ESIC circular ए-49/13/03/2022-रा.भा. · 09 Jul 2026
Official title
कमचारी राज्य बीमा निगम,मुख्यालय की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 194वीं बैठक का कार्यवृत्त
Official record
Open source pageSummary
Check the official recordThe Employees' State Insurance Corporation (ESIC) Headquarters held its 194th Departmental Official Language Implementation Committee meeting on June 23, 2026, chaired by the Director General. The committee reviewed progress on Hindi implementation, including correspondence targets for 'A', 'B', and 'C' regions, file notations, and compliance with Section 3(3) of the Official Language Act, 1963. Officials were directed to ensure 100% Hindi correspondence in 'A' and 'B' regions, use bilingual formats for website uploads, and ensure all official stamps are bilingual. The committee also reviewed training status for Hindi language, stenography, and typing, emphasizing the mandatory nature of these programs for eligible staff. All branches and officers are required to adhere to these official language guidelines.
What you must do
संख्या : ए-49/13/03/2022-रा.भा. दिनांक : 08 /07/2026
विषय : कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 194 वीं बैठक का मसौदा कार्यवृत्त।
महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में 23 जून, 2026 को आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 194 वीं बैठक के मसौदा कार्यवृत्त की प्रति सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संलग्न है।
संलग्नक : यथोपरि
(श्याम सुंदर कथूरिया) निदेशक (राजभाषा)
सेवा ममें,
ए-49/13/03/2022-रा.भा. I/4097179/2026
मुख्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 194 वीं बैठक का आयोजन महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 23 जून, 2026 (मंगलवार) को समिति कक्ष, मुख्यालय में किया गया। बैठक का शुभारंभ बीमा आयुक्त (राजभाषा) द्वारा महानिदेशक महोदय के स्वागत और वरिष्ठ अधिकारियों व सदस्यों के अभिवादन के साथ हुआ। निदेशक (राजभाषा) ने विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति के विषय में संक्षिप्त परिचय दिया और अध्यक्ष महोदय से कार्यवाही की अनुमति प्राप्त की।
इसके पश्चात, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक की विभिन्न मदों पर बिंदुवार चर्चा की गई।
मद संख्या 1 विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 193 वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि तथा बैठक में हुए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा।
सदस्य-सचिव ने सूचित किया कि पिछली तिमाही बैठक दिनांक 13.03.2026 को आयोजित की गई थी। सभी सदस्यों एवं शाखाओं को बैठक का कार्यवृत्त यथा-समय परिचालित कर दिया गया था। इस संबंध में किसी भी सदस्य/शाखा से कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ। अतः कार्यवृत्त की पुष्टि के लिए अनुरोध किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष महोदय ने कार्यवृत्त की पुष्टि हेतु अनुमोदन प्रदान किया।
सदस्य-सचिव ने महानिदेशक महोदय को पिछली बैठक में हुए निर्णयों और राजभाषा शाखा द्वारा उन पर की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया।
मद संख्या 2 दिनांक 31.03.2026 को समाप्त अवधि की हिंदी की तिमाही प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा।
सदस्य-सचिव ने शाखावार दंड-आरेख (बार-चार्ट) के माध्यम से मूल हिंदी पत्राचार में प्राप्त प्रतिशत और कमी आदि पर आंकड़े प्रस्तुत करते हुए 'क', 'ख' तथा 'ग' क्षेत्रों के बारे में अलग-अलग चर्चा की। जिन शाखाओं का पत्राचार प्रतिशत लक्ष्य से कम था, उनके लिए अध्यक्ष महोदय ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने और मूल पत्राचार संबंधी लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
सदस्य-सचिव ने बताया कि लक्ष्यानुरूप हिंदी पत्राचार न होने पर संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षणण के समय कारणण स्पष्ट करना कठिन हो जाता है। अतः राजभाषा से संबंधित दिशा-निदेशों का गंभीरता से पालन किया जाए।
सदस्य-सचिव ने सूचित किया कि मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान मुख्यालय द्वारा ‘क’ क्षेत्र के साथ 84.52%, ‘ख’ क्षेत्र के साथ 74.11% और ‘ग’ क्षेत्र के साथ 80.82% पत्राचार हिन्दी में किया गया। यद्यपि 'ग' क्षेत्र के साथ लक्ष्यानुरूप पत्राचार किया गया, तथापि यह नोट किया गया कि 'क' एवं 'ख' क्षेत्र के साथ पत्राचार 100% किया जाना है। सदस्य-सचिव ने आंकड़ों की वास्तविकता को बनाए रखने पर बल दिया। समिति को अवगत कराया गया कि राजभाषा शाखा ने कुछ शाखाओं के आंकड़ों की प्रत्यक्ष जांच की और उनके शाखाधिकारियों के माध्यम से उन्हें सही कराया। बीमा आयुक्त (राजभाषा) ने अनुरोध किया कि जिन शाखाओं द्वारा शून्य पत्राचार किया गया है, उन शाखाओं का निरीक्षणण किया जाए और जो शाखाएं अतार्किक आंकड़े भेज रही हैं, उन्हें अनौपचारिक टिप्पणणी जारी की जानी चाहिए।
Key dates
Who is affected