Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के लिए निगम इकाइयों से विचारणीय विषय मांगता है। सभी क्षेत्रीय कार्यालय, अस्पताल और संस्थान राजभाषा से संबंधित विचारणीय विषय rajbhasha-hq@esic.nic.in पर भेजते हैं। ये विषय स्पष्ट, संक्षिप्त, सार्थक और राजभाषा कार्यान्वयन या प्रयोग में वृद्धि से संबंधित होते हैं। मुख्यालय में सक्षम प्राधिकारी विषयों का चयन करता है। विचारणीय विषय भेजने की अंतिम तिथि 20.11.2025 अपरान्ह 5:30 बजे है।
What you must do
Key dates
Who is affected
संख्या : ए-49021/1/2025-रा.भा.
दिनांक : 03.11.2025
सेवा में
विषय : क.रा.बी.निगम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के लिए विचारणीय मदें मंगवाने संबंधी।
महोदय/महोदया,
विदित ही है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन करता है और इसमें चर्चा के लिए देशभर में स्थित निगम इकाइयों से विचारणीय विषय आमंत्रित किए जाते हैं। वर्ष 2025 का राजभाषा सम्मेलन शीघ्र ही आयोजित किया जाना है।
अतः निवेदन है कि अपने कार्यालय/अस्पताल/संस्थान से उक्त सम्मेलन हेतु राजभाषा से संबंधित विचारणीय विषय rajbhasha-hq@esic.nic.in पर भिजवाने का श्रम करें। ये मदें स्पष्ट, संक्षिप्त, सार्थक और राजभाषा कार्यान्वयन/प्रयोग में वृद्धि से ही संबंधित होनी चाहिए। विचारणीय विषयों का चयन मुख्यालय में सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा और जो मद उपयुक्त प्रतीत नहीं होगी, उसे सम्मेलन की कार्यसूची में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। विचारणीय विषय भेजने की अंतिम तिथि दिनांक 20.11.2025 अप. 5:30 बजे है।
इसे सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया जाता है।
भवदीय
Digitally signed by
Shyam Kumar
Date: 03-11-2025
(श्याम कुमार)
संयुक्त निदेशक (राजभाषा)
If you do not comply
Ask about this circular