ESIC circular · 19 Nov 2025
Employees' State Insurance Corporation circular published on 19 Nov 2025. Open the official source document for the full text.
Official record
Open source page[Image omitted. See the official document.]
कर्मचारी राज्य बीमा निगम
(श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार)
EMPLOYEES' STATE INSURANCE CORPORATION
(Ministry of Labour & Employment, Govt. of India)
[Image omitted. See the official document.]
मुख्यालय
Headquarters'
पंचदीप भवन सी॰आई॰जी॰ रोड, नई दिल्ली-110002
PANCHDEEP BHAWAN, C.I.G. MARG, NEW DELHI-110 002
Phone: 011-23604700 Email: dir-gen@esic.nic.in
Website: www.esic.nic.in / www.esic.in
पत्रांक: ए-50/11/04/2023-रा.भा.
दिनांक :13-11-2025
सेवा में,
1-बीमा आयुक्त, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी, क.रा.बी.निगम
2-सभी अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय, क.रा.बी.निगम
3-सभी निदेशक (प्रभारी), संयुक्त/उप निदेशक (प्र.), उप क्षेत्रीय कार्यालय, क.रा.बी.निगम
4-निदेशालय (चिकित्सा) नोएडा / निदेशालय (चिकित्सा) दिल्ली, क.रा.बी.निगम
5-सभी चिकित्सा अधीक्षक, क.रा.बी. निगम अस्पताल/आदर्श अस्पताल
6-सभी संकायाध्यक्ष, चिकित्सा महाविद्यालय/दन्त्य महाविद्यालय /नर्सिंग महाविद्यालय/स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, क.रा.बी.निगम
विषय : राजभाषा संवर्ग के कार्मिकों के अनुवाद प्रशिक्षण के सम्बन्ध में।
महोदया/महोदय,
यह देखा गया है कि केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के विभिन्न केन्द्रों पर संचालित अनुवाद प्रशिक्षणों के लिए निगम की क्षेत्र इकाइयों द्वारा ही राजभाषा संवर्ग के कार्मिकों (वरिष्ठ/कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी) का नामांकन किया जा रहा है। बाद में इसकी सूचना मुख्यालय भेज दी जाती है। जबकि मुख्यालय की राजभाषा शाखा की चरणबद्ध प्रशिक्षण कराने की नीति है और इसे मुख्यालय में अनुरक्षित प्रशिक्षण रोस्टर के आधार पर संपन्न कराया जाना है, ताकि निर्धारित योजना एवं लक्ष्य के अनुसार राजभाषा संवर्ग के कार्मिकों को प्रशिक्षित कराया जा सके।
अतः आग्रह है कि निगम के राजभाषा संवर्ग के कार्मिकों का अनुवाद प्रशिक्षण हेतु नामांकन इकाई स्तर से न किया जाए। सभी नामांकन केंद्रीकृत रूप में मुख्यालय की राजभाषा शाखा की ओर से किए जाने हैं। कृपया इस पत्र का संज्ञान लेते हुए अनुपालन सुनिश्चित करने का श्रम करें।
भवदीय
Digitally signed by
Sham Sunder Kathuria
Date: 13-11-2025
10:45:03
(श्याम सुंदर कथूरिया)
निदेशक (राजभाषा)