FSSAI notification · 02 May 2025
Page 1 of 8 अनुलग्नक- 1 परामर्श पत्र - कुछ खाद्य उत्पादों/श्रेणियों के ललए पंजीकरि सुविधा प्रलिबंध करने का प्रस्िाि 01st मई, 2025 विलनयामक अनुपालन प्रभाग भारिीय खाद्य सुरक्षा एिं मानक प्रालधकरि एफडीए भिन, कोटला रोड, नई ददल्ली-110 002 Google form URL for providing comments/ suggestions within 30 days: https://docs.googl…
Official record
Open source pageF. No. RCD-09002/2/2022-Regulatory-FSSAI (Comp. No. 7010) Food Safety and Standards Authority of India (A Statutory Authority established under the Food Safety & Standards Act, 2006) (Regulatory Compliance Division) FDA Bhawan, Kotla Road, New Delhi-110 002
Dated, the 01ˢᵗ May, 2025
सार्वजनिक टिप्पणियाँ आमंत्रित करने की सूचना (Notice for Inviting Stakeholder Comments)
विषय: 'कुछ खाद्य उत्पादों/श्रेणियों के लिए पंजीकरण सुविधा पर प्रतिबंध' पर परामर्श पत्र ।
Subject: Consultation Paper on 'Restriction of registration facility for certain food products/categories' - reg.
एफएसएसएआई (FSSAI) ने राजपत्र अधिसूचना दिनांक 17.10.2024 के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्रय प्रतिषेध और निर्बंध) विनियम, 2011 के उप-विनियम 2.3.14 (4), (5), (17) और (18) को हटा दिया, जिसके तहत शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ, दूध पाउडर और गाढ़ा दूध, पैकेज़्ड ड्रिंकिंग वाटर और मिनरल वाटर जैसे उत्पादों के लिए BIS प्रमाणन चिह्न अनिवार्य था। इस कदम ने नियामक प्रक्रिया को सरल बनाया गया, लेकिन साथ ही इन उत्पादों के लिए गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में एफएसएसएआई (FSSAI) तंत्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाया है।
FSSAI vide Gazette Notification dated 17.10.2024, omitted sub-regulations 2.3.14(4), (5), (17) and (18) of the Food Safety and Standards (Prohibitions and Restrictions on Sales) Regulations, 2011, which mandated BIS Certification Mark for products like Food for Infant Nutrition, Milk Powder and Condensed Milk, Packaged Drinking Water and Mineral Water. While this step has simplified the regulatory landscape and simultaneously made role of FSSAI compliance mechanism critical in ensuring product quality and safety.
2. इसलिए, अनुपालन व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए, एफएसएसएआई (FSSAI) ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत कुछ उच्च-जोखिम वाले उत्पादों के निर्माताओं की पंजीकरण को प्रतिबंधित करने और केवल लाइसेंसिंग (राज्य या केंद्र) की अनुमति देने का प्रस्ताव है। साथ ही, इन उत्पादों का निर्माताओं के लिए लाइसेंस-पूर्व निरीक्षण को भी अनिवार्य किए जाने का प्रस्ताव है।
2. To further strengthen the compliance ecosystem, a proposal has been formulated to restrict the eligibility of manufacturers of certain high-risk products for Registration under the FSSAI framework and allowing only Licensing (State or Central). Further, pre-license inspection of manufacturers has also been proposed to be made mandatory for these categories.
3. इस विषय पर चर्चा करने के लिए, मामले से संबंधित मंत्रालय एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के संघों साथ एक बैठक (हाइब्रिड मोड में) 25 अप्रैल, 2025 को एफएसएसएआई (FSSAI), एफडीए भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। बैठक में हुई चर्चाओं के आधार पर यह प्रस्ताव रखा गया कि इस विषय पर एफएसएसएआई (FSSAI) की वेबसाइट पर परामर्श पत्र प्रकाशित किया जाए, ताकि सभी हितधारकों से टिप्पणियाँ/सुझाव आमंत्रित किए जा सकें।
3. To discuss the same, a meeting (hybrid mode) was held with the stakeholders mainly inline Ministries and Associations related to Micro, Small and Medium Enterprises on 25ᵗʰ April, 2025 at FSSAI, FDA Bhawan, New Delhi. Based on the deliberations held, it was proposed to publish a consultation paper on the said matter on FSSAI website seeking comments/suggestions from the stakeholders at large.
4. तदनुसार, उपरोक्त विषय पर विस्तृत परामर्श पत्र अनुलग्नक-1 के रूप में संलग्न है। सभी हितधारक अपने सुझाव/टिप्पणियाँ, यदि कोई हों, उचित तर्क सहित गूगल फॉर्म (लिंक: https://forms.gle/JxiV1dsSz5BBd6uNA) के माध्यम से इस सूचना के जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।
4. Accordingly, detailed Consultation Paper on the above subject is enclosed at Annexure-1. Stakeholders may submit comments/suggestions, if any, through the Google Form (Link: https://forms.gle/JxiV1dsSz5BBd6uNA) along with proper justification/rationale within 30 days from the issuance of this notice.
यह सूचना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी की गई है।
This issues with the approval of the Competent Authority.
Encl: As above
(राकेश कुमार) निदेशक (विनियामक अनुपालन)
To:
अनुलग्नक- 1
[Image omitted. See the official document.]
| Google form URL for providing comments/ suggestions within 30 days: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeqLyxP_4klSDf3c4nm_rIzeZukYdUcKsIzX8QiaF0dJlOEMg/viewform?usp=dialog |
|---|
| Short URL: https://forms.gle/JxiV1dsSz5BBd6uNA |
01ˢᵗ मई, 2025 विनियामक अनुपालन प्रभाग भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण एफडीए भवन, कोटला रोड, नई दिल्ली-110 002
1. एफएसएसएआई (FSSAI) ने राजपत्र अधिसूचना दिनांक 17.10.2024 के माध्यम से खाद्य उत्पादों, अर्थात् शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ, दूध पाउडर और गाढ़ा दूध, पैकेज़्ड ड्रिंकिंग वाटर और मिनरल वाटर के लिए अनिवार्य बीआईएस (BIS) प्रमाणन चिह्न को हटा दिया है।
2. उक्त राजपत्र अधिसूचना के बाद, एफएसएसएआई (FSSAI) ने दिनांक 29 नवंबर, 2024 के आदेश के तहत 'पैकेज़्ड ड्रिंकिंग वाटर और मिनरल वाटर' को 'उच्च जोखिम वाले खाद्य श्रेणियों' के अंतर्गत वर्गीकृत किया है और इन निर्माताओं/प्रसंस्करणकर्ताओं का लाइसेंस-पूर्व/पंजीकरण-पूर्व निरीक्षण अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा, आरबीआईएस आदेश दिनांक 02.05.2022 के अनुसार, उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाले निर्माता/प्रसंस्करणकर्ता का अनिवार्य निरीक्षण (वर्ष में एक बार) और केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं का वार्षिक तृतीय पक्ष ऑडिट अनिवार्य है।