ESIC circular ए-49/16/03/2020-रा.भा. · 01 Jun 2026
Official title
हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए राजभाषा शील्ड वर्ष 2025-26 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित करना।
Official record
Open source pageSummary
Check the official recordThe Employees' State Insurance Corporation invites entries from its units for the Rajbhasha Shield for the year 2025-26. Units must submit reports in the prescribed format. Units must ensure the data in the report matches the monthly and quarterly progress reports. Units must email the report and copies of the four quarterly progress reports submitted to the Department of Official Language to rajbhasha-hq@esic.gov.in. The authority rejects reports that contain inconsistent data or lack the required quarterly progress reports. Units must submit the entries by 15 June 2026.
What you must do
Key dates
संख्या : ए-49/16/03/2020-रा.भा. दिनांक : 29/05/2026 सेवा में,
: हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए राजभाषा शील्ड हेतु वर्ष
2025-26
की प्रविष्टियां आमंत्रित
करना। महोदय/महोदया, निगम इकाइयों से, राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए, राजभाषा शील्ड की व्यवस्था के अंतर्गत निर्धारित प्रपत्र में प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। यह देखने में आया है कि कुछ इकाइयों के आंकड़े बेमेल और अतार्किक होते हैं तथा रिपोर्ट भी पुराने प्रपत्र में भेजी जाती है, इससे इकाइयों से अनावश्यक पत्राचार करना पड़ता है। अतः अपने कार्यालय/अस्पताल की रिपोर्ट संलग्न विहित प्रपत्र में ही भिजवाई जाए और रिपोर्ट में दिए जाने वाले आंकड़ों का मिलान मासिक एवं तिमाही प्रगति रिपोर्ट के आंकड़ो से अवश्य कर लिया जाए। वित्त वर्ष 2025-26
की रिपोर्ट दिनांक
15
जून , 2026
तक मुख्यालय भिजवाएं ताकि क्षेत्रवार तीन-तीन राजभाषा शील्ड का निर्धारण किया जा सके। अनुरोध है कि अपनी प्रविष्टि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार को ऑनलाइन भेजी गई चारों तिमाही प्रगति रिपोर्टों की छायाप्रतियों सहित सॉफ्टटकॉपी में rajbhasha- hq@esic.gov.in पर ईमेल से भिजवाई जाए। तिमाही प्रगति रिपोर्ट की छायाप्रतियां न भिजवाने तथा रिपोर्ट में आंकड़े बेमेल और अतार्किक पाए जाने पर रिपोर्ट को सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा और प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।
यह पत्र सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है। भवदीय संलग्नक : यथोपरि (श्याम सुंदर कथूरिया) निदेशक (राजभाषा) प्रतिलिपि : वेबसाइटट सामग्री प्रबंधक को इसे क.रा.बी.निगम की वेबसाइटट पर अपलोड करने के अनुरोध सहित। निदेशक
( राजभाषा
) ए-49/16/03/2020-रा.भा. I/3945471/2026
Who is affected
If you do not comply