e-Gazette statutory gazette instrument · 10 Nov 2025
7403 GI/2025 (1) रजजस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99 REGD. No. D. L.-33004/99 xxxGIDHxxx xxxGIDExxx ऄसाधारण EXTRAORDINARY भाग II—खण् ड 3—ईप-खण् ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i) प्राजधकार से प्रकाजित PUBLISHED BY AUTHORITY आलेक्ट्रॉजनकी और सूचना प्रौद्योजगकी मंत्रालय (मानकीकरण, परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन जनदेिालय) ऄज…
Official record
Open source page| रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99 | REGD. No. D. L.-33004/99 |
|---|
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-10112025-267540 CG-DL-E-10112025-267540
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
| सं. 738] | नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, नवम्बर 6, 2025/कार्तिक 15, 1947 | | No. 738] | NEW DELHI, THURSDAY, NOVEMBER 6, 2025/ KARTIKA 15, 1947 |
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(मानकीकरण, परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन निदेशालय)
अधिसूचना
नई दिल्ली, 6 नवम्बर, 2025
सा.का.नि. 824(अ).—राष्ट्रपति, संविधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, मानकीकरण, परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन निदेशालय, में वरिष्ठ सचिवालय सहायक के पद पर प्रोन्नति के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा का विनियमन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती हैं, अर्थात्: -
पात्रता की शर्तें. – (1) मानकीकरण, परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन निदेशालय में वेतन मैट्रिक्स (19900-63200 रु.) के स्तर-2 में ऐसा कनिष्ठ सचिवालय सहायक और हिंदी टंकक जिन्होंने उस श्रेणी में पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी की हो और जिसने निर्णायक तारीख को मानकीकरण, परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन निदेशालय द्वारा समय-समय पर यथाविनिश्चित सुसंगत फील्ड या क्षेत्र में दो सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया हो, सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
परीक्षा का आयोजन. – (1) नियुक्ति प्राधिकारी, परीक्षा की घोषणा करते समय, परीक्षा की तारीख और स्थान तथा निर्धारित की गई उपलब्ध और प्रत्याशित रिक्तियों की संख्या अधिसूचित करेगा।
नियुक्ति.– किसी अभ्यर्थी का नाम योग्यता सूची में सम्मिलित किए जाने से ही उसे कोई नियुक्ति का अधिकार प्राप्त नहीं होगा और अभ्यर्थी, नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा अपना यह समाधान कर लेने के पश्चात् कि अभ्यर्थी के विरूद्ध कोई सतर्कता या अनुशासक कोई मामला लंबित या विचाराधीन नहीं है और योग्यता सूची में उसके स्थान, पदों के आरक्षण या ऐसी अन्य अपेक्षाओं पर विचार करने के पश्चात् नियुक्त किया जाएगा, जो इस सम्बन्ध में, केन्द्रीय सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों द्वारा अधिकथित की जाएं।
टंकण परीक्षा उत्तीर्ण करने का दायित्व. –(1) ऐसे अभ्यर्थी, जो लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते हैं, उनकी नियुक्ति की तारीख से एक वर्ष की अवधि के भीतर कंप्यूटर पर (प्रत्येक शब्द के लिए 5 कुंजी दबाओ, के औसत पर 10500 प्रति घंटे कुंजी अवसाद या 9000 प्रति घंटे कुंजी अवसाद के तत्स्थानी के लिए 35 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट) अंग्रेजी में प्रति मिनट 35 शब्द की न्यूनतम गति या हिन्दी में प्रति मिनट 30 शब्द की न्यूनतम गति से टंकण परीक्षा उत्तीर्ण करने की अपेक्षा की जाएगी, यदि पहले नहीं हो चुकी है, जिसके न हो सकने पर उनको तब तक कोई वार्षिक वेतनवृद्धि नहीं दी जाएगी, जब तक वे उक्त परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर लेते या कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन संख्या 14020/1/2014-स्था.(डी) तारीख 22 अप्रैल, 2015 के साथ सुसंगत नियमों के अधीन में छूट प्रदान नहीं हो जाती है।