ESIC circular · 16 Oct 2026
अनुस्मारक राजभाषा शाखा विषय : क . रा . बी . निगम के 34 वें अखि ल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर अनुवर्ती कार्रवाई के संबंध में। कृपया उपर्युक्त विषय पर दिनांक 12.06.2026 की समसंख्यक अनौपचारिक टिप्पणी का संदर्भ लें। इस संबंध में पुनः सूचित किया जाता है कि महानिदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की…
Official record
Open source pageA-49021/4/2024-OL
I/4518361/2026
अनुस्मारक
विषय : क.रा.बी.निगम के 34वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर अनुवर्ती कार्रवाई के संबंध में।
कृपया उपर्युक्त विषय पर दिनांक 12.06.2026 की समसंख्यक अनौपचारिक टिप्पणी का संदर्भ लें।
इस संबंध में पुनः सूचित किया जाता है कि महानिदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की अध्यक्षता में दिनांक 22-23 दिसम्बर, 2025 को विशाखपट्टणम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 34वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में किए गए निर्णयानुसार “मुख्यालय की वेबसाइट पर सभी दस्तावेज़ द्विभाषी अपलोड किए जाएंगे।”
अतः कृपया इस संबंध में की गई कार्रवाई/वर्तमान स्थिति से इस शाखा को अवगत कराएं ताकि इस वर्ष होने वाले अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में इस मद की पुष्टि की जा सके।
Digitally signed by
Narendra Kumar Mishra
Date: 16-10-2026
11:36:46
(नरेंद्र कुमार मिश्र)
सहायक निदेशक(राजभाषा)
अनौ.टि. संख्या : ए-49021/4/2024-ओएल
दिनांक : /10/2026