EPFO circular हि.अ.8(7)2021/हिंदी पखवाड़ा / ई फाइल-39165/ 1276 · 22 Jun 2026
Official title
14 सितंबर, 2026 को हिंदी दिवस और 14-15 सितंबर, 2026 को छठा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के आयोजन के संबंध में । पत्र सं. हि.अ.8(7)2021/हिंदी पखवाड़ा/ ई फाइल -39165/276 dated 22/06/2026
Official record
Open source pageSummary
Check the official recordThe Employees Provident Fund Organisation (EPFO) has issued instructions regarding the observance of Hindi Diwas on September 14, 2026, and the Sixth All India Official Language Conference scheduled for September 14-15, 2026, at the CIDCO Exhibition Centre, Vashi, Navi Mumbai. All Zonal Offices, including the Headquarters, are directed to ensure the mandatory participation of their respective Official Language officers and translation officers in this event and report the same to the Headquarters. Additionally, offices are encouraged to organize Hindi Pakhwada or Hindi Month activities and integrate the 'Bharti-Multilingual Translation Sarathi' software into their e-office systems to promote the use of Hindi.
What you must do
Key dates
Who is affected
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन Employees Provident Fund Organisation (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) (MINISTRY OF LABOUR & EMPLOYMENT, GOVERNMENT OF INDIA) मुख्या कार्यालय/Head Office प्लेट ए, ग्राउण्डफ्लोर, ब्लॉक-II, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली-110023 Plate A, Ground Floor, Block II, East Kidwai Nagar, New Delhi-110023 Website: www.epfindia.gov.in, www.epfindia.nic.in
सं: हि.अ.8(7)2021/हिंदी पखवाड़ा / ई फाइल-39165/ 1276 दिनांक: 22 JUN 2026
सेवा में,
सभी अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (मुख्यालय)/ निदेशक, पीडीनास/अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (अंचल)/अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्र.से.प्र.) सभी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रभारी अधिकारी (क्षेत्रीय कार्यालय/आंचलिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उप-आंचलिक प्रशिक्षण संस्थान)
विषय: दिनांक 14 सितंबर, 2026 को हिंदी दिवस और 14-15 सितंबर, 2026 को छठा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के आयोजन के संबंध में।
संदर्भ: सुश्री अंगुली आर्या, भा.प्र.से., सचिव, भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय का दिनांक 11.06.2026 का अर्ध-शासकीय पत्र संख्या 11034/06/2026-राजभाषा (नीति)
महोदया/महोदय,
जैसाकि आप सभी जानते हैं कि 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था तथा तबसे 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितंबर हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस संबंध में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय से दिनांक 11.06.2026 का अर्ध-शासकीय पत्र संख्या 11034/06/2026 -राजभाषा (नीति) (प्रति संलग्न) प्राप्त हुआ है जिसके अनुसार 14 सितंबर, 2026 को हिंदी दिवस तथा 14 एवं 15 सितंबर, 2026 को छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का सम्मिलित आयोजन सिडको एग्जीबिशन सेंटर, वाशी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में किया जाएगा।
2 तदनुसार, जैसा कि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के सचिव द्वारा अनुरोध किया गया है संगठन के मुख्यालय सहित सभी आंचलिक कार्यालयों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे अपने अंचल में स्थित कार्यालयों में राजभाषा से जुड़े अधिकारियों/अनुवाद अधिकारियों का वाशी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में होने वाले हिंदी दिवस तथा छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना सुनिश्चित करें और इसकी सूचना मुख्यालय को भेजें।
भवदीय,
हस्ताक्षर (अमित कटोच) अपर कै.भ.नि. आयुक्त (मुख्यालय) एवं प्रभारी राजभाषा
अनुलग्नक: यथोपरि
पी-7763
अंगुली आर्या, आई.ए.एस. सचिव ANSHULI ARYA, I.A.S. Secretary
भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग GOVERNMENT OF INDIA MINISTRY OF HOME AFFAIRS DEPARTMENT OF OFFICIAL LANGUAGE
अ.शा. पत्र सं. 11034/06/2026-राजभाषा(नीति) दिनांक: 11 जून, 2026
आदरणीय महोदय / महोदया
जैसा कि आप जानते ही हैं कि संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया था। इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 351 में संघ से यह अपेक्षा की गई है कि वह हिंदी भाषा का प्रसार बढ़ाए, उसका विकास करे जिससे वह भारत की सामासिक संस्कृति के सभी तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम बन सके। हिंदी के प्रगामी प्रयोग, उसके प्रचार और प्रसार की संवैधानिक अपेक्षाओं एवं दायित्वों का पालन करते हुए, गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग हिंदी दिवस एवं अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है।
माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता और मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा अब तक पाँच अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलनों का आयोजन देश भर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर किया जा चुका है। वर्ष 2021 से हिंदी दिवस और अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलनों का आयोजन संयुक्त रूप से वाराणसी, पुणे, सूरत, दिल्ली और गांधीनगर में किया गया है। इन सम्मेलनों में देश भर के हजारों राजभाषा कार्मिकों, सेवियों एवं हिंदी प्रेमियों ने प्रतिभागिता की। इस वर्ष भी माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी के सानिध्य में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का संयुक्त आयोजन अत्यंत भव्य एवं गरिमामयी रूप में सिडको एग्जीबिशन सेंटर, वाशी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में किया जाएगा।
आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने मंत्रालय/विभाग/सम्बद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों के राजभाषा से जुड़े अधिकारियों और कार्मिकों को 14-15 सितंबर, 2026 को नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले इस हिंदी दिवस और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में भाग लेने का निर्देश दें। मंत्रालय/विभाग आदि में सितंबर माह के दौरान हिंदी माह/पखवाड़ा का आयोजन इस सम्मेलन से पहले अथवा इसके पश्चात किया जा सकता है। इस दौरान कृपया विभिन्न ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएं जिससे राजभाषा हिंदी के उत्तरोत्तर प्रयोग में वृद्धि हो और सभी अधिकारी/कर्मचारी अपना अधिक से अधिक कामकाज मूलरूप से राजभाषा हिंदी में करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित हों।
हिंदी पखवाड़े/माह के दौरान, ऐसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएं जिससे सभी कार्मिक राजभाषा संबंधी संवैधानिक प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम एवं नियम, राजभाषा नीति की मुख्य बातों और हाल ही में विकसित कराए गए हिंदी ई-टूल्स से परिचित हो सकें। प्रसंगवश यह उल्लेख करना समीचीन होगा कि राजभाषा अधिनियम, 1963 के अंतर्गत बने राजभाषा नियमों के नियम 12 के अनुसार, केंद्रीय सरकार के प्रत्येक कार्यालय के प्रशासनिक प्रमुख का उत्तरदायित्व है कि वह राजभाषा अधिनियम, नियम तथा इनके अंतर्गत समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अपने कार्यालय में अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि राजभाषा विभाग ने अंग्रेजी से हिंदी और विलोमत: अनुवाद कार्य में सहायता प्रदान करने के प्रयोजन से 'कंठस्थ' नाम से एक अनुवाद सॉफ्टवेयर का निर्माण सी-डैक पुणे के माध्यम से कराया था। अब इस सॉफ्टवेयर को 'भारती- बहुभाषी अनुवाद सारथी' नाम से जाना जाता है और यह अब सभी राज्यों की प्रथम आधिकारिक भाषाओं (first official languages) में अनुवाद करने में सहायता प्रदान करता है। कृपया सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें कि वे इस बहुभाषी अनुवाद सॉफ्टवेयर का अधिकारिक लाभ उठाएं। कृपया इसकी इंस्टेंट ट्रांसलेशन नाम सुविधा का इंटीग्रेशन अपने कार्यालय के ई-ऑफिस में भी करवाएं।