संख्या: ए-49011/47/2025-रा.भा. दिनांक : 03 सितंबर, 2025 आदेश राजभाषा नियम, 1976 के नियम 8(4) के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी ने आदेश दिया है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगगम उप क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा (उत्तर प्रदेश) की राजभाषा शाखा, सूचना एवं तकनीकी शाखा, नव व्याप्ति शाखा और सी.ए.आई.यू. शाखा में पदस्थ ऐसे कार्मिक जिन्हें हिन…
Official record
Open source pageसंख्या: ए-49011/47/2025-रा.भा. दिनांक : 03 सितंबर, 2025 आदेश राजभाषा नियम, 1976 के नियम 8(4) के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी ने आदेश दिया है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगगम उप क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा (उत्तर प्रदेश) की राजभाषा शाखा, सूचना एवं तकनीकी शाखा, नव व्याप्ति शाखा और सी.ए.आई.यू. शाखा में पदस्थ ऐसे कार्मिक जिन्हें हिन्दी में प्रवीणता प्राप्त है, इस आदेश के जारी होने की तिथि से टिप्पण, प्रारूपण और अन्य शासकीय प्रयोजनों के लिए कार्यालय में केवल हिन्दी का प्रयोगग करेंगे। तथापि, जहां तक नियमों और किसी विधि के अंतर्गत किसी अन्य भाषा का प्रयोगग करना अपेक्षित है, वहां अन्य भाषा का उक्त कार्यालय के सरकारी कामकाज में प्रयोगग किया जा सकेगा। (श्याम कुमार) संयुक्त निदेशक (राजभाषा) सेवा में, उप क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगगम, बी-64, सेक्टर-57, नोएडा (उत्तर प्रदेश)-201301 प्रति:- 1. सचिव, श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, श्रम शक्ति भवन, रफी मार्ग, नई दिल्ली। 2. वेबसाइट सामग्री प्रबंधक को इसे कर्मचारी राज्य बीमा निगगम की वेबसाइट पर अपलोड करने के अनुरोध के साथ प्रेषित। A-49011/47/2025-OL I/2975430/2025
Research the source law
This record is not yet linked to a specific provision. Browse the law library, choose the affected provision and ask against the exact statutory text.
Browse source laws