ESIC circular · 09 Oct 2026
सं. ए-49/13/03/2022-रा.भा. दिनांक : 08/10/2026 परिपत्र विषय : कर्मचारी राज्य बीममा निगमम , ममुख्यालय की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 195 वीं बैठक का ममसौदा कार्यवृत्त। महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में 24 सितंबर, 2026 को आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 195 वीं ब…
Official record
Open source page[Image omitted. See the official document.] मुख्यालय/Headquarters कर्मचारी राज्य बीमा निगम Employees' State Insurance Corporation (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) (Ministry of Labour & Employment, Govt. of India) [Image omitted. See the official document.] सत्यमेव जयते पंचदीप भवन, सी.आई.जी. मार्ग, नई दिल्ली-110002 Panchdeep Bhawan, C.I.G. Marg, New Delhi-110002 ईमेल/Email: rajbhasha-hq@esic.nic.in वेबसाइट/Website: www.esic.nic.in / www.esic.in
सं. ए-49/13/03/2022-रा.भा. दिनांक : 08/10/2026
परिपत्र
विषय : कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 195वीं बैठक का मसौदा कार्यवृत्त।
महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में 24 सितंबर, 2026 को आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 195वीं बैठक के मसौदा कार्यवृत्त की प्रति सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संलग्न है।
Digitally signed by Sham Sunder Kathuria Date: 08-10-2026 17:20:25
संलग्नक : यथोपरि
(श्याम सुंदर कथूरिया) निदेशक (राजभाषा)
सेवा में,
मुख्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 195वीं बैठक का आयोजन महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 24 सितंबर, 2026 को समिति कक्ष, मुख्यालय में किया गया।
बैठक का शुभारंभ निदेशक (राजभाषा) द्वारा महानिदेशक महोदय के स्वागत, वरिष्ठ अधिकारियों व सदस्यों के अभिवादन के साथ हुआ। श्री पवन कुमार पाहवा, बीमा आयुक्त महोदय की प्रथम उपस्थिति पर अभिनंदन किया गया।
निदेशक (राजभाषा) ने विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की विषय-वस्तु का संक्षिप्त परिचय दिया और अध्यक्ष महोदय से कार्यवाही आरंभ करने की अनुमति प्राप्त की।
तत्पश्चात् पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक की सभी मदों पर बिंदुवार चर्चा की गई।
| मद संख्या 1 | विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 194वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि तथा बैठक में हुए निर्णयों पर कृत कार्रवाई की समीक्षा। |
|---|
समिति की पिछली 194वीं बैठक दिनांक 23.06.2026 को आयोजित हुई थी तथा संबंधित कार्यवृत्त दिनांक 08.07.2026 को जारी किया गया था। पिछली बैठक में किए गए निर्णयों एवं कृत कार्रवाई की समीक्षा की गई।
बैठक में किसी भी सदस्य से पूर्व कार्यवृत्त पर कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ। अतः महानिदेशक महोदय की अनुमति से पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई।
| मद संख्या 2 | दिनांक 30.06.2026 को समाप्त अवधि की हिंदी तिमाही प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा। |
|---|
सदस्य सचिव ने मुख्यालय द्वारा किए गए पत्राचार की समीक्षा करते हुए बताया कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 'क', 'ख' और 'ग' क्षेत्र के साथ क्रमशः 96.37%, 96.93% और 91.82% मूल हिंदी पत्राचार किया गया।
पिछली अवधि की तुलना में समग्र प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। तथापि कुछ शाखाओं द्वारा 'क', 'ख' एवं 'ग' क्षेत्रों के साथ शून्य पत्राचार दर्शाए जाने पर गंभीरता से संज्ञान लेने तथा आंकड़ों की वास्तविकता सुनिश्चित करने के निदेश दिए गए।
इसी प्रसंग में सदस्य सचिव ने सूचित किया कि मुख्यालय की नौ शाखाओं का राजभाषा निरीक्षण किया जा चुका है तथा आगे और शाखाओं का निरीक्षण किया जाएगा।
(कार्रवाई- मुख्यालय की संबंधित शाखाएं)