MCA notification · 15 Jul 2024
4234 GI/2024 (1) रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99 REGD. No. D. L.-33004/99 xxxGIDHxxx xxxGIDExxx असाधारण EXTRAORDINARY भाग II—खण् ड 3—उप-खण् ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i) प्राजधकार से प्रकाजित PUBLISHED BY AUTHORITY कारपोरेट कार्य मंत्रालर् अजधसूचना नई दिल्ली, 15 िुलाई, 2024 सा.का.जन. 403(अ).—केंद्रीर् सरकार, क…
Official record
Open source pageरजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
xxxGIDHxxx
xxxGIDExxx
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i)
PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 366] नई दिल्ली, सोमवार, जुलाई 15, 2024/आषाढ़ 24, 1946
No. 366] NEW DELHI, MONDAY, JULY 15, 2024/ASHADHA 24, 1946
सी.जी.-डी.एल.-अ.-16072024-255465
CG-DL-E-16072024-255465
कारपोरेट कार्य मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली, 15 जुलाई, 2024
सा.का.नि. 403(अ)।—केन्द्रीय सरकार, कंपनी अधिनियम, 2013 (2013 का 18) की धारा 469 की उपधारा (1) और उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, कंपनी (प्रबंधन और प्रशासन) नियम, 2014 में और संशोधन करने हेतु निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्:-
संक्षिप्त नाम और प्रारंभ.-(1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम कंपनी (प्रबंधन और प्रशासन) संशोधन नियम, 2024 है।
(2) ये राजपत्र में इनके प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे।
कंपनी (प्रबंधन और प्रशासन) नियम, 2014 में, अनुलग्नक में, प्ररूप संख्या एमजीटी-6 के स्थान पर, निम्नलिखित प्ररूप रखा जाएगा, अर्थात्:-
प्ररूप सं. एमजीटी-6
कंपनी द्वारा प्राप्त धारा 89 के तहत घोषणा के संबंध में रजिस्ट्रार को प्रस्तुत की जाने वाली विवरणी
[कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 89(6) तथा कंपनी (प्रबंधन और प्रशासन) नियम, 2014 नियम 9(5) के अनुसरण में]
प्ररूप भरने के लिए निर्देश किट देखें
* में चिह्नित सभी फील्ड अनिवार्य हैं
प्ररूप की भाषा
अंग्रेज़ी
हिंदी
कंपनी की जानकारी
1 *कारपोरेट पहचान संख्या (सीआईएन)
1(क) *कंपनी का नाम
(ख) *पंजीकृत कार्यालय का पता
(ग) *ईमेल आईडी
2 *पंजीकृत मालिकों की संख्या जिनके लिए प्ररूप फाइल किया जा रहा है
3 उस व्यक्ति के शेयरों से संबंधित ब्यौरे, जिसका नाम कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर में शेयरधारक के रूप में दर्ज हो और ऐसे शेयरों में वह लाभकारी हित न रखता हो।
4 उस व्यक्ति जिसका नाम सदस्यों के रजिस्टर में उपर्युक्त शेयरों के धारक के रूप में रजिस्ट्रीकृत किया गया है
इनकम टैक्स पैन वेरीफाई करें
5 उस व्यक्ति का विवरण जो ऐसे शेयरों में लाभकारी हित रखता हो
संलग्नक