHI, FRIDAY, MAY 23, 2025/JYAISTHA 2, 1947
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण)
अधिसूचना
नई दिल्ली, 23 मई, 2025
फा. सं. एस एस डीवी-पी एफ 0 एस पी 20 (16)/1/2025- स्टैैंडर्ड्स- एफएसएसएआई.—खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) विनियम, 2018 के विनियम 4 के उप-विनियम (4) के खंड (ङ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण निम्नलिखित दिशानिर्देश अधिसूचित करता है, अर्थात: —
खाद्य संपर्क सामग्री के रूप में पुनर्चक्रित पॉलीईथाईलीन टेरेफ्थेलेट (आर पीईटी) की स्वीकृति के लिए दिशानिर्देश
1. विषय-क्षेत्र
यह दिशानिर्देश:
2. परिभाषाएं
इस दिशानिर्देश के प्रयोजन के लिए—
2.1 खाद्य प्राधिकरण - का अर्थ है खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 4 के तहत स्थापित भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई)।
2.2 निर्माता - का अर्थ है एफएसएसएआई द्वारा अनुमोदित पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकी के अनुसार खाद्य संपर्क सामग्री के रूप में पुनर्चक्रित पॉलीईथाईलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) का निर्माता और/या पुनर्चक्रण प्रक्रिया का संचालक।
2.3 सामग्री
(1) वर्जिन पीईटी (वीपीईटी) – ईथाईलीन से प्राप्त ईथाईलीन ग्लाइकॉल और पैरा-जाइलीन से प्राप्त टेरेफ्थैलिक एसिड के प्रारंभिक मोनोमर्स के रूप में बहु-संघनन अभिक्रिया द्वारा निर्मित।
(2) उपभुक्त खाद्य ग्रेड पीईटी - वीपीईटी और एफसीएम- आरपीईटी खाद्य पैकेजिंग सामग्री जो घरों से या वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत सुविधाओं से, जिन्होंने उत्पाद का अंतिम उपयोगकर्ता के रूप में उपयोग किया हो, एकत्र की जाती हैं, जिसमें वितरण श्रृंखला से वापस की गई सामग्री भी शामिल है।
(3) पीईटी रेजिन - उपभुक्त पीईटी/पूर्व-उपभोग औद्योगिक पीईटी की पिसाई और धुलाई से प्राप्त टुकड़ों का एक संग्रह जिसका खाद्य अनुप्रयोगों के लिए उपयोग किया जा सके।
(4) पुनर्चक्रित पॉलीईथिलीन टेरेफ्थेलेट (एफसीएम-आरपीईटी) - उपभुक्त खाद्य ग्रेड पीईटी रेज़िन जिसे एक मान्य विसंदूषण प्रक्रिया द्वारा भोजन के सीधे संपर्क में रखने के संबंध में निर्दिष्ट शुद्धता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण(णों) द्वारा निर्दिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया गया हो।
2.4 पुनर्चक्रण प्रक्रियाएँ
पुनर्चक्रित पीईटी का खाद्य संपर्क सामग्री के रूप में उत्पादन करने में सक्षम निम्नलिखित में से कोई भी एक पुनर्चक्रण प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। अपनाई गई पुनर्चक्रण प्रक्रिया में कम से कम एक विसंदूषण चरण होना चाहिए जिसके द्वारा खाद्य संपर्क के लिए उपयुक्त शुद्धता के स्तर तक दूषित पदार्थों को हटाया जा सके:
(1) सुपर-क्लीन पुनर्चक्रण प्रक्रिया - एक पारंपरिक पुनर्चक्रण प्रक्रिया जो एक एकीकृत विसंदूषण चरण [जैसा कि एफएसएसएआई या किसी अन्य नियामक निकाय द्वारा निर्दिष्ट हो] के साथ उन्नत की गई हो ताकि नियंत्रित वातावरण में सतह उपचार, उच्च गर्मी और/या उच्च निर्वात के संयोजन के माध्यम से अवशोषित दूषित पदार्थों को हटाया जा सके, जिसके बाद आउटपुट का उपयोग सीधे खाद्य संपर्क के लिए किया जा सके।