Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
The Food Safety and Standards Authority of India mandates a specific milk logo for all milk and milk products, including composite milk products. Manufacturers must display this logo on the principal display panel of their products. The regulation defines the minimum size requirements for the logo based on the surface area of the principal display panel. These requirements apply to all milk and milk products as defined under the Food Safety and Standards (Food Products Standards and Food Additives) Regulations, 2011. The amendment takes effect on 1 July 2028.
What you must do
Key dates
Who is affected
Thresholds
Ask about this notification
रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-10112026-277816 CG-DL-E-10112026-277816
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग III—खण्ड 4 PART III—Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 673] नई दिल्ली, सोमवार, नवम्बर 9, 2026/कार्तिक 18, 1948 No. 673] NEW DELHI, MONDAY, NOVEMBER 9, 2026/KARTIKA 18, 1948
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
अधिसूचना
नई दिल्ली, 6 नवम्बर, 2026
**फा. सं. एसएस-टी017/1/2023-मानक-एफएसएसएआई.—**जबकि, खाद्य सुरक्षा और मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) संशोधन विनियम, 2025 का प्रारूप, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 (2006 का 34) (जिसे इसमें इसके पश्चात उक्त अधिनियम कहा गया है) की धारा 92 की उपधारा (1) की अपेक्षानुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की अधिसूचना संख्या फा. सं. एसएस–टी017/1/2023-मानक-एफएसएसएआई, तारीख 17 फरवरी, 2025 द्वारा भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग 3, खंड 4 में प्रकाशित किया गया था, जिसमें उक्त अधिसूचना वाले राजपत्र की प्रतियां जनता को उपलब्ध कराए जाने की तारीख से साठ दिन की अवधि समाप्त होने से पूर्व, उससे प्रभावित होने की संभावना वाले व्यक्तियों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे ।
और जबकि, उक्त राजपत्र की प्रतियां 20 फरवरी, 2025 को जनता को उपलब्ध करा दी गई थीं;
और जबकि, उक्त प्रारूप विनियमों के संबंध में जनता से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा विचार कर लिया गया है;
अतः अब, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, केंद्रीय सरकार के पूर्व अनुमोदन से, उक्त अधिनियम की धारा 92 की उप-धारा (2) के खंड (ट) के साथ पठित उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, खाद्य सुरक्षा और मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित विनियम बनाता है, अर्थात्: -
विनियम
“(3) खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य उत्पाद मानक और खाद्य सहयोज्य) विनियम, 2011 के विनियम 2.1 के उप-विनियम 2.1.1 के खंड (5) के उप-खंड (क) के अनुसार सभी दूध और दुग्ध उत्पादों, जिनमें मिश्रित दुग्ध उत्पाद भी शामिल है, पर नीचे निर्दिष्ट लोगो अंकित किया जाएगा ।“
[Image omitted. See the official document.]
लोगो से संबंधित विनिर्देश:
[Image omitted. See the official document.]
| क्रम संख्या | सेंटीमीटर वर्गाकार में प्रमुख प्रदर्शन पैनल का क्षेत्र | क | ख | ग |
|---|---|---|---|---|
| मिलीमीटर में वर्ग के प्रत्येक पक्ष का न्यूनतम आकार | मिलीमीटर में बूंद की ऊंचाई का न्यूनतम आकार | मिलीमीटर में बूंद की चौड़ाई का न्यूनतम आकार | ||
| 1. | 100 तक | 6 | 4.56 | 3 |
| 2. | 100 से 500 तक | 8 | 6.08 | 4 |
| 3. | 500 से 2500 तक | 12 | 9.12 | 6 |
| 4. | 2500 से अधिक | 16 | 12.16 | 8.”. |
राजीत पुनहानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी [विज्ञापन-III/4/असा./444/2026-27]
टिप्पण: खाद्य सुरक्षा और मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) संशोधन विनियम, 2020 भारत के राजपत्र, असाधारण भाग III, खंड 4 में अधिसूचना संख्या फा.संख्या 1-94/एफ.एस.एस.ए.आई/एसपी (लेबलिंग)/2014 (भाग-2), तारीख 17 नवंबर, 2020 द्वारा प्रकाशित किए गए थे और अधिसूचना संख्या फा. स्टैंडर्डर्स/ एस पी – 08/ ए-1-2020/ एन -01 तारीख 24 मार्च 2026 द्वारा इनमें अंतिम संशोधन किया गया था।
FOOD SAFETY AND STANDARDS AUTHORITY OF INDIA
NOTIFICATION
New Delhi, the 6th November, 2026
**F. No. SS-T017/1/2023-Standard-FSSAI.—**Whereas the draft of the Food Safety and Standards (Labelling and Display) Amendment Regulations, 2025 were published as required by sub-section (1) of section 92 of the Food Safety and Standards Act, 2006 (34 of 2006) (herein after referred to as the said Act) vide notification of the Food Safety and Standards Authority of India number F.No. SS-T017/1/2023-Standard-FSSAI, dated the 17th February, 2025, in the Gazette of India, Extraordinary, Part III, section 4, inviting objections and suggestions from the persons likely to be affected thereby, before the expiry of the period of sixty days from the date on which the copies of the Official Gazette containing the said notification were made available to the public;