Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
No summary yet. Read the gazette notification below or open the official source.
रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-22102026-277340 CG-DL-E-22102026-277340
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (ii) PART II—Section 3—Sub-section (ii)
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 833] नई दिल्ली, बुधवार, अक्तूबर 21, 2026/आश्विन 29, 1948 No. 833] NEW DELHI, WEDNESDAY, OCTOBER 21, 2026/ASVINA 29, 1948
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली, 19 अक्तूबर, 2026
सा.का.नि .904(अ).— केंद्रीय सरकार, केंद्रीय मोटर यान नियमावली, 1989 में और संशोधन करने के लिए मोटर यान अधिनियम, 1988 (1988 का 59) की धारा 110 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित कतिपय प्रारूप नियम में और संशोधन करने का प्रस्ताव करती है, को इस अधिनियम की धारा 212 की उप-धारा (1) के द्वारा प्रभावित होने की संभावना वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है; और एतदद्वारा नोटिस दिया जाता है कि उक्त प्रारूप नियमों को उस तारीख से तीस दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात् विचारार्थ स्वीकार कर लिया जाएगा जिस तारीख से सरकारी राजपत्र में यथा प्रकाशित इस अधिसूचना की प्रतियां जनता के लिए उपलब्ध करायी जाती हैं;
विनिर्दिष्ट अवधि समाप्त होने के पहले उक्त प्रारूप नियमों के संबंध में किसी भी व्यक्ति से प्राप्त होने वाले आक्षेपों या सुझावों पर केंद्र सरकार द्वारा विचार किया जाएगा।
इन प्रारूप नियमों के प्रति आक्षेपों एवं सुझावों, यदि कोई हो, को अपर सचिव (एमवीएल, परिवहन और सड़क सुरक्षा), सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, परिवहन भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001 या ईमेल: comments-morth@gov.in, के माध्यम से भेजा जा सकता है।
प्रारूप नियम
1. संक्षिप्त शीर्षक एवं प्रारंभ - (1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम केन्द्रीय मोटर यान (........संशोधन) नियमावली, 2026 है।
(2) परंतु इन नियमों में अन्यथा यथा उपबंधित के सिवाय, ये आधिकारिक राजपत्र में अपने प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे।
“(12) 1 अक्तूबर 2028 को या उसके बाद विनिर्मित एम1 और एन1 श्रेणियों के वाहन, और यदि उनमें उन्नत आपातकालीन ब्रेकिंग प्रणाली (एईबीएस) संस्थापित हैं, तो वे समय-समय पर यथा संशोधित एआईएस-185 के अनुरूप होंगे।
बशर्ते कि, नए मॉडलों के मामले में 1 अक्तूबर 2030 को या उसके बाद और सभी मॉडलों के मामले में 1 अक्तूबर 2032 को या उसके बाद विनिर्मित एम1 श्रेणी के वाहनों में समय-समय पर यथा संशोधित एआईएस-185 के अनुरूप उन्नत आपातकालीन ब्रेकिंग प्रणाली फिट की जाएगी।”
“बशर्ते यह भी कि, 1 अक्तूबर 2027 को या उसके बाद विनिर्मित वाहनों के लिए, स्टीयरिंग व्हील रहित तीन-पहिया वाहनों, मोटर साइकिलों और दिव्यांगजन हेतु वाहनों (इनवैलिड कैरिज) को छोड़कर, सभी मोटर वाहनों के स्टीयरिंग संचालन (स्टीयरिंग एफर्ट) समय-समय पर यथा संशोधित एआईएस-193 के अनुरूप होगा।
बशर्ते यह भी कि, 1 अक्तूबर 2027 को या उसके बाद विनिर्मित एम1 श्रेणी के वाहन, यदि उनमें स्वचालित निर्देश-आधारित स्टीयरिंग कार्यक्षमता (एसीएसएफ) फिट की गई है, तो वे समय-समय पर यथा संशोधित एआईएस-193 के अनुरूप होंगे।
बशर्ते यह भी कि, परिवहन वाहनों के रूप में पंजीकृत किए जाने वाले एम1 श्रेणी के वाहन, जो 1 अक्तूबर 2029 को या उसके बाद विनिर्मित हैं, उनमें समय-समय पर यथा संशोधित एआईएस-193 के अनुरूप स्वचालित निर्देश-आधारित स्टीयरिंग कार्यक्षमता (एसीएसएफ) फिट की जाएंगी।”
“(6) 1 अक्तूबर 2027 को या उसके बाद विनिर्मित एम1 श्रेणी के वाहनों में यदि आपातकालीन लेन कीपिंग प्रणाली (ईएलकेएस) का प्रावधान किया गया है, तो वह समय-समय पर यथा संशोधित एआईएस-191 (भाग 1) के अनुरूप होंगे।
बशर्ते कि 1 अक्तूबर 2029 को या उसके बाद विनिर्मित परिवहन वाहनों के रूप में पंजीकृत किए जाने वाले एम1 श्रेणी के वाहनों में समय-समय पर यथा संशोधित एआईएस-191 (भाग 1) के अनुरूप आपातकालीन लेन कीपिंग प्रणाली (ईएलकेएस) फिट की जाएगी।”